Hindi NewsBihar NewsBihar Elections crush mafia path to hell opened Yogi roared in Shahabuddin stronghold Siwan
Bihar Elections: माफियाओं का कचूमर निकाल जहन्नुन का रास्ता खोल दिया, शहाबुद्दीन के गढ़ में योगी गरजे

Bihar Elections: माफियाओं का कचूमर निकाल जहन्नुन का रास्ता खोल दिया, शहाबुद्दीन के गढ़ में योगी गरजे

संक्षेप:

Bihar Elections: सीवान की जनसभा में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं के लिए बुलडोजर से रौंदकर जहन्नुम का रास्ता खोल दिया।

Fri, 31 Oct 2025 02:45 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Elections: बिहार चुनाव के प्रचार अभियान में एनएडी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सीवान और वैशाली पहुंचे। सीवान की सभा में शहाबुद्दीन का नाम लिए बगैर योगी आदित्यनाथ ने नाम लिए बगैर उनके बेटे ओसामा के लिए बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि एक खानदानी माफिया रघुनाथपुर पर कब्जा करना चाहता है। उत्तर प्रदेश में हमने माफियाओं को बुलडोजर से रौंदकर कचूमर निकाल दिया। फिर से कोई मारीच और सुबाहु(राक्षस) सिर नहीं उठाए इसके लिए वोट करना है। सीवान के रघुनाथपुर से पूर्व सांसद और लालू यादव के चहेते शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीवान विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि परसो रघुनाथपुर इसलिए गया था क्योंकि वहां एक खानदानी माफिया चुनाव में खड़ा होकर क्षेत्र पर फिर से कब्जा करना चाहता है। उत्तर प्रदेश में हमने बुलडोजर से रौंद-रौंद कर माफियाओं की कचूमर निकाल दी और उनके लिए जहन्नुम का रास्ता खोल दिया। हमारी सीता मैया से जुड़ी बिहार की धरती पर कोई मारीच और सुबाहु फिर से सिर नहीं उठा सके अब इसकी व्यवस्था करना है। इसके लिए खराब मौसम के बावजूद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। बिहार के लोग आंधी पानी से डरने वाले नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:जैसा नाम वैसा काम, रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर योगी का निशाना

राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि इन दलों ने पहले राम मंदिर का विरोध किया। अब कांग्रेस और आरजेडी ने बिहार में मां सीता मंदिर का भी विरोध कर रहे हैं। इन लोगों ने ही बिहार में भगवान राम की रथयात्रा रोकी थी। बिहार में परिवारवाद हावी था। लेकिन, किसी भी सूरत में बिहार में माफिया राज को नहीं आने देना है। ये लोग ऐसे हैं जो पशुओं का चारा हजम कर गए। आरजेडी के समय बिहार में जंगलराज था। अब ये लोग कभी भी सत्ता में नहीं आएंगे।

ये भी पढ़ें:हमने घर की तिजोरी नहीं भरा, कुशवाहा ने तेजस्वी को आईना क्यों दिखाया?

शुक्रवार को योगी सीवान के बाद वैशाली पहुंचे। वैशाली के लालगंज में भी योगी आदित्यनाथ कांग्रेस और राजद पर जमकर बरसे। वैशाली के बाद भोजपुर के अगिआंव विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। योगी ने कहा कि बीस सालों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में आधार तैयार हो गया है। अब इस पर भविष्य की इमारत बनाना है। इसके लिए एनडीए को लाना है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।