Hindi NewsBihar NewsBihar Election Result Counting nda and mahagathbandhan tejashwi yadav
बिहार में NDA या महागठबंधन की सरकार, काउंटिंग कल; सबके अपने-अपने दावे

बिहार में NDA या महागठबंधन की सरकार, काउंटिंग कल; सबके अपने-अपने दावे

संक्षेप: Bihar Election Result: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि जनता ने मन बना लिया है कि बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनानी है। 14 नवंबर को मतगणना के बाद एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

Thu, 13 Nov 2025 07:51 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के मतदान के बाद हर दिन दावों में सरकार बन रही है। बुधवार को न केवल दोनों गठबंधनों ने, बल्कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने सरकार बनाने का दावा किया। इस बाबत पक्ष और विपक्ष ने हर हाल में अपनी-अपनी सरकार बनाने का ऐलान किया। इस दौरान सभी ने अत्यधिक मतदान को भी अपने-अपने पक्ष में बताया। दूसरी तरफ सत्ताधारी दल ने इसे नीतीश सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर तो विपक्ष ने इसे बदलाव का संकेत बताया। शुक्रवार को वोटों की गिनती के बाद यह तय हो जाएगा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी या फिर महागठबंधन की सरकार बनेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महागठबंधन के झूठे वादे की दाल नहीं गली : संजय झा

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार की जनता ने महाठगबंधन की सारी ढपोरशंखी घोषणाओं को नकार दिया है। महागठबंधन ने झूठे वादे से जनता को बरगलाने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन उनकी दाल नहीं गली। 14 नवंबर को फिर साबित होगा- झूठे का मुंह काला, सच्चे का बोलबाला।

ये भी पढ़ें:बिहार में मतगणना के लिए कहां-कहां बने केंद्र, काउंटिंग के लिए एक बदलाव भी
Bihar Exit Polls, बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

भाजपा: ईमानदार, स्वच्छ छवि वाली सरकार के लिए पड़े वोट

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि जिस प्रकार बिहार में मतदान हुआ है, वह नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के सत्ता में बनाए रखने के प्रति प्रेम और स्नेह को दर्शाता है। जो अनुमान सामने आए हैं, वह पूरी तरह से एनडीए के विकास कार्यों के प्रति जनता की आस्था का प्रतीक है। राज्य में डबल इंजन की सरकार जनकल्याण और विकास के नए आयाम गढ़ रही है। जनता ने एक ईमानदार और स्वच्छ छवि वाली सरकार चुनने के लिए मतदान किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि जनता ने मन बना लिया है कि बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनानी है। 14 नवंबर को मतगणना के बाद एनडीए की सरकार बनने जा रही है। एनडीए सरकार ने जो काम किया है, उसको देखते हुए जनता फिर से सेवा करने का मौका दे रही है।

बिहार ने बदलाव के लिए वोट दिया है: अविनाश पांडेय

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए मतदान प्रतिशत से स्पष्ट है कि बिहार ने बदलाव के लिए वोट दिया है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। हम घोषणापत्र के सारे वादे पूरे करेंगे। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में हर हाल में महागठबंधन की सरकार बन रही है।

तेजस्वी सीएम होंगे। माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में बदलाव की स्पष्ट लहर है। एनडीए की विदाई तय है। महागठबंधन की सरकार बनेगी। जनसुराज के प्रदेश महासचिव किशोर कुमार मुन्ना ने दावा किया कि बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है, लेकिन बदलाव महागठबंधन के पक्ष में नहीं। परिणाम पर सब मूर्च्छित होंगे।

तेजस्वी यादव ने क्या कहा…

बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है। उन्होंने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चुनाव दो चरणों में संपन्न हो चुका है और परिणाम 14 नवंबर को हमारे पक्ष में आएगा। बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है। 18 नवंबर को नौकरी वाली सरकार आएगी और कलम राज स्थापित होगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह का फीड बैक हम लोगों को मिला है उससे स्पष्ट होता है कि बिहार में 95 से भी बेहतर माहौल इंडिया महागठबंधन के प्रति है। लोगों ने सरकार के खिलाफ जाकर वोट दिया और यह बातें फीडबैक में भी सामने आई है।

ये भी पढ़ें:पटना मेट्रो को सस्ती दर पर नहीं मिलेगी बिजली, विद्युत आयोग ने खारिज कर दी याचिका
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।