Hindi NewsBihar Newsbihar election results 2025 live nitish tejashwi narendra modi jdu rjd bjp
Bihar Election Result 2025: बिहार में फिर नीतीश कुमार, NDA को सीटें छप्परफाड़; RJD बेहाल, रिजल्ट का पूरा हाल

Bihar Election Result 2025: बिहार में फिर नीतीश कुमार, NDA को सीटें छप्परफाड़; RJD बेहाल, रिजल्ट का पूरा हाल

संक्षेप: Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव के नतीजों में एनडीए को बंपर जीत मिली है। बीजेपी पहली बार राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी को 89 जबकि जेडीयू को 85 सीटें मिली हैं।

Sat, 15 Nov 2025 11:14 AMAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव के नतीजों में एनडीए को बंपर जीत मिली है। बीजेपी पहली बार राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी को 89 जबकि जेडीयू को 85 सीटें मिली हैं। महागठबंधन को बड़ी हार का सामना करना परा है। आरजेडी को सिर्फ 25 सीटें मिली है। वहीं, एनडीए की सहयोगी लोजपा R को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई है। हम को 5 सीट तो आरएलएम 4 सीट मिली है। कांग्रेस को महज 6 सीटों से संतोष करना परा है। औवेसी की पार्टी ने 5 सीटें जीत ली है। सीपीआई (ML) को 2 सीट जबकि सीपीआई (M) को 1 सीट मिली है। इसके अलावा, IIP को 1 और बसपा को भी 1 साट मिली है। पीके की जन सुराज को एक भी सीट नहीं मिली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बड़े नाम जो जीते या हारे

मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह चुनाव जीत गए हैं। भाई वीरेंद्रे भी मनेर सीट से जीत चुके हैं। तेजस्वी यादव भी रोघोपुर से चुनाव जीत चुके हैं। तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए हैं। जबकि लखीसराय से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी चुनाव जीत चुके हैं। वहीं, दूसरे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तारापुर से जीत हासिल कर ली है। मैथिली ठाकुर भी अलीनगर से चुनाव जीत गई हैं। खेसारी लाल यादव छपड़ा से चुनाव हार गए हैं।

ये भी पढ़ें:LIVE: चुनाव आयोग के आंकड़े में भी NDA बम-बम, तेजस्वी का नहीं दिख रहा तेज
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

9.45 PM Bihar Election Result 2025 Live: 35 सीटों पर सिमटती दिख रही महागठबंधन

Bihar Election Result 2025 Live: एनडीए की जबरदस्त लहर के बीच महागठबंधन लेटेस्ट जानकारी के अनुसार 35 सीटों पर सिमटती दिख रही है। महागठबंधन में आरजेडी सबसे ज्यादा 24 सीटें जीतकर 1 सीट पर आगे चल रही है।

9.30 PM Bihar Election Result 2025 Live: अकेले बीजेपी और जदयू 160 के पार

Bihar Election Result 2025 Live: अब तक आए नतीजों के अनुसार भाजपा 86 सीट जीतकर तीन सीट पर आगे है। जबकि जदयू 78 जीतकर 7 पर आगे हैं। अगर बीजेपी और जदयू कर मिलकर बात करें तो अकेले यह आंकड़ा 160 सीट के पार चला जा रहा है।

9.00 PM Bihar Election Result 2025 Live: बीजेपी 81 तो जेडीयू 72 पर जीती

9.00 PM Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 में बीजेपी पहली बार राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इलेक्शन कमीशन की लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, अबतक बीजेपी 81 सीट पर जीत चुकी है। जबकि 8 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, जेडीयू 72 जीत चुकी है जबकी 13 पर आगे है।

8.15 PM Bihar Election Result 2025 Live: बीजेपी की 77 सीटों पर जीत

8.15 PM Bihar Election Result 2025 Live: एनडीए अभी भी 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त लिए हुए है। बीजेपी पहली बार राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट के अनुसार, बीजेपी 77 सीटें जीत चुकी है।

