Hindi NewsBihar NewsBihar Election Result EVM counting to start from 8.30 am 5 crore votes will be counted on 4372 tables
Bihar Result: सुबह 8.30 बजे से होगी EVM की मतगणना, 4372 टेबल पर गिने जाएंगे 5 करोड़ वोट

Bihar Result: सुबह 8.30 बजे से होगी EVM की मतगणना, 4372 टेबल पर गिने जाएंगे 5 करोड़ वोट

संक्षेप:

Bihar Election Result Counting Time: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुक्रवार (14 नवबंर) को होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, फिर ठीक सुबह 8.30 बजे से ईवीएम की मतगणना शुरू कर दी जाएगी। बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लगभग 5 करोड़ वोटों की गिनती 4372 टेबल पर की जाएगी।  

Nov 13, 2025 10:50 pm ISTवार्ता पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Election Result Date Counting Time: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुक्रवार 14 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, इसके ठीक आधे घंटे बाद सुबह 8.30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के लगभग 5 करोड़ वोटों को 4372 काउंटिंग टेबल पर गिना जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चुनाव आयोग ने पारदर्शिता, सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। आयोग के अनुसार, पोस्टल बैलेट की गिनती संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर या असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की उपस्थिति में उम्मीदवारों या उनके अधिकृत एजेंटों के सामने होगी। बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना के लिए व्यवस्था की गई है। हर क्षेत्र के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर और एक काउंटिंग ऑब्जर्वर तैनात रहेगा।

विवाद होने पर वीवीपैट पर्चियों से होगा ईवीएम के वोटों का मिलान

चुनाव परिणामों को राउंड-वाइज और विधानसभा-वार संकलित कर संबंधित आरओ की ओर से चुनाव आयोग के आधिकारिक परिणाम पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। ईवीएम के वोटों की गिनती के दौरान हर कंट्रोल यूनिट को टेबल पर लाया जाएगा और एजेंटों को दिखाया जाएगा कि उसकी सील एवं सीरियल नंबर में दर्ज विवरण से मेल खाते हैं या नहीं।

अगर किसी बूथ में मतों की संख्या या रिकॉर्ड में कोई असमानता पाई जाती है, तो उस बूथ की वीवीपैट पर्चियों की अनिवार्य रूप से गिनती की जाएगी। हर टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है।

ये भी पढ़ें:सासाराम मतगणना केंद्र पर बवाल में ऐक्शन, चुनाव आयोग ने बदला रिटर्निंग अफसर

इसके अलावा 18,000 से अधिक काउंटिंग एजेंट, जो उम्मीदवारों की ओर से नियुक्त किए गए हैं, मतगणना प्रक्रिया की निगरानी करेंगे जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

ईवीएम की गिनती पूरी होने के बाद हर विधानसभा क्षेत्र में 5 मतदान केंद्रों का रैंडम सलेक्शन किया जाएगा, जहां वीवीपैट पर्चियों का मिलान ईवीएम के नतीजों से किया जाएगा। यह काम उम्मीदवारों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। इस बार बिहार में वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गए। दोनों चरणों को मिलाकर 67.13 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7,45,26,858 है। इस चुनाव में राज्यभर के लगभग 5 करोड़ से ज्यादा मतदाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।