Hindi NewsBihar Newsbihar government order two Cara vans from chandigarh facilities are like moving five star hotel
बिहार में पर्यटन के लिए मूविंग फाइव स्टार होटल, चंडीगढ़ से आ रहे दो खास वैन; किराया कितना

बिहार में पर्यटन के लिए मूविंग फाइव स्टार होटल, चंडीगढ़ से आ रहे दो खास वैन; किराया कितना

संक्षेप:

पर्यटन विभाग ने चंडीगढ़ से दो कैरा वैन मंगवाया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चालू है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। हम लोग यह प्रयास कर रहे हैं कि इसे ऑल इंडिया परमिट मिले ताकि पर्यटक भारत के किसी भी कोने तक पहुंच सकें।

Nov 27, 2025 11:04 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार में पर्यटन को अब नई पहचान मिलेगी। नीतीश सरकार ने पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बड़ा प्लान बनाया है। पर्यटन विभाग के मैनेजर रत्नेश कुमार ने बताया है कि पर्यटन विभाग ने चंडीगढ़ से दो कैरा वैन मंगवाया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चालू है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। हम लोग यह प्रयास कर रहे हैं कि इसे ऑल इंडिया परमिट मिले ताकि पर्यटक भारत के किसी भी कोने तक पहुंच सकें। इसकी कीमत 75 रुपये प्रति किलोमीटर होगी। प्रतिदिन 250 किलोमीटर की यात्रा जरुरी होगी। इसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये होगी और आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं। हम इसे मूविंग फाइव स्टार होटल कह सकते हैं और इसमें सीसीटीवी कैमरा समेत कई अन्य सुविधाएं होंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस कैरा वैन में किचन, बेडरूम, बाथरूम सहित ड्रेसिंग एरिया जैसी अहम सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा इसमें 24 घंटे वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध होगी। बताया जा रहा है कि यह वैन पूरी तरह एयर कंडीशन हैं। कैरावैन के अंदर दाखिल होने के लिए ऑटोमैटिक फोल्डेबल फूट स्टेप्स की सुविधा दी गई है। इसमें 3 सीटर एक सोफा और 4 स्लीपर बर्थ की सुविधा है। सीट को 360 डिग्री तक घुमाया जा सकता है।

बेडरूम वाले एरिया में हर स्लीपर बर्थ में एक टीवी की सुविधा है। हर सीट के पास मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट है। सामान रखने के लिए एयरक्राफ्ट जैसे हैटरैक केबिन की सुविधा इसमें दी गई है। इस वैन के किचन में इंडक्शन की भी सुविधा मौजूद है। इसके साथ ही फ्रिज, माइक्रोवेव, वाटर कूलर भी मौजूद है।

ये भी पढ़ें:बिहार में कुछ जगहों पर कोहरा, अगले 5 दिन कैसा रहेगा तापमान; IMD ने बताया
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।