Hindi NewsBihar NewsBihar Elections 2025 two women voters angry when prevented from voting in Patna
Bihar Elections 2025: यही तमाशा होता है बिहार में; पर्ची नहीं लाने पर वोट देने से रोका तो भड़कीं दो महिला वोटर

Bihar Elections 2025: यही तमाशा होता है बिहार में; पर्ची नहीं लाने पर वोट देने से रोका तो भड़कीं दो महिला वोटर

संक्षेप:

Bihar Elections 2025: महिला वोटरों नेआरोप लगाया कि बीएलओ ने उन्हें पर्ची नहीं दी। हालांकि, निर्वाचन कार्यालय  से बताया गया कि मामलों को सुलझा लिया गया है।

Thu, 6 Nov 2025 09:50 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Elections 2025: पहले चरण की वोटिंग के दौरान पटना के वेटेनरी कॉलेज मतदान केंद्र पर दो महिलाओं को वोट डालने से रोक दिया गया। इनके पास वोटर पर्ची उपलब्ध नहीं होने के कारण ऐसा किया गया। आरोप लगाया कि बीएलओ ने उन्हें पर्ची नहीं दी। मतदाताओं की सुविधा के लिए बीएलओ के स्तर से हर घर पर्ची उपलब्ध कराने का प्रावधान है। हांलांकि, निर्वाचन कार्यालय ने इस संबंध में पूछने पर कहा है कि दोनों मामलों को सुलझा लिया गया है। यह वीआईपी बूथ है जहां लालू यादव, तेजस्वी, राबड़ी देवी समेत पटना के बड़े नेता वोट डालते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वेटेनरी कॉलेज ग्राउंड बूथ पर वोट डालने पहुंची युवा वोटर श्रेया पोलिंग बूथ से बिना वोट डाल लौट रही थीं। उन्होंने मीडिया को बताया कि बूथ पर पहुंची तो मतदाता पर्ची की मांग की गई। उनके पास पर्ची नहीं है क्योंकि बीएलओ या किसी ने उन्हें पर्ची नहीं दी। उन्हें पर्चा लाने को कहा गया। इसस पर श्रेया भड़क गईं। डिजीटल पर्ची की मान्यता नहीं दी गई। श्रेया ने आरोप लगाया कि यही तमाशा बिहार में होता रहता है। कहा कि वोट डालकर काम पर भी जाना है।

ये भी पढ़ें:पटना में महिलाओं को वोट डालने से रोका, यहां बैलेट पेपर से मतदान की शिकायत

एक अन्य महिला वोटर अनुपमा शर्मा ने भी यही आरोप लगा। उन्होंने कहा कि घर का काम छोड़कर वोट डालने पहुंची पर वोट नहीं डाल पाई। उनके पास पर्ची नहीं है पर वोटर क्रमांक मालूम है। पहचान पत्र भी है। लेकिन मतदान अधिकारी पर्ची की मांग पर डट गए। उन्होंने बताया कि बीएलओ ने उन्हें पर्ची नहीं दी। बोल रही हैं कि व्हाट्सऐप पर भेज दे रही ही। आज डिजीटल जमाने में भी पर्ची की मांग की जा रही है। दिखाने पर वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई। यहां बिना पर्ची के वोट डालने से रोका जा रहा है।

इस मामले में निर्वाचन कार्यालय से संपर्क किया गया तो बताया गया कि दोनों मामलों को सुलझा लिया गया है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।