बिहार में RJD के यादव वोटबैंक में NDA ने लगा दी बड़ी सेंध, एग्जिट पोल ने चौंकाया

बिहार में RJD के यादव वोटबैंक में NDA ने लगा दी बड़ी सेंध, एग्जिट पोल ने चौंकाया

संक्षेप:

Bihar Exit Poll 2025: टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में इस बार एनडीए गठबंधन को यादव मतदाताओं के 23 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि महागठबंधन को 67 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। 

Nov 12, 2025 09:22 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले विभिन्न सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। बुधवार को सामने आए टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के एक आंकड़े ने चौंका दिया है। दरअसल, बिहार के यादव वोटबैंक में इस बार एनडीए बड़ी सेंधमारी करता दिख रहा है। आमतौर पर बिहार में तेजस्वी यादव की आरजेडी का वोटर माने जाने वाले यादव वोटर्स ने एनडीए गठबंधन को भी जमकर वोट दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में इस बार एनडीए गठबंधन को 23 फीसदी यादव मतदाताओं के वोट मिल सकते हैं, जबकि महागठबंधन को 67 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। इसमें से तीन फीसदी का प्लस माइनस रखा गया है। वहीं, मुस्लिम वोटर्स की बात करें तो एनडीए के खाते में 12 फीसदी वोट जाने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 69फीसदी मुस्लिम वोट मिल सकते हैं।

अन्य जातियों की बात करें तो 58 फीसदी दलित (एससी) वोटर्स के वोट एनडीए के पक्ष में तो 26 फीसदी वोट महागठबंधन के पक्ष में जाता दिख रहा। वहीं, ब्राह्रण, बनिया और राजपूत वोटर्स में 63 फीसदी ने एनडीए को तो 19 फीसदी ने महागठबंधन को वोट दिया है। इसके अलावा, 55 फीसदी ओबीसी और ईबीसी ने एनडीए को और 24 फीसदी ने महागठबंधन के पक्ष में वोटिंग की है।

read moreये भी पढ़ें:
आ गया टुडेज चाणक्य का Exit Poll, भाजपा और महागठबंधन को कितने फीसदी वोट
Exit Poll:जनसुराज को 4 फीसदी वोट लेकिन सीटें न के बराबर, बिहार को PK मंजूर नहीं?

भाजपा का कौन सा कार्ड कर गया काम?

यूपी, हरियाणा, बिहार में यादव की जनसंख्या काफी अधिक है। आमतौर में यूपी में यादव वोटबैंक का ज्यादातर हिस्सा समाजवादी पार्टी और बिहार में लालू प्रसाद यादव की आरजेडी को जाता रहा है। लंबे समय से भाजपा इस वोटबैंक को अपने पक्ष में करने की जुगत में लगी रही है। इसी के चलते मध्य प्रदेश में भाजपा ने मोहन यादव को राज्य की कमान सौंपते हुए मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद से पार्टी ने उन्हें एमपी के अलावा यूपी और बिहार में भी काफी सक्रिय रखा है। बिहार विधानसभा चुनाव में भी मोहन यादव ने कई रैलियां की थीं। एग्जिट पोल के आंकड़ों के हिसाब से माना जाए तो भाजपा यादव वोटबैंक में अच्छी खासी सेंधमारी करने में कामयाब होती हुई दिख रही है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।