Hindi NewsBihar NewsBihar Exit Poll 2025 ABP News Vidhan Sabha Chunav JDU BJP RJD NDA Mahagathbandhan Seats Tejashwi Yadav Nitish Kumar
Bihar Exit Poll: बिहार में किसकी बनेगी सरकार, एग्जिट पोल में NDA को बंपर सीटें; देखिए आंकड़ा

Bihar Exit Poll: बिहार में किसकी बनेगी सरकार, एग्जिट पोल में NDA को बंपर सीटें; देखिए आंकड़ा

संक्षेप:

Bihar Election Exit Poll 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। दो चरणों में हुई वोटिंग में रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ। अब 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। उससे पहले यहां देखिए बिहार चुनाव एग्जिट पोल के आंकड़े...

Nov 11, 2025 07:37 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Exit Poll, ABP News Bihar Exit Poll: बिहार में किसकी बनेगी सरकार, यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए और तेजस्वी यादव के महागठबंधन में सीधा मुकाबला है। हालांकि, इस बार जनसुराज के उम्मीदवार भी मैदान में हैं। वोटिंग खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें एनडीए को खुशखबरी मिली है। आईएएनएस और मैटराइज एग्जिट पोल में एनडीए को 147-167 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 70-89 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि दो फेज में हुई वोटिंग के बाद अब 14 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा। मंगलवार को दूसरे फेज की वोटिंग हुई, जिसमें शाम पांच बजे तक 67 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। पहले फेज में भी रिकॉर्डतोड़ 65 फीसदी मतदान हुआ था, जिसमें महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा वोट दिया था। पहले फेज की वोटिंग में बिहार की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए, जबकि दूसरे फेज में 122 सीटों पर मतदान हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

Bihar Exit Poll ABP News Live Updates:

  • बिहार में एक और एग्जिट पोल के आंकड़े आ गए हैं। जेवीसी एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में एनडीए को 135-150 सीटों का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को सिर्फ 88-103 सीटें मिल सकती हैं।

⦁ पीपुल्स इनसाइट के सर्वे के अनुसार, बिहर में एनडीए की सरकार बन सकती है। एनडीए को 133-148 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि महागठबंधन को 87-102 सीटें मिल सकती हैं।

  • पोलस्ट्रेट एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में एनडीए को 133-148 सीटें मिल सकती हैं। इसमें से बीजेपी को 68-72, जेडीयू को 55-60, एलजेपी-आर को 9-12, हम को 1-2, आरएलएम को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • वहीं, पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 133-159, महागठबंधन को 75-101, प्रशांत किशोर की जनसुराज को 0-5 और अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।
  • एबीपी न्यूज ने IANS-MATRIZE के एग्जिट पोल के वाले से बताया है कि इस बार बिहार में एनडीए सरकार बनने जा रही है। एनडीए को 147-167 सीटें मिलने के आसार हैं। इसमें से बीजेपी 65-73, जेडीयू 67-75, एलजेपीआर 7-9, हम 4-5 और आरएलएम 1-2 सीटें जीत सकती हैं। वहीं, महागठबंधन की बात करें तो 70-89 सीटें मिलने का अनुमान है। इसमें से आरजेडी 53-58, कांग्रेस 10-12, वीआईपी 1-4 और लेफ्ट दलों को 9-14 सीटों का अनुमान है।

⦁ एबीपी न्यूज ने चाणक्य स्ट्रैटेजीस के एग्जिट पोल के हवाले से बताया कि बिहार में एनडीए को 13-138, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं।

⦁ बिहार के दूसरे फेज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के कई मंत्री, प्रमुख विपक्षी नेता और निर्दलीय उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हुई।

  • चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 3.70 करोड़ मतदाताओं वाले 122 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत, जो 6 नवंबर को पहले चरण में दर्ज रिकॉर्ड 65.09 प्रतिशत मतदान से अधिक था, बढ़ने की संभावना है, क्योंकि कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी गईं।
  • राज्य के एकमात्र मुस्लिम बहुल जिले किशनगंज में अब तक का सबसे अधिक 76.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, इसके बाद निकटवर्ती कटिहार (75.23) और पूर्णिया (73.79), सुपौल (70.69) और अररिया (67.79) का स्थान रहा। ज्यादातर जिले नेपाल की सीमा से लगे हुए हैं, और इनमें से कई राज्य के पूर्वोत्तर क्षेत्र कोसी-सीमांचल में आते हैं, जो बाढ़ प्रभावित है और जहां अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिशत ज्यादा है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।