Hindi NewsBihar NewsBihar Elections Panchamrit Guarantee factory in every district job in every home 25 points of NDA manifesto
Bihar Elections: पंचामृत गारंटी, हर जिले में फैक्ट्री, हर घर नौकरी; NDA संकल्प पत्र के 25 पॉइंट्स

Bihar Elections: पंचामृत गारंटी, हर जिले में फैक्ट्री, हर घर नौकरी; NDA संकल्प पत्र के 25 पॉइंट्स

संक्षेप:

Bihar Elections: एनडीए ने 69 पन्नों वाला संकल्प पत्र जारी कर दिया है। हर जिले में फैक्ट्री, हर घर नौकरी, किसानों को अलग से 3 हजार, बिहार को टेक हब और इंडस्ट्रियल हब बनाने जैसे 25 पॉइंट्स के संकल्प पत्र से एनडीए ने महागठबंधन को जवाब देने की कोशिश की है।

Oct 31, 2025 11:43 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

NDA Manifesto: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अगले पांच सालों के रोडमैप वाला 69 पन्नों का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, चिराग पासवान, रालोमो चीफउपेंद्र कुशवाहा, बीजेपी बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने संयुक्त रूप से एनडीए का संकल्प पत्र जारी किया। हर जिले में फैक्ट्री, हर घर नौकरी, किसानों को अलग से 3 हजार, बिहार को टेक हब और इंडस्ट्रियल हब बनाने जैसे 25 पॉइंट्स के संकल्प पत्र से एनडीए ने प्रमुख विपक्षी महागठबंधन को जवाब देने की कोशिश की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि एनडीए की घोषणा पत्र में युवा, महिला, किसान, मत्स्यपालक, उद्यमी, गरीब, दलित, अतिपिछड़ा समेत सबका ख्याल रखा गया है। बिहार को अगले पांच सालों में इंडस्ट्रियल और टेक हब बनाने के साथ बिहार के धार्मिक पयर्टन को विश्व के कोने कोने में ले जाने के साथ उत्तर बिहार को बाढ़ की विभिषिका से मुक्त करने के प्लान पर एनडीए सरकार काम करेगी। युवाओं के रोजगार और महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने की योजना पर सरकार काम करेगी।

25 पॉइंट्स में एनडीए का संकल्प पत्र

  1. हर युवा को नौकरी और रोजगार देने के लक्ष्य से अगले पांच सालों में एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरी और रोजगार।

2. हर जिले में मेगा स्किल सेंटर की स्थापना की जाएगी जहां से युवा विदेशों में नौकरी के लिए भेजे जा सकें।

3. महिलाओं को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए सीएम महिला रोजगार योजना के तहत 2 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। पहले ही उन्हें दस दस हजार की सहायता जी जा चुकी है।

4. एक करोड़ लखपति दीदी बनाने पर काम होगा। उन्हें व्यापार रोजगार से जोड़कर आय बढ़ाई जाएगी।

5. अति पिछड़ा वर्ग को आर्थिक और सामाजिक रूप से सबल बनाने के लिए सु्प्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में उच्च स्तरी कमेटी बनाई जाएगी जो इस वर्ग के पिछड़ेपन के कारणों और समस्याओं का अध्ययन कर सरकार को रिपोर्ट देगी।

6. ईबीसी कोटि में आने वाली विभिन्न जातियों के योग्य लोगों को रोजगार के लिए दस लाख की सहायता राशि दिलाई जाएगी।

7. बिहार स्पोर्ट्स सिटी और प्रमंडल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस।

8. 100 एमएसएमई पार्क और 50,000 से अधिक कुटीर उद्योग इकाइयों की स्थापना।

9. डिफेंस कॉरिडोर सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क की स्थापना होगी।

10. केंद्र सरकार के 6000 की किसान सम्मन निधि के अलावे बिहार की एनडीए सरकार किसानों को अलग से 3000 सालाना की सहायता देगी

11. मत्स्य पालकों को केंद्र सरकार की 4500 की सहायता राशि के अलावा राज्य की सरकार 4500 सलाना की सहायता देगी।

12. धन और गेहूं के अलावा किसानों के सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी

13. बिहार में एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए एक लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

14. राज्य के प्रत्येक अनुमंडल में अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय की स्थापना की जाएगी।

15. गरीब परिवारों के छात्रों को केजी से पीजी तक की मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

16. स्कूलों में मिड डे मील के अलावे पौष्टिक नाश्ता की व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

17. पंचामृत योजना के तहत मुफ्त राशन, 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, पक्के मकान, 125 यूनिट मुक्त बिजली और सामाजिक सुरक्षा पेंशन।

18. जिले के प्रमुख स्कूलों का कायाकल्प करने के लिए 5000 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।

19. साथ एक्सप्रेसवे और 3600 किलोमीटर रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

20. विश्व स्तरीय मेडिसिटी और प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी।

21. सीतामढ़ी के पुनौरा धाम को अगले 5 सालों में विकसित कर विश्व स्तरीय आध्यात्मिक नगरी बनेगी जिसका नाम सीतापुरम होगा।

22. पटना दरभंगा पूर्णिया एवं भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाकर इंटरनेशनल कनेक्टिविटी को विकसित किया जाएगा चार नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू होगा

23. महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लखपति दीदी के बाद मिशन करोड़पति दीदी चलाया जाएगा।

24. हर जिले में फैक्ट्री के साथ दस नए औद्योगिक पार्क की स्थापना की जाएगी।

25. अगले पांच सालों में उत्तर बिहार को बाढ़ की विभिषिका से मुक्त कराया जाएगा।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।