6.25 PM Bihar Election Result 2025 Live: 50 सीट जीतने के करीब बीजेपी

बीजेपी पहली बार राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। बीजेपी 47 सीटें जीत चुकी है और 44 पर आगे चल रही है। एनडीए गठबंधन के तहत बीजेपी ने कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

6.00 PM Bihar Election Result 2025 Live: 34 बीजेपी और 23 पर जदयू की जीत

Bihar Election Result 2025 Live: एनडीए अभी भी 205 सीटों पर बढ़त लिए हुए है। बीजेपी पहली बार राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। बीजेपी 34 सीटें जीत चुकी है और 56 पर आगे चल रही है। जेडीयू 23 पर जीत चुकी है जबकि 60 सीटों पर आगे चल रही है।

5.35 PM Bihar Election Result 2025 Live: 25 सीटों पर बीजेपी की जीत

Bihar Election Result 2025 Live: बीजेपी पहली बार राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। बीजेपी 25 सीटें जीत चुकी है और 67 पर आगे चल रही है। बता दें कि एनडीए गठबंधन के तहत बीजेपी ने कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

5.20 PM Bihar Election Result 2025 Live: एनडीए 205 पर चल रही आगे

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव के नतीजों में एनडीए को बंपर जीत मिलती दिख रही है। एनडीए अभी भी 205 सीटों पर बढ़त लिए हुए है। बीजेपी पहली बार राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।

5.05 PM Bihar Election Result 2025 Live: बीजेपी की 13 सीटों पर जीत

Bihar Election Result 2025 Live: बीजेपी पहली बार राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। बीजेपी 13 सीटें जीत चुकी है और 78 पर आगे चल रही है। जबकि एनडीए अभी भी 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त लिए हुए है।

4.45 PM Bihar Election Result 2025 Live: चिराग पासवान की बल्ले-बल्ले

Bihar Election Result 2025 Live: लोजपा R ने जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ बिहार में कमाल कर दिया है। बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीट मिली थी। अभी लोजपा R 19 सीटों पर आगे चल रही है।

4.25 PM Bihar Election Result 2025 Live: एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर आगे

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव के नतीजों में एनडीए को बंपर जीत मिलती दिख रही है। एनडीए अभी भी 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त लिए हुए है। बीजेपी पहली बार राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।

4.05 PM Bihar Election Result 2025 Live: अकेले 96 पर बीजेपी आगे

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव की सबसे खास बात रही कि बीजेपी पहली बार यहां सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। बीजेपी 96 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि एनडीए गठबंधन के तहत बीजेपी ने कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

3.50 PM Bihar Election Result 2025 Live: औवेसी की पार्टी का सीमांचल में कमाल

Bihar Election Result 2025 Live: एक बार फिर औवेसी की पार्टी AIMIM ने बिहार चुनाव में कमाल कर दिया। बता दें कि AIMIM 6 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि AIMIM अकेले कांग्रेस और सभी लेफ्ट पार्टियों से आगे चल रही है।

3.30 PM Bihar Election Result 2025 Live: 208 सीटों पर एनडीए की बढ़त

3.30 AM Bihar Election Result: बिहार चुनाव के नतीजों में एनडीए को बंपर जीत मिलती दिख रही है। एनडीए अभी भी 208 सीटों पर बढ़त लिए हुए है। जबकि महागठबंधन 30 सीटों से भी नीचे आ गई है। बीजेपी अकेले 94 सीटों पर आगे चल रही है।

3.10 PM Bihar Election Result 2025 Live: बड़े चेहरे लगातार चल रहे पीछे

3.10 AM Bihar Election Result: राघोपुर से खुद तेजस्वी यादव सोलहवें राउंड की गिनती के बाद करीब 10,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। महुआ से तेज प्रताप यादव भी लगातार पीछे चल रहे हैं। छपड़ा से भोजपूरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी पीछे चल रहे हैं।

