बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक सीएम योगी की एंट्री, आज दानापुर और सहरसा में करेंगे जनसभाएं

बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक सीएम योगी की एंट्री, आज दानापुर और सहरसा में करेंगे जनसभाएं

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर सीएम योगी की आज एंट्री होगी। पहली रैली पटना की दानापुर विधानसभा सीट पर होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहरसा विधानसभा क्षेत्र के पटेल मैदान पर जनसभा करेंगे।

Oct 16, 2025 09:20 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार कई रैलियां करेंगे। रैलियों का यह सिलसिला गुरुवार से शुरू होगा। आज से सीएम योगी की बिहार चुनाव में एंट्री होगी। उन्हें बतौर स्टार प्रचारक बिहार में जनसभाएं करने के लिए बुलाया जा रहा है। एनडीए के प्रत्याशी लगातार पार्टी संगठन से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियां कराने की मांग कर रहे हैं। योगी लगातार कई चुनावों में दूसरे राज्यों में रैली कर व्यापक जनसर्मथन जुटाते रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्यमंत्री की पहली रैली गुरुवार को पटना की दानापुर विधानसभा सीट पर होगी। यह जनसभा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम कृपाल यादव के लिए करेंगे। यह जनसभा ऑरगेनो रिसार्ट में आयोजित की जाएगीी। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहरसा विधानसभा क्षेत्र के पटेल मैदान पर जनसभा करेंगे। यह जनसभा प्रत्याशी डॉ. आलोक रंजन के लिए करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम करीब चार बजे के आसपास जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पटना से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
कोई नाम बदल कर तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर जाएगा, बेटियों से बोलीं राज्यपाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री उनकी कार्यशैली की प्रशंसा पूरे देश में होती है। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति लागू करने को लेकर भी देश के विभिन्न राज्यों में लोग उनकी सराहना करते हैं। नतीजा यह है कि जब भी कहीं चुनाव होते हैं तो प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों की पुरजोर मांग करने लगते हैं। इसी क्रम योगी आदित्यनाथ की बिहार चुनाव में रैलियां होंगी, जिसकी शुरुआत आज होगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।