Hindi NewsBihar NewsBihar Elections Women outnumber men which constituency has highest voter turnout know final figure of first phase voting
Bihar Elections: बिहार में पहले फेज के फाइनल आंकड़ों में 65% वोटिंग; औरतों ने मर्दों को 8 फीसदी से पछाड़ा

Bihar Elections: बिहार में पहले फेज के फाइनल आंकड़ों में 65% वोटिंग; औरतों ने मर्दों को 8 फीसदी से पछाड़ा

संक्षेप: बिहार चुनाव के पहले चरण में बपंर वोटिंग हुई। महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया। कुल वोटिंग परसेंटेज 65.08 फीसदी रहा। महिलाओं ने 69.04% वोट डाले। वहीं पुरुषों का मतदान प्रतिशन 61.56 रही। मीनापुर सीट पर सबसे ज्यादा 77.54% वोटिंग हुई।

Sat, 8 Nov 2025 10:18 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के फाइनल आंकड़े सामने आ गए है। 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर फर्स्ट फेज में बंपर वोटिंग हुई। ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित हुआ। कुल वोटिंग 65.08 फीसदी हुई। जो अबतक का सबसे ज्यादा मतदान है। वहीं महिलाएं पुरुषों से मतदान में काफी आगे रही। महिलाओं ने 69.04% वोट डाले। वहीं पुरुषों का मतदान प्रतिशन 61.56 रहा। मर्दों से 8% के अंतर से महिलाएं आगे रहीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा सबसे ज्यादा मीनापुर सीट पर 77.54% मत पड़े। वहीं सबसे कम कुम्हरार में 40.17% वोटिंग हुई। बोचाहन सीट पर पुरुषोंका मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा 73.78% रहा। वहीं सबसे कम कुम्हरार में 41.10 फीसदी रहा। महिलाओं ने मीनापुर सीट पर सबसे ज्यादा 82.49 फीसदी वोट डाले, वहीं कुम्हरार में 39.19 फीसदी महिलाओं का वोटिंग परसेंटजेज रहा।

आपको बता दें मतदान का यह आंकड़ा वर्ष 2020 में हुए पिछले चुनाव से करीब 8 फीसदी अधिक है। बीते 25 वर्षों की बात करें तो पांच विधानसभा चुनाव हुए, मगर कभी भी मतदान का आंकड़ा 57 फीसदी से अधिक नहीं गया। बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक सबसे अधिक मतदान 56.93 फीसदी 2020 में हुआ था। वहीं सबसे कम 45.85 फीसदी मतदान अक्तूबर 2005 में हुआ।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

इससे पहले बिहार में 60 फीसदी से अधिक (62.57 फीसदी) वोटिंग 2000 में हुई थी, जब बिहार का बंटवारा नहीं हुआ था। उसके बाद 2005 में बिहार विधानसभा के दो चुनाव (फरवरी और अक्तूबर में) हुए, जिसमें 50 फीसदी से भी कम वोट पड़े। इन चुनावों में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों का मतदान प्रतिशत अधिक था।

लेकिन, 2010 के चुनाव में पहली बार महिलाओं के मतदान का आंकड़ा पुरुषों के मुकाबले बढ़ गया। इससे मतदान प्रतिशत में भी खासी बढ़ोतरी हुई। इस साल पुरुषों के मुकाबले तीन फीसदी अधिक महिलाओं ने मतदान किया, जबकि कुल मतदान लगभग 53 फीसदी हुआ। इसके बाद हुए दो विधानसभा चुनावों में भी महिलाओं के मतदान का आंकड़ा पुरुषों से अधिक रहा।

2015 में 53.32 फीसदी पुरुषों के मुकाबले 60.48 फीसदी, जबकि 2020 में 54.49 फीसदी पुरुषों के मुकाबले 59.69 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। महिलाओं का मतदान बढ़ने से कुल मतदान प्रतिशत 52 से 57 फीसदी तक पहुंचा।