2.50 PM Bihar Election Result 2025 Live: सिर्फ 34 सीटों पर आगे महागठबंधन

2.50 AM Bihar Election Result: बिहार चुनाव में एनडीए बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि महागठबंधन सिर्फ 34 सीटों पर आगे चल रही है। राघोपुर से खुद तेजस्वी यादव पंद्रहवें राउंड की गिनती के बाद 8,000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

2.25 PM Bihar Election Result 2025 Live: राघोपुर से 8000 से पीछे तेजस्वी

2.25 AM Bihar Election Result: राघोपुर से तेजस्वी यादव का चुनाव फंसते हुए नजर आ रहा है। अब तक हुए पंद्रहवें राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी यादव 8,000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के सतीश यादव बढ़त को बरकरार रखे हुए हैं।

2.17 PM Bihar Election Result 2025 Live: बिहार में चली एनडीए की प्रचंड आंधी

2.15 AM Bihar Election Result: बिहार चुनाव में एनडीए बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। अब तक एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी पहली बार बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

1.50 PM Bihar Election Result 2025 Live: 200 के पार पहुंची एनडीए

1.50 AM Bihar Election Result: बिहार चुनाव में एनडीए बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी पहली बार 91 सीटों के साथ बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

1.35 PM Bihar Election Result 2025 Live: 2010 के नतीजों के करीब एनडीए

1.35 AM Bihar Election Result: एनडीए एक बार फिर अपने 2010 के नतीजों की ओर बढ़ती नजर आ रही है। बता दें कि एनडीए को 2010 में कुल 206 सीटें मिली थी। वहीं, इस चुनाव में एनडीए 200 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

1.20 PM Bihar Election Result 2025 Live: बीजेपी पहली बार बिहार में सबसे बड़ी पार्टी

1.20 AM Bihar Election Result: बिहार चुनाव में एनडीए बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। एनडीए 200 सीटों के करीब पहुंचती हुई नजर आ रही हैं। बीजेपी पहली बार 90 सीटों के साथ बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

1.05 PM Bihar Election Result 2025 Live: बंपर जीत की ओर एनडीए

1.05 AM Bihar Election Result: बिहार चुनाव में एनडीए बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। एनडीए 200 सीटों के करीब पहुंचती हुई नजर आ रही हैं। बीजेपी पहली बार 90 सीटों के साथ बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। जबकि जेडीयू 79, लोजपा R 20, हम 4 और आरएलएम 4 सीटों पर आगे चल रही है।

12.45 PM Bihar Election Result 2025 Live: 200 सीट के करीब एनडीए

12.45 AM Bihar Election Result: बिहार चुनाव में एनडीए बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। एनडीए 200 सीटों के करीब पहुंचती हुई नजर आ रही हैं। जबकि महागठबंधन का ग्राफ लगातार 40 से कम चल रहा है।

12.32 PM Bihar Election Result 2025 Live: 50 से नीचे महागठबंधन

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव में महागठबंधन की हालत पतली दिख रही है। आरजेडी महज 32 सीटों पर आगे दिख रही है। कांग्रेस महज 5 सीटों पर जीतती दिख रही है। जबकि सीपीआई (ML) 6 सीटों पर आगे है।

12.20 PM Bihar Election Result 2025 Live: राघोपुर से तेजस्वी लगातार पीछे

Bihar Election Result 2025 Live: तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से लगातार पीछे चल रहे हैं। शुरू के दो राउंड में आगे रहे तेजस्वी यादव बीजेपी के सतीश कुमार से तीसरे, चौथे और पांचवें राउंड की गिनती के बाद भी लगातार पीछे हैं।

12.10 PM Bihar Election Result 2025 Live: भाई वीरेंद्र मनेर से आगे

Bihar Election Result 2025 Live: भाई वीरेंद्र मनेर से करीब 8000 वोटों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि भाई वीरेंद्र का ऑडियो पंचायत सचिव के साथ खूब वायरल हुआ था। जबकि रीतलाल यादव भी पाटलिपुत्र से आगे हो गई है।

