Hindi NewsBihar NewsBihar Elections Why became leader, become cook Tej Pratap lashes out at Rahul Gandhi after Tejashwi
Bihar Elections: नेता क्यों बने, रसोईया बन जाते; तेजस्वी के बाद राहुल गांधी पर तेजप्रताप भड़क गए

Bihar Elections: नेता क्यों बने, रसोईया बन जाते; तेजस्वी के बाद राहुल गांधी पर तेजप्रताप भड़क गए

संक्षेप:

Bihar Elections: राहुल गांधी के मछली पकड़ने पर तेज प्रताप ने कहा कि नेता क्यों बन गए, रसोईया ही बन जाते।

Nov 03, 2025 04:51 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Elections: लालू यादव के बड़े लाल, तेजस्वी यादव के भाई और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा राहुल गांधी पर भड़क गए। उन्होंने कांग्रेस सांसद को रसोईया का काम करने की सलाह दे दी। कहा कि जीवन भर मछली ही पकड़ते रह जाएंगे। तेजप्रताप सोमवार को वैशाली में चुनाव प्रचार करने गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तेज प्रताप पत्रकारों से बात कर रहे थे। किसी ने राहुल गांधी के मछली पकड़ने पर सवाल पूछ दिया। इस पर भड़कते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि गांधी रोजगार की बात करें, यहां रोजगार मिल ही नहीं रहा। कभी मोटरसाइकिल चला कर प्रदूषण फैलाते हैं तो कभी जलेबी बनाते हैं। वे अपना पूरा जीवन मछली पकड़ते रह जाएंगे जीवन भर और देश अंधेरे में डूब जाएगा। जलेबी छनना, मछली पकाना यही सब काम करना है तो उनको तो रसोईया होना चाहिए था। वे नेतागिरी में क्यों आ गए। यह सब ठीक नहीं है।

इससे पहले तेजप्रताप ने अपने भाई तेजस्वी यादव के महुआ विधानसभा में जाकर मुकेश रौशन के लिए चुनाव प्रचार करने पर आपत्ति जताई। कहा कि जब तेजस्वी लौट आए तो वहां के विधायक ने जनता को पुलिस से पिटवा दिया। यह बहुत गलत हुआ। उन्होंने कहा कि वे राघोपुर में अपने प्रत्याशी प्रेम कुमार के लिए जनसभा करने जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर से राघोपुर में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। तेजस्वी उनके खिलाफ वोट मांगने महुआ गए थे। जनता से कहा कि पार्टी किसी भी व्यक्ति से ऊपर होती है।

दरअसल राहुल गांधी रविवार को बेगूसराय में चुनाव प्रचार करने गए थे। वहीं से कार्यकर्ताओं की मांग पर मछली पालन देखने चले गए। नाव पर सवार होकर राहुल गांधी तालाब में भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच मुकेश सहनी तालाब में कूद गए। यह देखकर राहुल गांधी को भी जोश आ गया। वे भी पानी में कूद गए और मछली पकड़ने लगे।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।