Bihar Govt Formation Highlights: नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, सरकार गठन पर अब तक का अपडेट
संक्षेप: Bihar Govt Formation Highlights: बिहार में नई सरकार के गठन के लिए मंथन जारी है। 20 नवंबर को नीतीश कुमार शपथ ले सकते हैं। सोमवार को इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले नीतीश कैबिनेट की बैठक होगी, फिर एनडीए की विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाएगा।
Bihar Govt Formation Highlights: बिहार में नई सरकार बनाने को लेकर मंथन का दौर जारी है। रविवार को पटना से लेकर दिल्ली तक हलचल रही। नित्यानंद राय, विजय चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, विजेंद्र यादव ने सीएम आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। जीतनराम मांझी ने दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर पटना लौट गए। बीजेपी, जेडीयू, लोजपा आर, हम और रालोमो के नेता सरकार का स्वरूप फाइनल करने में जुटे हैं। नीतीश कुमार 20 नवंबर को शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण गांधी मैदान में होग। सोमवार को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी, फिर नीतीश सीएम पद से इस्तीफा देंगे। सोमवार को सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पटना तलब किया गया है। विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना जा सकता है। बिहार में सरकार गठन और पल पल की अन्य राजनैतिक हलचल और गतिविधियों के अपडेट यहां देखें-

22:40 PM Bihar Govt Formation LIVE: जीतनराम मांझी बोले- गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण
हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के बाद कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का शपथ ग्रहण पटना के गांधी मैदान में भव्य तरीके से होगा। सोमवार को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी, फिर सीएम पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश को फिर से नेता चुना जाएगा। शपथ ग्रहण की तारीख राज्यपाल तय करेंगे।
21:22 PM Bihar Govt Formation LIVE: भाजपा सांसद बोले- सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू
भाजपा सांसद जनार्दन सिग्रीवाल ने कहा कि एनडीए सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अच्छे दिन पर सरकार शपथ लेगी। जिस तरीके से जनता ने एनडीए को जनादेश दिया है, उसी तरीके से सरकार काम करने को तत्पर है।
20:55 PM Bihar Govt Formation LIVE: संजय झा बोले- सब जगह बात चल रही है
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पटना में मीडिया से बातचीत में सरकार गठन को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि सब तेजी से चल रहा है। सब जगह बातचीत चल रही है। जल्द ही सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
20:30 PM Bihar Govt Formation LIVE: मांझी की दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात
बिहार में एनडीए सरकार के गठन को लेकर पटना से दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है। इस बीच हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने दिल्ली में भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से उनके आवास पर मुलाकात की है।
19:17 PM Bihar Govt Formation LIVE: 20 नवंबर को गांधी मैदान में हो सकता है शपथ ग्रहण
बिहार में एनडीए की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह 20 नवंबर को हो सकता है। टीवी रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पटना के गांधी मैदान में आयोजन किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के कई बड़े नेताओं को इसका न्योता दिया जाएगा।
18:28 PM Bihar Govt Formation LIVE: रोहिणी के लिए रोने लगी राबड़ी देवी और बहनें
रोहिणी आचार्या ने रोते हुए कहा कि जब वह दिल्ली आने के लिए पटना राबड़ी आवास से निकलने लगी को मां राबड़ी देवी और बहनें रोने लगीं। पिता लालू यादव भी परेशान हो गए। उन्हें भाई तेजस्वी यादव ने निकाला। कहा कि शादी हो गई तो ससुराल जाओ। यहां कुछ नहीं है। रोहिणी आचार्या की सेहत भी खराब हो गई है
18:06 PM Bihar Govt Formation LIVE: पटना गांधी मैदान में प्रवेश पर रोक