11.55 AM Bihar Election Result 2025 Live: नीतीश कुमार के सुशासन की जीत-संजय झा

Bihar Election Result 2025 Live: जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बिहार में एनडीए की जीत को नीतीश कुमार के सुशासन की जीत बताया है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के द्वारा जो नॉरेटिव तय करने की कोशिश की गई उसे बिहार की जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

11.48 AM Bihar Election Result 2025 Live: तेजस्वी-तेजप्रताप दोनों पीछे

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव में एनडीए बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। सभी सीटों के रुझान के बाद एनडीए 190 से ज्यादा सीटें जीतती हुई नजर आ रही हैं। तेजस्वी यादव खुद राघोपुर से पीछे हो गए हैं। वहीं, महुआ से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी लगातार पीछे चल रहे हैं।

11.33 AM Bihar Election Result 2025 Live: एनडीए का आंकड़ा 190 पार

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव में एनडीए बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। सभी सीटों के रुझान के बाद एनडीए 190 से ज्यादा सीटें जीतती हुई नजर आ रही हैं। तेजस्वी यादव खुद राघोपुर से पीछे हो गए हैं।

11.23 AM Bihar Election Result 2025 Live: तेजस्वी यादव खुद राघोपूर से पीछे

11.23 AM Bihar Election Result 2025 Live: सभी सीटों के रुझान के बाद एनडीए 185 से ज्यादा सीटें जीतती हुई नजर आ रही हैं। तेजस्वी यादव खुद राघोपूर से पीछे हो गए हैं। बीजेपी 82 और जेडीयू 78 सीटों पर आगे चल रही है।

11.15 AM Bihar Election Result 2025 Live: एनडीए 185 के पार

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। सभी सीटों के रुझान के बाद एनडीए 185 से ज्यादा सीटें जीतती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, महागठबंधन 51 सीटों आ गई है।

11.05 AM Bihar Election Result 2025 Live: 180 पहुंचा एनडीए का कारवां

बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। सभी सीटों के रुझान के बाद एनडीए 180 सीटें जीतती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, महागठबंधन 60 सीटों से भी नीचे आ गई है। बीजेपी 82 और जेडीयू 78 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आरजेडी 34 सीटों पर आगे चल रही है।

10.45 AM Bihar Election Result 2025 Live: हिट हुई मोदी-नीतीश की जोड़ी

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए 175 जीतती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, महागठबंधन 62 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी और जेडीयू 75-75 सीटों पर आगे चल रही है।

10.32 AM Bihar Election Result 2025 Live: बड़े नाम जो आगे या पीछे

Bihar Election Result 2025 Live: बड़े नामों की बात करें तो तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और राघोपूर से तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, मोकामा से अनंत सिंह लगातार आगे चल रहे हैं। जबकि बिहार सरकार के दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लखीसराय से पीछे चल रहे हैं।

10.20 AM Bihar Election Result 2025 Live: करीब 175 के पास एनडीए

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव की मतगणना में एनडीए लगभग 175 सीट पर आगे चल रही हैं। महागठबंधन 65 सीटों पर आगे है। जन सुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। बीजेपी और जेडीयू 75-75 सीटों पर आगे चल रही है।

10.00 AM Bihar Election Result 2025 Live: रुझानों में काफी आगे एनडीए

10.00 AM Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए करीब 170 जीतती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, महागठबंधन 69 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। जन सुराज 2 सीटों पर आगे दिख रही है। बीजेपी और जेडीयू 75-75 सीटों पर आगे चल रही है।

9.50 AM Bihar Election Result 2025 Live: 160 के करीब एनडीए, रुझानों में बहुमत

बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए करीब 160 जीतती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, महागठबंधन 76 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि करीब सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। करीब सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। वहीं, जन सुराज 2 सीटों पर आगे दिख रही है।

9.40 AM Bihar Election Result 2025 Live: 150 के पार एनडीए

9.40 AM Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए ने 150 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। महागठबंधन 77 सीटों पर आगे चल रही है। करीब सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। वहीं, जन सुराज 2 सीटों पर आगे दिख रही है।

