Hindi NewsBihar NewsBihar Elections Posters calling for boycott of voting pasted on doors in Bhagalpur
Bihar Chunav: आप यहां आए किस लिए... भागलपुर में दरवाजों पर वोट बहिष्कार के पोस्टर चस्पा

Bihar Chunav: आप यहां आए किस लिए... भागलपुर में दरवाजों पर वोट बहिष्कार के पोस्टर चस्पा

संक्षेप:

Bihar Chunav: भागलपुर के भोलानाथ पुल फ्लाईओवर इशाकचक और डिक्सन रोड में पहुंच पथ निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलने से इस इलाके की बड़ी आबादी ने वोट बहिष्कार का एलान कर दिया है।

Nov 07, 2025 12:24 pm ISTSudhir Kumar भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
share Share
Follow Us on

Bihar Chunav: बिहार के भागलपुर में दूसरे फेज में 11 नवंबर को मतदान है। इस बीच कई इलाकों से वोट बहिष्कार की खबरें आ रही हैं। पोस्टरों में तरह-तरह के स्लोगन लिखे गए हैं। प्रशासन मतदाताओं को मनाने में जुटी हुई है। पहले चरण के चुनाव में भी कई विधानसभा क्षेत्रों से वोट बहिष्कार के समाचार मिले।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भागलपुर के भोलानाथ पुल फ्लाईओवर इशाकचक और डिक्सन रोड में पहुंच पथ निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलने से इस इलाके की बड़ी आबादी ने वोट बहिष्कार का एलान कर दिया है। अब अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ईश्वरनगर, कुशवाहा वाटिका, इशाकचक बी टोला, भूरामल कॉलोनी, यादव टोला, विरन भगत लेन समेत इशाकचक एवं इससे जुड़े कई मोहल्ले में वोट बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर दुकानों, मंदिर और घरों की दीवारों पर पोस्टर एवं पर्चा चस्पा कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:दारू पीकर गुंडई? राजद MLC से भिड़े डिप्टी CM विजय सिन्हा, टेस्ट निकला निगेटिव

लोगों का कहना है कि काफी साल तक प्रयास करने के बाद भोलानाथ पुल निर्माण पर फ्लाईओवर निर्माण की स्वीकृति मिली। इस फ्लाईओवर निर्माण के साथ इशाकचक और डिक्सन रोड की ओर पहुंच पथ निर्माण की मांग पर सरकार द्वारा आश्वासन देने के बाद भी सकारात्मक पहल नहीं की गई। कई प्रयास और उतार चढ़ाव के साथ आजतक पहुंच निर्माण को लेकर कोई काम नहीं हुआ। इस पहुंच पथ निर्माण से इशाकचक, ईश्वरनगर, लोदीपुर, सरमसपुर समेत भागलपुर, नाथनगर और कहलगांव विधानसभा की बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा होगी। जबकि पहुंच पथ निर्माण नहीं होने से इस इलाके की करीब डेढ़ लाख की आबादी को इस फ्लाईओवर निर्माण से कोई लाभ नहीं होगा। लोगों का कहना है कि चुनाव को देखते हुए पुल निगम द्वारा पहुंच पथ निर्माण की स्वीकृति मांगी जा रही है। लेकिन जब तक पहुंच पथ निर्माण कार्य शुरू करने का पुख्ता भरोसा नहीं मिलेगा तबतक चुनाव में इलाके के सभी मतदाताओं ने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। इधर घरों पर वोट बहिष्कार का पर्चा सटने की सूचना पर कोई प्रत्याशी भी मोहल्ले में नहीं घूम रहा है।

क्या कहती है जनता

  1. तीन वर्षों से भोलानाथ पुल फ्लाईओवर से इशाकचक एवं डिक्सन रोड की ओर पहुंच पथ निर्माण की मांग कर रहे हैं। जलजमाव से बाजार और कार्यालय जाने वालों और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है।

-विपिन कुमार चौरसिया

2. काफी प्रयास के बाद भोलानाथ पुल पर आरओबी निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन पहुंच पथ का निर्माण नहीं होने से बड़ी आबादी फ्लाईओवर निर्माण के लाभ से वंचित रह जाएगी। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

-विनय कुमार सिंह

3. भोलानाथ फ्लाईओवर पहुंच पथ निर्माण नहीं होने पर लोगों द्वारा वोट बहिष्कार की जानकारी चुनाव आयोग, पीएम और डीएम को पत्र के माध्यम से दी गयी। जिसके बाद सीओ पहुंचे और वोट बहिष्कार का कारण पूछकर चले गये।

-राम प्रसाद यादव

4. ईश्वरनगर समेत आसपास का पूरा इलाका शहर में रहकर भी टापू बनता जा रहा है। बिना वर्षा के भी भोलानाथ एवं बौंसी पुल के पास जलजमाव होता है। एंबुलेंस एवं अन्य जरूरी सेवा के बड़े वाहन नहीं आ पाते हैं।

-डॉ. सुनील कुमार सिन्हा

प्रशासन का पक्ष

समस्या की जानकारी मिलने पर मैं खुद मौके पर गया था। वहां पहुंच पथ की संभावनाओं को देखा। कंस्ट्रक्शन लायक जमीन नहीं है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोटरों को मतदान करना चाहिए। वोटरों से बात की जाएगी। - विकास कुमार, एसडीओ।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।