प्रशासन ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू कर दिया है। पटना गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हो सकता है। इसके लिए गांधी मैदान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मैदान में आम जनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
18:03 PM Bihar Govt Formation LIVE: नीतीश आवास पर एनडीए की अहम बैठक
सरकार गठन को लेकर सीएम आवास पर एनडीए की अहम बैठक हुई जिसमें जदयू के साथ बीजेपी के नेता भी शामिल हुए। मीटिंग में सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, ललन सिंह, संजय झा शामिल हुए। संजय झा ने बताया कि अब सरकार के स्वरूप को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
17:31 PM Bihar Govt Formation LIVE: सीएम आवास पहुंचे दिलीप जायसवाल
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे हैं। सरकार गठन और शपथ ग्रहण पर चर्चा को लेकर बुलावे के बाद पहुंचे हैं।
17:29 PM Bihar Govt Formation LIVE: तेजप्रताप यादव ने एनडीए सरकार का किया समर्थन
बिहार की राजनीति में बड़ा खेला हो गया है। लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने एनडीए को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ साथ तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी बहन रोहिणी आचार्या को अपनी पार्टी जेजेडी में आने का ऑफर दे दिया है। तेज का यह ऐक्शन लालू यादव के लिए बड़ा झटका है।
17:03 PM Bihar Govt Formation LIVE: बिहार में आदर्श आचार संहिता खत्म
बिहार चुनाव को लेकर लालू आदर्श आचार संहिता समाप्त हो गई है। इससे पहले चुनाव आयोग के अधिकारियों ने राज भवन पहुंचकर राज्यपाल को नव निर्वाचित विधायकों की सूची सौंप दी। राज्य में 9 अक्टूबर से आचार संहिता लागू थी।
17:00 PM Bihar Govt Formation LIVE: EC ने विधायकों की लिस्ट राज्यपाल को सौंपा
चुनाव आयोग ने नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंप दिया है। अब नई सरकार बनाने की कवायद की जा रही है। अधिकारियों ने राजभवन जाकर
16:28 PM Bihar Govt Formation LIVE: लालू यादव की तीन बेटियां चंदा, राज लक्ष्मी और रागिनी बच्चों के साथ दिल्ली रवाना
लालू परिवार में घमासान थमता नहीं दिख रहा। रोहिणी आचार्या के बाद राजलक्ष्मी, रागिनी और चंदा यादव दिल्ली के लिए रवाना गई हैं। तीनों पटना में थीं। तीनों अपने बच्चों को भी साथ ले गई हैं। पटना एयरपोर्ट पर वे स्पॉट हुईं पर मीडिया से बात नहीं की।
16:24 PM Bihar Govt Formation LIVE: ललन सिंह संजय, झा पहुंचे सीएम आवास, नीतीश के साथ बैठक
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा दिल्ली से पटना पहुंच गए हैं। आते ही दोनों नेता नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग पहुंच गए हैं। दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर लौटे हैं। सीएम संग मीटिंग में सरकार गठन पर चर्चा हो रही है।
16:21 PM Bihar Govt Formation LIVE: उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली रवाना
रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पटना में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली में बीजेपी के टॉप लीडरशीप के साथ सरकार के स्वरूप को लेकर विमर्श की बात बताई जा रही है।
15:52 PM Bihar Govt Formation LIVE: प्रफुल्ल मांझी बने हम विधायक दल के नेता
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) ने सिकंदरा से विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना है। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में हम के सभी पांच विधायक मौजूद रहे।
15: 23- PM- Bihar Govt Formation LIVE: एनडीए की जीत पर निशांत बोले- उम्मीद से बेहतर परिणाम मिले
एनडीए की जीत पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने कहा है कि इस जीत के लिए जनता को बहुत-बहुत बधाई। हमारी सरकार बनने जा रही है। उम्मीद से बेहतर परिणाम मिले हैं आगे भी पिताजी बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।
15: 19- PM- Bihar Govt Formation LIVE: नीतीश से मिले आनंद मोहन, पुत्र चेतन भी साथ
Bihar Govt Formation LIVE: पूर्व सांसद आनंद मोहन ने सीएम आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। उनके साथ विधायक बेटे चेतन आनंद भी थे। चेतन नवीनगर से विधायक हैं। पहले शिवहर से राजद के एमएलए थे। फ्लोर टेस्ट के समय वे तेजस्वी की पार्टी बीच में छोड़कर निकल गए और नीतीश खेमे में आ गए। आनंद मोहन ने कहा ने बिहार में मुख्यमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं है
