Hindi NewsBihar NewsBihar Elections were not Fair Robert Vadra demands re election
ढंग का नहीं था बिहार चुनाव, दोबारा करवाया जाए; रॉबर्ट वाड्रा ने की मांग

ढंग का नहीं था बिहार चुनाव, दोबारा करवाया जाए; रॉबर्ट वाड्रा ने की मांग

संक्षेप:

वाड्रा ने एनडीए का नाम लिए बगैर दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से कोई भी व्यक्ति सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी कल लोगों से मिलेंगे।

Nov 16, 2025 10:34 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share Share
Follow Us on

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रचंड चुनावी जीत पर उंगली उठाते हुए कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार को कहा कि बिहार का हालिया विधानसभा चुनाव ‘ढंग का नहीं था’ और वहां दोबारा चुनाव कराया जाना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने इस चुनाव में निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए यह बात कही। वाड्रा, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के बारे में पूछे जाने पर वाड्रा ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,‘‘(चुनाव परिणाम से) बिहार की जनता असल में खुश नहीं है। जो हुआ है, वह निर्वाचन आयोग की वजह से हुआ है। निर्वाचन आयोग ने मदद की है।’’

कारोबारी ने राजग का नाम लिए बगैर दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से कोई भी व्यक्ति सहमत नहीं है। उन्होंने कहा,"(लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता) राहुल गांधी कल लोगों से मिलेंगे। जितने भी युवा हैं, वे उनके साथ जुड़ेंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन करेंगे।’’

वाड्रा ने कहा कि बिहार का हालिया विधानसभा चुनाव ‘ढंग का नहीं था’ और वहां दोबारा विधानसभा चुनाव कराया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अगर बिहार में दोबारा विधानसभा चुनाव होगा, तो चुनाव परिणाम पलट जाएगा। वाड्रा ने कहा,‘‘देश को बदलाव चाहिए। सरकार जो भी गलत काम कर रही है, वह युवाओं को पसंद नहीं है। हम लोकतंत्र के लिए जरूर लड़ेंगे।’’

उन्होंने बताया कि वह मध्यप्रदेश के दो दिवसीय धार्मिक दौरे पर आए हैं तथा उज्जैन और अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में राजग ने सूबे की 243 में से 202 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। सत्तारूढ़ गठबंधन के दो प्रमुख घटक दलों-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल (यूनाइटेड) ने क्रमशः 89 और 85 सीट जीतीं।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।