Hindi NewsBihar NewsBihar Elections Congress leader Pawan Khera bizarre statement Nitish should hold gun to PM Modi
Bihar Elections: पीएम की कनपट्टी पर कट्टा रखें नीतीश, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का अटपटा बयान; खलबली मची

Bihar Elections: पीएम की कनपट्टी पर कट्टा रखें नीतीश, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का अटपटा बयान; खलबली मची

संक्षेप:

Bihar Elections: पवन खेड़ा ने कहा कि नीतीश कुमार को पीएम की कनपट्टी पर कट्टा रखकर खुद को सीएम फेस घोषित करवा लेना चाहिए। कांग्रेस नेता के बयान पर बिहार में सियासत सुलग गई है।

Nov 08, 2025 03:26 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Elections: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी के कट्टा वाले बयान पर पलटवार करते हुए अटपटा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को पीएम की कनपट्टी पर कट्टा रखकर खुद को सीएम फेस घोषित करवा लेना चाहिए। कांग्रेस नेता के बयान पर बिहार में सियासत सुलग गई है। जदयू और बीजेपी के नेताओं ने इस बयान पर कांग्रेस नेता कड़ी आलोचना की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीएम मोदी अपनी चुनावी रैलियों में कहते हैं कि राजद ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित करवाया। वे अपने भाषण में अक्सर राजद पर कट्टा, दोनाली, अपहरण की संस्कृति का आरोप लगाते हैं। पवन खेड़ा ने पटना में इस पर पलटवार कर दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को सलाह देना चाहुंगा कि पीएम को कनपट्टी पर कट्टा रखकर खुद को सीएम चेहरा घोषित करवा लें। ऐसे आपको सीएम फेस घोषित नहीं करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मैं बोल रहा हूं इस पर फिर नया केस हो जाएगा। पहले से ही कई हो रखा है।

ये भी पढ़ें:2020 के बिहार चुनाव में एग्जिट पोल और असली रिजल्ट में कैसा था अंतर? याद कर लीजिए

पवने खेड़ा ने कहा कि उनको वही भाषा समझ में आती है। गुजरात में ऐसे ही चलाया। सत्ता पर काबिज हुए और सरकार चलाई। सब जानते हैं कि केशुभाई पटेल से हरेन पांड्या तक के किस्से सब जानते हैं। जिस प्रदेश से आते हैं वहां से गांधी आए हैं। ऐसी भाषा नहीं चलेगी।

कांग्रेस मीडिया सह पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा पहले चरण के विधान सभा चुनाव के 121 सीटों में 72 सीटों पर पर महागठबंधन की जीत होगी। इस चुनाव में बेरोजगारी, पलायन और सरकार के प्रति नाराजगी सबसे बड़ा मुद्दा है। शनिवार को स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की चुनावी सभा से महागठबंधन को लाभ मिल रहा है। मतदान केंद्र वार आंकड़ों के आधार पर महागठबंधन की स्थिति बहुत बेहतर है।

उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि गृह मंत्री अमित शाह होटल में किससे मिल रहे हैं। इस दौरान होटल का सीसी टीवी कैमरा बंद कर दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि प्रथम चरण के मतदान के बाद राज्य के अधिकारी एनडीए नेताओं से डर नहीं रहे हैं।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।