15: 02- PM- Bihar Govt Formation LIVE: चुनाव के दो महीने पहले पैसे बांटना ठीक नहीं: माले
Bihar Govt Formation LIVE: बिहार चुनाव में एनडीए के प्रचंड बहुमत पर भाकपा माले ने कहा है कि चुनाव से पहले योजनाओं की झड़ी लगाना गलत है। चुनाव के दो महीने पहले नई योजना बनाकर पैसे बांटने को लेकर नया कानून बनाना चाहिए। 6 माह पहले तक कोई योजना की घोषणा नहीं हो। अगर ऐसा होता है तो उसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाए। रविवार को विधायक आवास में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से बातचीत हुई है। महागठबंधन स्तर पर बैठक कर हार के कारणों की समीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि 18 से 24 नवम्बर तक भाकपा माले संवाद यात्रा निकालेगी। इसे बाद पार्टी की केंद्रीय कमेटी और राज्य कमेटी की बैठक भी होगी। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने एसआई आर , नकद ट्रांसफर, चुनाव के पहले पीरपैंती में बिजली के किये कॉरपोरेट जगत जो मुफ्त में बिजली दिए जाने को महागठबंधन की पराजय का मुख्य कारण बताया। इस मौके पर पार्टी के नवनिर्वाचित दोनों विधायक व अन्य नेता मौजूद थे।
14: 28- PM- Bihar Govt Formation LIVE: राज्यपाल को विधायकों की लिस्ट सौंपेंगे ईसीआई अधिकारी
Bihar Govt Formation LIVE: आज शाम चुनाव आयोग के अधिकारी नव निर्वाचित विधायकों की सूची सौंप देंगे। इसी के साथ आदर्श आचार संहिता की मियाद पूरी हो जाएगी।
14: 23- PM- Bihar Govt Formation LIVE: सरकार गठन पर घटक दलों से मिलेंगे बीजेपी नेता
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर बीजेपी के नेता जदयू, हम, लोजपा आर, रालोमो के नेताओं से मुलाकात करेंगे।
13: 21- PM- Bihar Govt Formation LIVE: ललन सिंह और संजय झा दिल्ली से पटना आ रहे
Bihar Govt Formation LIVE: सरकार गठन से पहले सोमवार को पटना में जदयू विधायक दल की बैठक है। रविवार को दिल्ली गए ललन सिंह और संजय झा पटना के लिए निकल रहे हैं। कल की बैठक में वे शामिल होंगे। दिल्ली में दोनों नेताओं ने अमित शाह के साथ सरकार के स्वरूप को लेकर विमर्श किया।
13: 03- PM- Bihar Govt Formation LIVE: उपेंद्र कुशवाहा को दिल्ली से बुलावा
Bihar Govt Formation LIVE रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा को दिल्ली से बुलावा आया है। वे ढाई बजे के बाद दिल्ली रवाना होने वाले हैं। वहां बीजेपी के टॉप लीडरशीप से मुलाकात की बात बताई जा रही है। नई सरकार के गठन पर चर्चा होगी।
13: 00- PM- Bihar Govt Formation LIVE: विजय सिन्हा नीतीश से मिले
Bihar Govt Formation LIVE: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने रविवार को सीएम नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। उनसे पहले नित्यानंद राय, चिराग पासवान, विजेंद्र यादव समेत कई नेता सीएम से मिले। नई सरकार के गठन को लेकर मुलाकातों का दौर जारी है। मदन सहनी भी नीतीश से मिले।
12: 37- PM- Bihar Govt Formation LIVE: रोहिणी आचार्या ने फिर ट्वीट किया
कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी - बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा - भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं , अपने भाई , उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे " .. सभी बहन - बेटियां अपना घर - परिवार देखें, अपने माता - पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे , अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फ अपने बारे में सोचें .. मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा , किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली .. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया .. आप सब मेरे जैसी गलती , कभी , ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो
12: 28- PM- Bihar Govt Formation LIVE: दिल्ली से पटना के लिए निकले संजय झा
Bihar Govt Formation LIVE: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से पटना के लिए निकल गए हैं। शनिवार को उन्होंने ललन सिंह के साथ अमित शाह से मुलाकात की। कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में सरकार गठन पर बैठक हुई।
12: 24- PM- Bihar Govt Formation LIVE: लालू जी की बेटी, बिहार की बेटी हैः जदयू
