Bihar Elections: तेजस्वी को जन्मदिन पर खास कुर्सी का तोहफा, पटना में लगे बड़े-बड़े पोस्टर

Bihar Elections: तेजस्वी को जन्मदिन पर खास कुर्सी का तोहफा, पटना में लगे बड़े-बड़े पोस्टर

संक्षेप:

Bihar Elections: तेजस्वी यादव को जन्मदिन के मौके पर बेहद खास गिफ्ट ऑफर किया गया है। पटना में बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। 

Nov 08, 2025 03:20 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

Bihar Elections: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कल 9 नवम्बर को जन्मदिन है। चुनावी साल में राष्ट्रीय जनता दल इसे खास बनाने की तैयारी पहले से ही कर रही है। तेजस्वी के जन्मदिन को लेकर पटना में बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में तेजस्वी यादव को बेहद खास गिफ्ट ऑफर किया गया है। बिहार महागठबंधन तेजस्वी यादव को अपना सीएम फेस घोषित कर चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पटना में राजद कार्यालय के बाहर समेत कई स्थानों पर ऐसे पोस्टर लगाए हैं। राजद कार्यकर्ताओं ने पोस्टर पर लिखवाया है- सीएम ऑफ बिहार, जन्मदिन का उपहार। एक कुर्सी की तस्वीर बनाई गई है जिसे मुख्यमंत्री की कुर्सी बताई गयी है। हर घर नौकरी देने को संकल्पित तेजस्वी यादव को बिहार की जनता की ओर से जन्मदिन की बधाई। यह भी कहा गया है कि तेजस्वी यादव ही दलित, शोषित, पीड़ित जनता को न्याय दिलाएंगे। जनता उन्हें सीएम बनाएगी। उन्हें भारत का सबसे युवा सीएम बताया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
LIVE: बेतिया में मेरी अंतिम सभा, बोले मोदी , तेजस्वी को जन्मदिन पर खास गिफ्ट

तेजस्वी यादव कल 36 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म 9 नवम्बर 1989 को गोपागंज जिले में हुआ था। तेजस्वी यादव को महज 26 साल की उम्र में बिहार का उप मुख्यमंत्री बनने का श्रेय मिल चुका है। तब वह डेढ़ साल तक नीतीश कुमार कि 2015 वाली सरकार में बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे। दूसरी बार 2022 में नीतीश कुमार के साथ वे फिर से बिहारके डिप्टी सीएम बनने में कामयाब रहे।

तेजस्वी यादव फिलहाल बिहार के नेता प्रतिपक्ष हैं। राजद ने उन्हें पहले से ही सीएम उम्मीदवार घोषित कर रखा है। उन्हें महागठबंधन की ओर से इस चुनाव के लिए सीएम फेस घोषित किया जा चुका है। 2020 का चुनाव भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही लड़ा गया था। लालू यादव ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी भी घोषित कर दिया है। फिलहाल पार्टी का नेतृत्व तेजस्वी यादव के हाथों में ही है। नेता के जन्मदिन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

इससे पहले भी तेजस्वी यादव को बिहार का नेक्स्ट सीएम बताने वाले पोस्टर लगाए जा चुके हैं। इस साल के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेता उन्हें सीएम उम्मीदवार बताने से बचते रहे। काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें सीएम उम्मीदवार घोषित किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
नीतीश को सत्ता से नहीं हटा पाएंगे तेजस्वी; भाजपा की ‘B टीम’ कहने पर भड़के ओवैसी
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।