बिहार चुनाव: टिकट और सीटों के बंटवारे के साथ सुलगने लगी बगावत की आग; NDA, MGB दोनों ओर तपिश

बिहार चुनाव: टिकट और सीटों के बंटवारे के साथ सुलगने लगी बगावत की आग; NDA, MGB दोनों ओर तपिश

संक्षेप:

गोपालगंज में बगावत की आग एनडीए और महागठबंधन दोनों ओर लगी है। पुराने नेताओं ने टिकट कटने पर निर्दलीय उतरने का ऐलान भी कर दिया है।

Oct 16, 2025 10:09 am ISTSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मनीष कुमार भारतीय, गोपालगंज
share

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुना को लेकर गोपालंज जिले की छह विधानसभा सीटों पर सरगर्मी चरम पर है। एनडीए ने सभी छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जबकि महागठबंधन में अब भी कुचायकोट सीट को लेकर पेच फंसा हुआ है। बुधवार शाम तक इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं हो सकी थी। टिकट और सीटों के बंटवारे के साथ बगावत और अदावत की आग दोनों गठबंधनों में सुलगने लगी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भाजपा ने इस बार बरौली के विधायक राम प्रवेश राय और गोपालगंज की विधायक कुसुम देवी का टिकट काट दिया है। पार्टी की परंपरागत बरौली सीट इस बार जदयू के खाते में चली गई है, जहां से बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मंजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं गोपालगंज सीट से भाजपा ने जिला परिषद अध्यक्ष सुभाष सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। वे पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेंगे। टिकट वितरण के बाद भाजपा में बगावत के स्वर तेज हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
भाजपा से ज्ञानू, कुसुम और सीएन गुप्ता बेटिकट; दो लिस्ट में 14 MLA की जगह नए नाम

राम प्रवेश राय ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है और गुरुवार को नामांकन दाखिल करने की बात कही है। इसी तरह, कुसुम देवी ने अपने पुत्र अनिकेत सिंह उर्फ गोलू को बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया है। भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता अनूप श्रीवास्तव ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर टिकट न मिलने पर पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

बगावत की यह आग महागठबंधन तक भी पहुंच गई है। राजद के पूर्व विधायक और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष रेयाजुल हक राजू ने कहा है कि वे बरौली सीट से हर हाल में चुनाव लड़ेंगे, चाहे उन्हें पार्टी सिंबल मिले या नहीं। इस सीट से राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह को टिकट मिल है। उधर, महागठबंधन में गोपालगंज से कांग्रेस ने पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग को उम्मीदवार बनाया है।इसके बाद राजद के एक नेता चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। पटना से मिल रही जानकारी के अनुसार, कुचायकोट सीट पर गुरुवार सुबह तक तस्वीर साफ होने की संभावना है।

(रिपोर्ट- मनीष कुमार भारतीय)

read moreये भी पढ़ें:
LIVE: बीजेपी ने तय किए 101 सीटों पर उम्मीदवार, आज से चुनावी अभियान पर नीतीश
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।