
Harlakhi Chunav Result: हरलाखी में सुधांशु शेखर की हैट्रिक, राकेश पांडेय को 36 हजार वोट से हराया
Harlakhi Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार के मधुबनी जिले की हरलाखी विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार सुधांशु शेखर ने जीत की हैट्रिक लगाई है। सीपीआई के राकेश कुमार पांडेय को उन्होंने 36,236 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
Harlakhi Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मधुबनी जिले की हरलाखी सीट पर जनता दल यूनाइडेट (JDU) के उम्मीदवार सुधांशु शेखर ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने महागठबंधन समर्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के उम्मीदवार राकेश कुमार पांडेय को 36236 वोटों से हराया। सुधांशु हरलाखी से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। 2020 में वे जेडीयू और 2016 के उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। 2025 के विधानसभा चुनाव में हरलाखी सीट से कुल 10 उम्मीदवार मैदान में रहे। कांग्रेस से पूर्व में चुनाव लड़ चुके मोहम्मद शब्बीर ने निर्दलीय मैदान में उतरकर मुकाबले को त्रिकोणी बना दिया और 22 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर तीसरे नंबर पर रहे। जबकि, जन सुराज पार्टी से लड़े रत्नेश्वर ठाकुर चौथे नंबर पर रहे।
हरलाखी विधानसभा सीट की मतगणना के अपडेट्स यहां देखें-
Harlakhi Chunav Result 2025: हरलाखी विधानसभा चुनाव के फाइनल परिणाम में किसे कितने वोट मिले-
- सुधांशु शेखर JDU- 85486 वोट
- राकेश पांडेय CPI- 49250 वोट
- शब्बीर निर्दलीय- 22041 वोट
- रत्नेश्वर जन सुराज- 7982 वोट
दोपहर 01.49 बजे Harlakhi Chunav Result 2025: हरलाखी सीट पर 11 राउंड की मतगणना पूरी, देखें किसे कितने वोट मिले-
- सुधांशु शेखर JDU- 38581 वोट
- राकेश पांडेय CPI- 20704 वोट
- शब्बीर निर्दलीय- 9289 वोट
- रत्नेश्वर जन सुराज- 3879 वोट
सुबह 10.09 बजे Harlakhi Chunav Result 2025: हरलाखी विधानसभा सीट से जेडीयू ने पहले राउंड में बढ़त बनाई है। सुधांशु शेखर 2018 वोटों से आगे चल रहे हैं-
- सुधांशु शेखर JDU- 3344 वोट
- राकेश पांडेय CPI- 1326 वोट
- शब्बीर निर्दलीय- 1223 वोट
- रत्नेश्वर जन सुराज- 220 वोट
सुबह 8.30 बजे Harlakhi Chunav Result 2025:- ईवीएम से वोटो की गिनती शुरू हो गई है।
सुबह 8 बजे Harlakhi Chunav Result 2025:- हरलाखी विधानसभा सीट की मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे।
हरलाखी विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान हुआ था। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने यहां से मौजूदा विधायक सुधांशु शेखर पर ही इस बार भरोसा जताया। वहीं, महागठबंधन में यह सीट सीपीआई के खाते में आई है। लेफ्ट पार्टी ने अपने राज्य सचिव राम नरेश पांडेय के बेटे राकेश पांडेय को टिकट दिया। राम नरेश तीन बार हरलाखी से चुनाव जीत चुके हैं।
2020 के विधानसभा चुनाव में हरलाखी सीट पर जेडीयू के सुधांशु शेखर ने सीपीआई के राम नरेश पांडेय को 17 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। उस चुनाव में कांग्रेस के बागी मोहम्मद शब्बीर निर्दलीय लड़े और 27 हजार से ज्यादा वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे। इस बार भी शब्बीर निर्दलीय मैदान में रहे, जिससे महागठबंधन को नुकसान हुआ।





