Hindi NewsBihar NewsBihar Elections 3 exit polls team members died tragically in Hazipur bihar in Road accident
Bihar Elections: बिहार चुनाव में एग्जिट पोल करने आए 3 की दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रक में कार की टक्कर

Bihar Elections: बिहार चुनाव में एग्जिट पोल करने आए 3 की दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रक में कार की टक्कर

संक्षेप:

Bihar Elections: हाजीपुर में सड़क हादसे में एग्जिट पोल करने आए तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जिनमें एक महिला भी शामिल है।

Mon, 3 Nov 2025 10:50 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

Bihar Elections: बिहार के वैशाली में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। हादसा हाजीपुर में एक पेट्रोल पंप के पास अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ। मृतकों में दो यूपी के जबकि एक मध्य प्रदेश के थे। घायलों का इलाज हाजीपुर में अस्पताल में चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के शिकार लोग एक कंपनी के कर्मी थे जो बिहार चुनाव में एग्जिट पोल सर्वे करने आए थे। किशनगंज में काम पूरा करने के बाद हाजीपुर पहुंचे थे। हाजीपुर-जनदाहा मुख्य मार्ग पर औद्योगिक थाना क्षेत्र के एचपी पेट्रोल पम्प के पास खड़े ट्रक में स्विफ्ट गाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। घटना सुबह 3:30 बजे की बताई जा रही है। टीम के एक सदस्य ने बताया कि तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों की पहचान हेमंत यादव, अर्पिता और राम स्वरूप में की गयी है। घटना में तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। कंपनी के पदाधिकारी हाजीपुर पहुंच गए हैं।

हादसे की सूचना मिलने के बाद वैशाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।