बिहार के 11 ग्रामीण एसपी के बीच अनुमंडल बांटे गए, जानिए अब किनके पास कौन सा थाना

Ritesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने राज्य के 38 जिलों में 11 जिलों में पदस्थापित ग्रामीण एसपी के बीच अनुमंडल और थानों का बंटवारा कर दिया है। ग्रामीण एसपी दारोगा और नीचे के अधिकारियों को सस्पेंड भी कर सकेंगे।

बिहार के 11 ग्रामीण एसपी के बीच अनुमंडल बांटे गए, जानिए अब किनके पास कौन सा थाना

बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने 11 जिलों में पदस्थापित ग्रामीण एसपी के बीच अनुमंडल और थानों का बंटवारा कर दिया है। गृह मंत्री सम्राट चौधरी की मंजूरी के बाद विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे 11 जिलों के ग्रामीण एसपी (पुलिस अधीक्षक) के क्षेत्राधिकार का निर्धारण हो गया है। सरकार ने उनके अधिकार भी स्पष्ट कर दिए हैं। राज्य सरकार ने 2022 में 11 जिलों में ग्रामीण एसपी का पद गठित किया था। ग्रामीण एसपी अपने क्षेत्र के अधीन जांच, केस की समीक्षा और अपराध नियंत्रण काम देखेंगे। लेकिन, महत्वपूर्ण विषयों पर जिला एसपी को अवगत कराना होगा। ग्रामीण एसपी अपने क्षेत्राधिकार में दारोगा, सिपाही और हवलदार को निलंबित कर सकते हैं। पुलिस लाइन के पदाधिकारियों का निलंबन जिला एसपी से विमर्श के बाद कर सकते हैं।

इन ग्रामीण एसपी के अधीन आए ये थाने

ग्रामीण एसपी, गया– गया के ग्रामीण एसपी के कार्य क्षेत्र में अब नीमचक बथानी, टिकारी, इमामगंज, शेरघाटी–1 एवं शेरघाटी–2 के के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के साथ इनके अधीन आने वाले सभी थाने होंगे। इन सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के अधीन करीब 33 थाने हैं, जो ग्रामीण एसपी के अधीन हो जाएंगे।

ग्रामीण एसपी, रोहतास– रोहतास एसपी (ग्रामीण) के अधीन मुख्यालय कोचस के एसडीपीओ–2, डिहरी एसडीपीओ–2 और विक्रमगंज एसडीपीओ के साथ आने वाले सभी 28 थाने रहेंगे।

ग्रामीण एसपी, मुंगेर – मुंगेर के ग्रामीण एसपी के तहत मुंगेर सदर, तारापुर और हवेली खड़गपुर के एसडीपीओ और उनके अधीन आने वाले 12 थाने आ गए हैं।

ग्रामीण एसपी, बेगूसराय– बेगूसराय के एसपी (ग्रामीण) के अंतर्गत मंझौल, बखरी और बलिया के एसडीपीओ और उनके साथ जुड़े 11 थाने रहेंगे।

ग्रामीण एसपी, भागलपुर– भागलपुर के एसपी (ग्रामीण) के अंतर्गत कहलगांव–1, कहलगांव– 2 के एसडीपीओ और भागलपुर विधि–व्यवस्था डीएसपी और उनके अंतर्गत आने वाले 18 थाने आ गए हैं।

ग्रामीण एसपी, पूर्णिया– पूर्णिया के ग्रामीण एसपी के अंतर्गत बायसी, बनमनखी और धमदाहा के एसडीपीओ और उनके अधीन आने वाले 18 थाने होंगे।

ग्रामीण एसपी, सहरसा– सहरसा एसपी (ग्रामीण) के अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ और उनके अधीन के 9 थाने आएंगे।

ग्रामीण एसपी, दरभंगा– दरभंगा एसपी (ग्रामीण) के तहत बेनीपुर, बिरौल एसडीपीओ एवं सदर के एसडीपीओ–2 और उनके तहत आने वाले 19 थाने होंगे।

ग्रामीण एसपी, मुजफ्फरपुर– मुजफ्फरपुर एसपी (ग्रामीण) के अंदर मुजफ्फरपुर पूर्वी–1, पूर्वी–2 और सरैया एसडीपीओ के अलावा इनके अधीन आने वाले 24 थाने शामिल हैं।

ग्रामीण एसपी, सारण– सारण के ग्रामीण एसपी के अधीन मढ़ौरा–1, मढ़ौरा–2 और सोनपुर के एसडीपीओ और उनके अधीन आने वाले 18 थाने आ गए हैं।

ग्रामीण एसपी, बेतिया– बेतिया के ग्रामीण एसपी के तहत सदर–2 और नरकटियागंज एसडीपीओ तथा इनके अधीन आने वाले 21 थाने आ जाएंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।