Hindi NewsBihar NewsBihar Elections Giriraj singh burka statement during first phase voting
Bihar Elections: गड़बड़ी करेंगे तो बुर्का उठाना पड़ेगा; मतदान के बीच गिरिराज सिंह का बयान

Bihar Elections: गड़बड़ी करेंगे तो बुर्का उठाना पड़ेगा; मतदान के बीच गिरिराज सिंह का बयान

संक्षेप:

बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि अगर गड़बड़ कोई करेगा तो बुर्का उठाना पड़ेगा। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग ने जांच के लिए हर बूथ पर एक आंगनबाड़ी सेविका को नियुक्त किया है। जो इसकी जांच करेंगी।

Nov 06, 2025 06:00 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं और फर्जी मतदान को लेकर कहा कि अगर गड़बड़ कोई करेगा तो बुर्का उठाना पड़ेगा। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग ने जांच के लिए हर बूथ पर एक आंगनबाड़ी सेविका को नियुक्त किया है। जो इसकी जांच करेंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर जिन्हें महसूस होगा कि कोई बुर्के में आया है और उसका वोट फर्जी हो रहा है तो उसे देखने का और दिखाने का काम आंगनबाड़ी सेविका करेगी। इसे धर्म से नहीं लेना चाहिए। ये पाकिस्तान नहीं है जो यहां शरिया कानून है। तेजस्वी यादव का कानून आएगा नहीं जो यहां शरिया लागू होगा।

उन्होने कहा कि हम चुनाव आयोग के नियम से चल रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या ये बुर्का हवाई अड्डे पर नहीं उठता है? जब आधार बनाने जाते हैं तब ये बुर्का नहीं उठता है? जब ये सरकारी सेवाओं का लाभ लेते हैं। इससे पहले गिरिराज सिंह ने आज अपने पैतृक गांव बड़हिया में मतदान किया। मतदान बूथ की व्यवस्था को देखकर भी काफी खुश दिखे।