Hindi NewsBihar NewsBihar first special economic zone will be built on 250 acres land in Bettiah Buxar
250 एकड़ में बनेंगे बिहार के पहले विशेष आर्थिक जोन, बेतिया और बक्सर में जमीन चिह्नित

250 एकड़ में बनेंगे बिहार के पहले विशेष आर्थिक जोन, बेतिया और बक्सर में जमीन चिह्नित

संक्षेप:

बिहार के पहले स्पेशल इकनॉमिक जोन (विशेष आर्थिक जोन) बेतिया और बक्सर में बनाए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली है। दोनों जगहों पर कुल 250 एकड़ की भूमि पर सेज बनाए जाएंगे, जहां पर उद्योग लगाने के लिए निवेशकों को कई आकर्षक सुविधाएं मिलेंगी।

Dec 05, 2025 10:30 am ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में उद्योंगों एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए 250 एकड़ का पहला विशेष आर्थिक जोन (सेज) तैयार होगा। इसके तहत 125-125 एकड़ क्षेत्र में दो सेज की स्थापना होगी। दोनों के लिए बेतिया और बक्सर में जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही यहां काम शुरू होगा। उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार सेज को लेकर गंभीर है। इनपर 225 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उद्योग विभाग इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रहा है। भविष्य में इन्हीं दो सेज के आधार पर नए सेज की स्थापना होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिछले दिनों केंद्र सरकार ने बिहार में दो विशेष आर्थिक जोन के निर्माण को मंजूरी दी थी। इसमें पश्चिमी चंपारण के कुमारबाग और बक्सर के नावानगर में इसको स्थापित करने की योजना है। कुमारबाग सेज पर करीब 116 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जबकि नवानगर सेज के लिए करीब 109 करोड़ की योजना तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें:जायसवाल ने शाहनवाज से नीतीश तक के MoU की डिटेल मांगी; उद्योग विभाग में हलचल तेज

उद्योग विभाग के अनुसार ये सेज विशिष्ट होंगे। यहां विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल होगा। विभाग की योजना यह है कि यहां उद्यमियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। लिहाजा, उन्हें यहां सारी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। सूबे में स्थापित सेज में दो दर्जन से अधिक इकाइयां संचालित हो सकती हैं। इससे यहां दस हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

ये सुविधाएं मिलेंगी

विशेष आर्थिक जोन में लगने वाले उद्योंगों को सरकार की ओर से कई तरह की छूट एवं सुविधाएं दी जाएंगी। जैसे कि आयकर सहित विभिन्न टैक्स में छूट से लेकर शुल्क मुक्त आयात और निर्यात की सुविधा भी मिलेगी।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।