रोहिणी आचार्या के दर्द पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि रोहिणी बिहार की बेटी है। लालू जी चुनावी प्रचार कर सकते हैं, महुआ बाग में बन रहे भ्रष्टाचार का किला देखने जा सकते हैं तो फिर बेटी की कराह पर मौन क्योंं हैं। 10 नं० आवास में रोहिणी पर भाषाई हिंसा हुई और उसकी आँखों से आँसू निकले— जो अशुभ है। चुप्पी तोड़िए लालूजी।
12: 20- PM- Bihar Govt Formation LIVE: मां के साथ पटना साहिब पहुंचे चिराग
Bihar Govt Formation LIVE: लोजपा आर के प्रमुख चिराग पासवान ने रविवार को पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। चिराग के साथ उनकी मां रीणा पासवान भी मौजूद थीं।
12: 13- PM- Bihar Govt Formation LIVE: सम्राट चौधरी के जन्मदिन पर नीतीश ने दी बधाई
Bihar Govt Formation LIVE: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जी को सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की है।
12: 04- PM- Bihar Govt Formation LIVE: तेजस्वी ने बुलाई राजद विधायकों और प्रत्याशियों की बैठक
Bihar Govt Formation LIVE: दिनांक 17 नवंबर 2025 (सोमवार) को अपराह्न 2:00 बजे राजद के प्रत्याशियों एवं निर्वाचित विधायकों की बैठक आहूत की गई है। बैठक में चुनाव परिणामों तथा संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी करेंगे।
12: 00- PM- Bihar Govt Formation LIVE: रोहिणी की ट्वीट पर क्या बोले चिराग
Bihar Govt Formation LIVE: रोहिणी आचार्या की ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि घर में एकता बनी रहती है तो बाहर सब ठीक रहता है। लालू परिवार को अपना माना है। मैंने भी इस दर्द को झेला है। यह नहीं होना चाहिए।
11: 41 AM- Bihar Govt Formation LIVE: उपेंद्र कुशवाहा बोले- नीतीश ही होंगे मुख्यमंत्री
Bihar Govt Formation LIVE: रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास से बाहर आने के बाद मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। इसमें कहां कोई दुविधा है। पहले से ही बिल्कुल क्लियर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे, हैं और आगे भी रहेंगे।
11: 37 AM- Bihar Govt Formation LIVE: रोहिणी का भावुक पोस्ट, दर्द छलक गया
Bihar Govt Formation LIVE: कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक माँ को जलील किया गया , गंदी गालियाँ दी गयीं , मारने के लिए चप्पल उठाया गया , मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी ..
कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए माँ - बाप बहनों को छोड़ आयी , मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.. मुझे अनाथ बना दिया गया ….
आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें , किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी - बहन पैदा ना हो
11: 05 AM- Bihar Govt Formation LIVE: राजद विधायकों की बैठक कल
Bihar Govt Formation LIVE: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजद विधायकों की कल 17 नवम्बर को बैठक होने वाली है। पार्टी नेता और तेजस्वी यादव इसमें ऐसी हार की समीक्षा करेंगे।
11: 03 AM- Bihar Govt Formation LIVE: भव्य होगा एनडीए का शपथ ग्रहण समारोह
Bihar Govt Formation LIVE: एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा। गांधी मैदान में आयोजित समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसका मैसेज पश्चिम बंगाल तक भेजने की तैयारी है
11: 00 AM- Bihar Govt Formation LIVE: विजेंद्र यादव ने नीतीश से मुलाकात की
Bihar Govt Formation LIVE: नीतीश सरकार में काफी समय से मंत्री रहे विजेंद्र यादव ने सीएम आवास पर जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। सोमवार को जदयू विधायक दल की बैठक है जिसमें नेता का चुनाव होगा।
10: 57 AM- Bihar Govt Formation LIVE: रालोमो चीफ कुशवाहा ने नीतीश को दी जीत की बधाई
Bihar Govt Formation LIVE: नीतीश के पुराने साथी और रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा रविवार को सीएम आवास पहुंचे। उन्होंने नीतीश कुमार को एनडीय की प्रचंड जीत की बधाई दी। कुशवाहा की पार्टी को 4 सीटों पर जीत मिली है।
10: 55 AM- Bihar Govt Formation LIVE: नित्यानंद सीएम आवास पहुंचे
