Hindi NewsBihar NewsBihar government will park on the name of sharda sinha road on his husband name
पटना में कहां बनेगा शारदा सिन्हा के नाम पर पार्क, पति के नाम पर भी सड़क

पटना में कहां बनेगा शारदा सिन्हा के नाम पर पार्क, पति के नाम पर भी सड़क

संक्षेप:

पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित जिस पार्क में स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा है, उसका नाम अटल पार्क होगा। न्यू पुनाईचक में जहां दानवीर भामा शाह की प्रतिमा है उसे भामाशाह पार्क कहा जाएगा । चितकोहरा पंजाबी कॉलोनी का पार्क का नाम गुरु गोविंद सिंह पार्क होगा।

Dec 16, 2025 07:13 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

अब पटना में प्रसिद्ध लोकगायिका स्वर्गीय डॉ. शारदा सिन्हा के नाम पर पार्क का निर्माण होगा। इसके अलावा सरकार ने उनके पति के नाम पर सड़क बनाने का भी फैसला किया है। पटना के रोड नंबर 6 बी राजेन्द्रनगर स्थित न्यायाधीश डीपीएस चौधरी एवं डॉ. एसएस चटर्जी के मकान के सामने की पार्क को लोकगायिका डॉ. शारदा सिन्हा एवं सड़क उनके पति डॉ. ब्रजकिशोर सिन्हा के नाम पर होगा। एग्जीबिशन रोड और फ्रेजर रोड लिंक सड़क का नाम पद्मभूषण डॉ. दुखन राम मार्ग होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वार्ड संख्या 44 में केंद्रीय विद्यालय के समीप पटना नगर निगम द्वारा निर्मित वाटिका एवं उसके सामने की सड़क का नाम स्व यदुनंदन प्रसाद के नाम पर होगा। राजेन्द्रनगर सुपर स्पेशयलिटी नेत्र अस्पताल से सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित रामलोचन पांडेय के घर के कोने तक की सड़क डॉ. ब्रजकिशोर सिन्हा मार्ग के नाम पर होगा। वार्ड संख्या 72 में अशोक राजपथ मुख्य सड़क से अनिल कुमार यादव के मकान से सहदरा चौराहा तक की सड़क वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व पार्षद स्व. नथुनी राम यादव के नाम पर होगा।

ये भी पढ़ें:बिहार में तीन दिन तक कोहरे का कहर, सुबह-शाम पड़ेगी ठंड; मौसम का हाल

वार्ड संख्या 44 में डॉक्टर कॉलोनी में जीवक हॉर्ट हॉस्पीटल के दक्षिण की ओर बने पार्क का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी चंद्रमा सिंह के नाम से होगा। आशियाना-दीघा रोड के बीच की सड़क मुन्दर साह पथ कहलाएगा। पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित जिस पार्क में स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा है, उसका नाम अटल पार्क होगा। न्यू पुनाईचक में जहां दानवीर भामा शाह की प्रतिमा है उसे भामाशाह पार्क कहा जाएगा । चितकोहरा पंजाबी कॉलोनी का पार्क का नाम गुरु गोविंद सिंह पार्क होगा।

विज्ञापन विनियम के प्रारूप को स्वीकृति

बिहार नगर पालिका क्षेत्र विज्ञापन नियमावली 2023 एवं बिहार नगरपालिका क्षेत्र विज्ञापन (संशोधन) नियमावली 2025 के प्रावधानों के आलोक में पटना नगर निगम विज्ञापन संशोधन विनियम 2025 के प्रारूप पर स्वीकृति प्रदान की गई। समिति के सदस्य बिनोद कुमार ने बताया कि नियमावली के अनुसार रेट पर अंतिम रूप से स्वीकृति बाकी है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।