Hindi NewsBihar NewsBihar Election Result Nitish Kumar 84 rally shows strength, JDU jumps from 43 to 85 falling graph rises sharply
Bihar Election Result: नीतीश की 84 का दिखा दम, 43 से 85 पर पहुंचा जदयू; गिरता ग्राफ रफ्तार से ऊपर

Bihar Election Result: नीतीश की 84 का दिखा दम, 43 से 85 पर पहुंचा जदयू; गिरता ग्राफ रफ्तार से ऊपर

संक्षेप: Bihar Election Result: पिछले चुनाव में उसे केवल 43 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार उसने 85 सीटें जीतीं। मौजूदा प्रदर्शन उसका तीसरा सबसे बेहतर प्रदर्शन है। नीतीश कुमार ने ऐसे तो 84 चुनावी सभाएं कीं और सड़क संपर्क अभियान पूरा किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने 200 विस क्षेत्रों को कवर किया।

Sat, 15 Nov 2025 10:21 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी ने पिछली बार से न केवल दोगुनी सीटें जीती, बल्कि पिछले तीन चुनावों से गिरते ग्राफ पर भी ब्रेक लगा दिया है। जदयू ने राज्य के हर क्षेत्र में अपने प्रदर्शन को काफी बेहतर किया है। इसमें नीतीश कुमार की मेहनत और चुनावी मैनेजमेंट रंग लाई। योजनाओं की घोषणाओं ने वोटों की झड़ी लगा दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पिछले चुनाव में उसे केवल 43 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार उसने 85 सीटें जीतीं। मौजूदा प्रदर्शन उसका तीसरा सबसे बेहतर प्रदर्शन है। जदयू का प्रदर्शन वर्ष 2005 अक्तूबर और वर्ष 2010 के चुनाव के बाद सबसे शानदार है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री के चुनाव प्रचार अभियान और अधिक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने की योजना के कारण जदयू का प्रचार अभियान काफी व्यापक प्रभाव वाला रहा।

ये भी पढ़ें:मगध, शाहाबाद, मिथिला-अंग से गायब हुई कांग्रेस; सीमांचल, चंपारण ने बचा ली लाज
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

इस उम्र में भी नीतीश कुमार ने पूरी उर्जा से काम किया। उन्होंने ऐसे तो 84 चुनावी सभाएं कीं और सड़क संपर्क अभियान पूरा किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने 200 विस क्षेत्रों को कवर किया। नीतीश कुमार ने हर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को पर्सनल टच के साथ वोट की अपील की। परिवारवाद के पचड़े से बाहर रहते हुए नीतीश कुमार ने लालू के परिवारवाद को बड़ा हथियार बनाया जिसका खासा असर दिखा। काफी प्रेशर के बाद भी उनके बेटे निशांत कुमार राजनीति में नहीं आए, यह संभवतः उनकी पूर्व नियोजित रणनीति थी।

ये भी पढ़ें:बिहार में चुनाव रिजल्ट के बाद कहां भड़की हिंसा, भीड़ का पथराव-आगजनी वाला बवाल

नीतीश कुमार ने रोजाना 10 विस क्षेत्र के लोगों तक बात पहुंचायी। जदयू के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो 2003 में स्थापना के बाद 2005 में हुए पहले चुनाव में उसने 55 सीटें जीतीं। अगले दो चुनावों में लगातार उसका प्रदर्शन बेहतर हुआ, लेकिन उसके बाद दो चुनावों में प्रदर्शन लगातार नीचे गया। अब फिर उसने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ा है। लगातार छठे विस में नीतीश कुमार ने ही पार्टी का नेतृत्व किया।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।