Hindi NewsBihar NewsBihar Elections Katihar highest voter turnout at 78 percent, Nawada lowest 57 percent How much voting in which district
Bihar Chunav: कटिहार में सबसे ज्यादा 78%, नवादा में सबसे कम 57% वोटिंग; किस जिले में कितना मतदान

Bihar Chunav: कटिहार में सबसे ज्यादा 78%, नवादा में सबसे कम 57% वोटिंग; किस जिले में कितना मतदान

संक्षेप:

बिहार चुनाव में वोटिंग के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए। दो चरणों में बंपर मतदान हुआ। कुल 66.90 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा कटिहार और सबसे कम नवादा में वोट पड़े। वोटिंग के मामले में पुरुषों पर महिलाएं भारी पड़ीं। हालांकि अभी 1200 बूथों के आंकड़े आने बाकी हैं।

Nov 11, 2025 11:06 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव का मतदान संपन्न हो गया है। दो चरणों की वोटिंग में जमकर वोट गिरे। मगंलवार को दूसरे चरण में अबतक 68.89 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों चरणों मे कुल 66.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि अभी दूसरे चरण के करीब दो हजार बूथों से अभी आंकड़े लिया जाना शेष है। अबतक कटिहार में सर्वाधिक 78.63 फीसदी, किशनगंज में 78.06 फीसदी और पूर्णिया में 76.04 फीसदी मतदान हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं चुनाव आयोग के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण 74.03 फीसदी महिलाओं ने और 64.1 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया। दोनों चरणों में महिलाओं ने कुल 71.6 फीसदी जबकि पुरुषों ने कुल 62.8 फीसदी मतदान किया।बिहार के सभी 38 जिलों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो सबसे ज्यादा कटिहार में 78 फीसदी मतदान हुआ वहीं सबसे कम नवादा में 57% वोटिंग हुई।

पहले चरण के 18 जिलों का मतदान प्रतिशत

मधेपुर- 69.59%

सहरसा- 69.38%

दरभंगा 63.66%

मुजफ्फरपुर- 71.81%

गोपालगंज- 66.64%

सीवान- 60.61%

सारण- 63.86%

वैशाली- 68.50%

समस्तीपुर- 71.74%

बेगूसराय- 69.87%

खगड़िया- 67.90%

मुंगेर- 62.74%

लखीसराय- 64.98%

शेखपुरा- 61.99%

नालंदा- 59.81%

पटना- 59.02%

भोजपुर- 59.90%

बक्सर- 61.97%

दूसरे चरण के 20 जिलों का मतदान प्रतिशत

पश्चिमी चंपारण- 70.79%

पूर्वी चंपारण- 71.17%

शिवहर- 68.74%

सीतामढ़ी- 66.91%

मधुबनी- 63.27%

सुपौल- 72.50%

अररिया- 69.68%

किशनगंज- 78.06%

पूर्णिया- 76.04%

कटिहार- 78.63%

भागलपुर- 67.46%

बांका- 70.25%

भभुआ- 68.40%

रोहतास- 61.89%

अरवल- 63.82%

जहानाबाद-65.33%

औरंगाबाद- 65.39%

गया- 68.65%

नवादा- 57.85%

जमुई- 69.66%