9.30 AM Bihar Election Result 2025 Live: 140 के पार पहुंची एनडीए

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए 140 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन 69 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, जन सुराज 3 सीटों पर आगे दिख रही है। बड़े चेहरों की बात करें तो लखीसराय से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और तारापुर से सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं। जबकि तेज प्रताप यादव महुआ से पीछे चल रहे हैं।

9.20 AM Bihar Election Result 2025 Live: रुझानों में एनडीए आगे

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए 134 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन 66 सीटों पर आगे चल रही है। अगर बड़े चेहरों की बात करें तो लखीसराय से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और तारापुर से सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं।

9.05 AM Bihar Election Result 2025 Live: शुरुआती रुझानों में एनडीए को बहुमत

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए 130 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महागठबंधन 65 सीटों पर आगे चल रही है। जन सुराज भी 3 सीटों पर आगे चल रही है।

8.56 AM Bihar Election Result 2025 Live: शुरुआती रुझानों में एनडीए बहुमत के पास

Bihar Election Result 2025 Live: शुरुआती रुझानों में एनडीए बहुमत के पास पहुंचती दिख रही है। एनडीए 119 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महागठबंधन 58 सीटों पर आगे चल रही है।

8.50 AM Bihar Election Result 2025 Live: 100 सीटों के पार एनडीए

Bihar Election Result 2025 Live: पोस्टल बैलट की गिनती में एनडीए 100 सीटों का आंकड़ा पार चुका है। वहीं, महागठबंधन 54 सीटों पर आगे चल रही है।

8.40 AM Bihar Election Result 2025 Live: एनडीए 78 सीटों पर आगे

Bihar Election Result 2025 Live: शुरुआती रुझानों में एनडीए 78 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महागठबंधन 47 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक कुल137 सीटों के रुझान आ गए हैं।

8.35 AM Bihar Election Result 2025 Live: शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे

Bihar Election Result 2025 Live: शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे हो गई है। एनडीए 34 और महागठबंधन 21 सीटों पर आगे है। जबकि 2 पर जन सुराज आगे हो गई है।

8.30 AM Bihar Election Result 2025 Live: एनडीए 23 तो महागठबंधन 13 सीटों पर आगे

Bihar Election Result 2025 Live: शुरुआती रुझानों में एनडीए 23 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महागठबंधन 13 सीटों पर आगे चल रही है।

8.20 AM Bihar Election Result 2025 Live: महुआ से तेज प्रताप यादव आगे

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में महुआ से तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं।

8.00 AM Bihar Election Result 2025 Live: बिहार में वोटों की गिनती शुरू

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे।

Bihar Chunav Result 2025 Live 7.50 AM: नतीजों से ठीक पहले सभी दलों ने जश्न की तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें कि दिल्ली के बीजेपी हेडक्वाटर में सत्तू पराठा और जलेबियां बननी शुरु हो गई है। सभी दलों के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह नजर आ रहा है।

Bihar Chunav Result 2025 Live 7.40 AM: इसी बीच काउंटिंग शुरू होने से ठीक पहले बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने ANI से बातचीत में कहा कि हम 2010 के नतीजों को दोहराएंगे। एक बार फिर NDA सरकार बनाने जा रही है। साथ ही कहा कि आरजेडी अभी भी ‘जंगलराज’ के माइंडसेट से नहीं निकल सकी है।

Bihar Chunav Result 2025 Live 7.30 AM: आज बिहार की 243 सीटों के अलावा सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हुए उपचुनाव के नतीजे भी आएंगे। पहला रुझान 8 बजे से आना शुरू हो जाएगा।

Bihar Chunav Result 2025 Live 7.20 AM: इसी बीच काउंटिंग शुरू होने से ठीक पहले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि इस बार बिहार की जनता महागठबंधन पर भरोसा करेगी। जनता NDA से खुश नहीं है। बिहार की जनता बदलाव चाहती है।

Bihar Chunav Result 2025 Live 7.10 AM: मतगणना शुरू होने से ठीक पहले बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पूजा-पाठ करने अशोकधाम मंदिन पहुंचे हैं। बता दें कि एक बार फिर विजय सिन्हा लखीसराय सीट से चुनावी मैदान में हैं। लखीसराय की सीट पर इस बार भी मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है।

