Hindi NewsBihar NewsBihar Elections Shahnawaz warns Rahul Gandhi to be careful with words saying Modi has Indian soil in veins
Bihar Elections: जुबान संभालकर बात करें, राहुल गांधी को शाहनवाज ने चेताया, बोले- मोदी की रगों में भारत की मिट्टी

Bihar Elections: जुबान संभालकर बात करें, राहुल गांधी को शाहनवाज ने चेताया, बोले- मोदी की रगों में भारत की मिट्टी

संक्षेप: Bihar Elections: शाहनवाज ने कहा कि नरेंद्र मोदी के खून पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी कौन होते हैं। जरा जुबान संभालकर बात करें। यह किस तरह की नफरती बोली है।

Sun, 9 Nov 2025 04:58 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

Bihar Elections: भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस सांसद सह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चेतावनी दी है। कहा है कि राहुल गांधी जुबान संभालकर बात करें। कांग्रेस नफरती पार्टी है और राहुल गांधी बीजेपी पर आरोप लगाते हैं। बिहार चुनाव पर कहा कि एनडीए की सरकार बनने वाली है क्योंकि जनता ने महागठबंधन को नकार दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राहुल गांधी की रविवार को किशनगंज में चुनावी सभा थी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी के खून में नफरत है। सुपौल पहुंचे शाहनवाज से पत्रकारों ने जब सवाल पूछा तो वह भड़क गए। कहा कि नरेंद्र मोदी के खून पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी कौन होते हैं। जरा जुबान संभालकर बात करें। यह किस तरह की नफरती भाषा बोली है। नरेंद्र मोदी की रगों में भारत की मिट्टी का खून है। ये कांग्रेस खुद नफरती है जबकि नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के पथ पर चलते हैं।

उन्होंने का कि महागठबंधन की दुकान बंद हो रही है। एकतरफा माहौल बन गया है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी इसमें कोई शक नहीं है। पहले चरण की वोटिंग में जनता ने मत दे दिया है। दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग होगी। जनता पहले से तय कर चुकी है कि राज्य में एनडीए को फिर से लाना है।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

किशनगंज में राहुल गांधी ने कहा बीजेपी आरएएस एक तरफ,कांग्रेस पार्टी,तेजस्वी जी एक तरफ। नफरत से ये जनता को डराना चाहती है। नरेंद्र मोदी की सोच में नफरत है,वे देश को बांटना चाहते हैं। देश व बिहार के युवा को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है इस पर कोई बात नहीं करते हैं। बिहार में में यूनिवर्सिटी,कॉलेज बेची जा रही है या बंद हो रही है। बिहार के लोग अलग-अलग प्रदेशों में मिलेंगे। दुबई में भी मिलेंगे। बिहार के लोग वहां मेहनत करते है वो भी दूसरे प्रदेशों में। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश जी ने बिहार में मोदी जी ने देश में रोजगार खत्म करने का काम किया है। हमारी सरकार आएगी तो घर घर रोजगार देंगे।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।