Bihar Govt Formation LIVE: बीजेपी नेता सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सीएम आवास पहुंचे। उन्होंने नीतीश कुमार को जीत की बधाई दी। बिहार चुनाव में एनडीए को 202 सीटों पर बंपर जीत मिली है।
10: 30 AM- Bihar Govt Formation LIVE: 6 विधायक पर एक मंत्री
Bihar Govt Formation LIVE: सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार की नई सरकार के मंत्रिमंडल का आकार लगभग तय हो गया है। 6 विधायक पर एक मंत्री हो सकते हैं। कई मंत्रियों का पत्ता कट सकता है। हम और रालोमो से एक एक मंत्री होंगे। जेडी यू के 14+1 मंत्री हो सकते हैं। बीजेपी से 15-16 मंत्री हो सकते हैं। लोजपा आर से 3 मंत्री बन सकते हैं। हालांकि आधिकारि तौर पर किसी ने कुछ नहीं कहा है।
10:26 AM- Bihar Govt Formation LIVE: रोहिणी आचार्या सिंगापुर से क्यों आईं
Bihar Govt Formation LIVE: जदयू नेता खालिद अनवर ने लालू परिवार में मचे घमासान पर कहा है कि रोहिणी आचार्या को सिंगापुर से बिहार में राजनीति करने नहीं आना चाहिए था। वे लालू की बेटी हैं इसलिए राजनीति में आ गईं। अब परिवार के विवाद को बाहर ला रही हैं।
10:20 AM- Bihar Govt Formation LIVE: पूर्वी चंपारण के 12 विस के 69 प्रत्याशियों की जमानत जब्त
Bihar Govt Formation LIVE: पूर्वी चंपारण के सभी विधान सभा क्षेत्र में 95 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। उनमें से 69 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। दो सीट को छोड़कर बाकी में द्वितीय स्थान वाले ही अपनी जमानत बचा पाये। सुगौली से जनशक्ति दल के श्यामकिशोर चौधरी व चिरैया से निर्दल अच्छेलाल यादव को जमानत बचाने में सफलता मिली। जमानत बचाने के लिये कुल पड़े मत का 16.66 प्रतिशत मिलना चाहिए।
10:17 AM- Bihar Govt Formation LIVE: रालोमो विधायक दल बैठक आज
Bihar Govt Formation LIVE: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नव निर्वाचित विधायकों की आज बैठक होनी है। रालोमो ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा जिसमें 4 पर जीत दर्ज की।
10:15 AM- Bihar Govt Formation LIVE: हम विधायक दल बैठक आज
Bihar Govt Formation LIVE: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी के 12 एम स्ट्रैंड रोड स्थित आवास पर हम विधायक दल की बैठक है। हम को चुनाव में छह सीटें दी गई थीं जिनमें से पांच पर जीत दर्ज की। 12 बजे से बैठक की जानकारी दी गई है।
10:04 AM- Bihar Govt Formation LIVE: पहले छोटा मंत्रिमंडल लेगा शपथ
Bihar Govt Formation LIVE: सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि पहले छोटा मंत्रिमंडल शपथ लेगा जिसमें सभी घटक दलों के निर्धारित मंत्री शपथ लेंगे। शनिवार को ललन सिंह और संजय झा ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की।
09:58 AM- Bihar Govt Formation LIVE: सोमवार के नीतीश देंगे त्यागपत्र
Bihar Govt Formation LIVE: सोमवार को नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक संभव है। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उसके बाद सरकार बनाने का दावा भी पेश करने वाले हैं।
09:57 AM- Bihar Govt Formation LIVE: प्रशांत किशोर की पीसी टली
Bihar Govt Formation LIVE: जन सुराज पार्टी का खाता नहीं खुलने पर पार्टी के अंदर खलबली है। प्रशांत किशोर ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया था जिसे स्थगित कर दिया है। राजनैतिक गलियारे में इसकी चर्चा हो रही है कि पीके मीडिया के सामने नहीं आ रहे हैं।
09:53 AM- Bihar Govt Formation LIVE: पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
Bihar Govt Formation LIVE: बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जारी है। बुधवार को शपथ ग्रहण की सूचना है। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भाग लेंगे। उन्होंने बेतिया की जनसभा में खुद इसका ऐलान किया था।
09:51 AM- Bihar Govt Formation LIVE: गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह
Bihar Govt Formation LIVE: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित किए जाने की संभावना है
09:50 AM- Bihar Govt Formation LIVE: नीतीश कुमार बुधवार को ले सकते शपथ
Bihar Govt Formation LIVE: बुधवार को बिहार में नई सरकार के गठन की संभावना है। नीतीश कुमार नई सरकार के मुखिया के रूप में शपथ ले सकते हैं। उनके साथ प्रमुख मंत्रियों के शपथ ग्रहण की भी संभावना है।