Bihar Chunav Result 2025 Live 7.00 AM: बता दें कि बिहार में सबसे ज्यादा सीटों वाले पटना जिले की 14 विधानसभा की गिनती एक ही मतगणना केंद्र एएन कॉलेज में होगी। जबकि सहरसा जिले में 4 सीट के लिए ही 3 काउंटिंग सेंटर बना दिए गए हैं। एक से अधिक मतगणना केंद्रों वाले जिलों में सहरसा के अलावा पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), पूर्णिया, सीवान, वैशाली, भागलपुर और गया शामिल हैं।

Bihar Chunav Result 2025 Live 6.40 AM: दूसरी ओर महागठबंधन में एक बार फिर आरजेडी सबसे ज्यादा 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि इस गठबंधन के तहत कांग्रेस को 61 सीटें मिली। वहीं, CPI (ML) 20 सीट, VIP को 12 सीट, CPI को 9 और CPI (M) को 4 सीटें मिली।

Bihar Chunav Results 2025 Live 6.30 AM: एनडीए की बात करें तो बीजेपी को 101 सीटें मिली। जबकि जेडीयू को इस गठबंधन में 101 सीट मिली थी। वहीं, चिराग पासवान की एलजेपी R को 29 सीटें और जीतनराम मांझी की हम को 6 और उपेंद्र कुशवाहा वाली आरएलएम 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Bihar Chunav Results 2025 Live 6.20 AM: इस बार बिहार में बंपर वोटिंग हुई है। पहले चरण में जहां 65.08 पर्सेंट वोटिंग हुई। वहीं, दूसरे चरण में यह आंकड़ा बढकर 68.76 पर्सेंट तक हो गया।

Bihar Chunav Results 2025 Live 6.10 AM: एग्जिट पोल की बात करें तो ज्यादातर ने एनडीए को बहुमत दिखाया है। बता दें कि Axis My India ने NDA 121 से 141 सीटें दी है। जबकि महागठबंधन को 98-118 सीटें दी है जो 243-सदन विधानसभा में बहुमत (122) से कम है।

Bihar Chunav Results 2025 Live 6.00 AM: हर मतदान केंद्र पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। मतगणना के लिए 4,372 गिनती टेबल्स तैयार की गई हैं। वहीं, लगभग 18,000 गिनती एजेंट्स नामांकित किए गए हैं। कुछ जिलों में सुरक्षा कारणों से स्कूल बंद रखने जैसे अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं।

Bihar Chunav Results 2025 Live 5.45 AM: बिहार चुनाव 2025 के नतीजों का पहला रुझान 8.00 AM से आना शुरू हो जाएगा। सभी 38 जिलों में कुल 46 मतदान केंद्र बनाए गए गए हैं। सुबह से ही सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इन सीटों पर है कांटे की टक्कर

इस बार बिहार की कई सीटों पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला है। राघोपुर में तेजस्वी यादव और बीजेपी के सतीश यादव में कांटे की टक्कर है। वहीं, महुआ की सीट पर तेजप्रताप यादव खुद चुवाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा, पाटलिपुत्र सीट पर रामकृपाल यादव और बाहुबली रीतलाल यादव में फाइट है। जबकि मोकामा पर भी लोगों की नजरें हैं जहां अनंत सिंह और सुरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के बीच मुकाबला है।

कुछ ऐसे थे 2020 के नतीजे

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बेहद करीबी मुकाबले के बाद एनडीए ने मामूली बढ़त के साथ सत्ता बरकरार रखी थी। कुल 243 सीटों में से एनडीए गठबंधन को 125 सीटें, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। एनडीए में भाजपा ने 74 और जेडीयू ने 43 सीटें जीती थीं। वहीं, आरजेडी 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस को 19 और वामदलों को 16 सीटें मिली थीं। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को सीमांचल क्षेत्र में 5 सीटों पर सफलता मिली थी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।