बिहार के बांका में बनेगा पहला परमाणु बिजली घर, विकास और रोजगार की नई इबारत

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

सम्राट सरकार की कोशिश है कि जब बिहार में एनडीए सरकार 20 नवंबर को अपना एक साल पूरा करे तो बांका जिले के इस पहले परमाणु बिजली घर का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी से करवाया जाए।

Nuclear Power Plant

बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के पहले परमाणु बिजली घर (Nuclear Power Plant) की राह में आ रही बड़ी अड़न अब खत्म हो चुकी है। इस अड़चन को खत्म किया है जल संसाधन विभाग ने। बांका परमाणु बिजली घर के लिए सबसे जरूरी पानी का इंतजाम जल संसाधन विभाग ने कर दिया है। इसे बदुआ जलाशय से हर साल आठ करोड़ घनमीटर (80 एमसीएम-मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी की आपूर्ति होगी। बदुआ से पानी देने का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करते हुए बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक को जानकारी दे दी गई है। बांका के भितिया ग्राम में एनटीपीसी की ओर से 700 मेगावाट की दो इकाइयों (1400 मेगावाट) का निर्माण होना है। सिंचाई सृजन भागलपुर के मुख्य अभियंता ने बदुआ जलाशय से पानी के उपयोग को लेकर प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा। इसी के आलोक में जल संसाधन विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है।

बिजली घर संचालन के दौरान प्रतिवर्ष 22 एमसीएम रेडिएशन रहित जल फ्लोबैक के रूप में बदुआ जलाशय में वापस प्रवाहित करना होगा। बिजली घर के निर्माण या उपयोग के क्रम में अगर जमीन के अधिग्रहण की आवश्यकता होगी तो उस मद की राशि निर्माण एजेंसी को खर्च करनी होगी। 80 एमसीएम के अलावा अगर बिजली घर को अतिरिक्त पानी की आवश्यकता होगी तो इसके लिए अलग से एनओसी लेनी होगी। जलापूर्ति निर्माण के दौरान संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए कार्यकारी विभाग को आवश्यक कदम उठाने होंगे। वेस्ट मैटेरियल भी हटाना होगा। अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) ब्रजेश मोहन के अनुसार विभागीय शर्तोँ का उल्लंघन करने पर एनओसी रद्द कर दी जाएगी।

छह महीने में डीपीआर बनेगा

एनटीपीसी ने परियोजना की मंजूरी के लिए एटॉमिक इनर्जी कॉरपोरेशन को प्रस्ताव भेज दिया है। छह महीने में डीपीआर तैयार हो जाएगी। राज्य सरकार का प्रयास है कि 20 नवम्बर को जब एनडीए सरकार के एक साल पूरा हो तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस परियोजना का भी शिलान्यास करा दिया जाए।

बदुआ जलाशय में आएगा गंगा का पानी

बदुआ जलाशय में उपलब्ध पानी से परमाणु बिजली घर को सालों भर पानी नहीं मिल सकता। इसलिए जल संसाधन विभाग पाइपलाइन के सहारे गंगा के पानी को जलाशय तक लाएगा। इसके लिए सुल्तानगंज में एक इनटेक बनेगा। तारापुर में एक कंट्रोल रूम भी बनेगा।

क्या होंगे फायदे

बांका में प्रस्तावित 700 मेगावाट का परमाणु केंद्र वहां विकास का जो ताना-बाना बुनेगा, बुलंदशहर का नरौरा परमाणु केंद्र इसका उदाहरण है। 1970 के दशक में शुरू हुए इस केंद्र की पहली इकाई ने 1 जनवरी 1991 और दूसरी ने 1 जुलाई 1992 से परिचालन शुरू किया था। इसने समूचे क्षेत्र में ढांचागत विकास और रोजगार की नई इबारत लिखी है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार के बांका में बनेगा पहला परमाणु बिजली घर, विकास और रोजगार की नई इबारत