Hindi NewsBihar NewsBihar Election Result 2025 JDU Tweets Nitish Kumar Will be the Chief Minister and then Delete
नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे; बंपर जीत के बाद JDU ने किया ट्वीट, फिर कर दिया डिलीट

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे; बंपर जीत के बाद JDU ने किया ट्वीट, फिर कर दिया डिलीट

संक्षेप:

जेडीयू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि न भूतो, न भविष्यति... नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे। पार्टी ने यह पोस्ट करने के बाद कुछ देर बाद ही इसे डिलीट भी कर दिया, जिससे तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं।

Nov 14, 2025 02:22 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य में एक बार फिर से एनडीए सरकार की वापसी हो रही है। दोपहर दो बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, एनडीए डबल सेंचुरी लगा चुका है, जबकि महागठबंधन की हालत खराब है। भाजपा पहले नंबर की पार्टी बनते हुए 90 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी है, जबकि दूसरे नंबर पर जेडीयू है, जो 79 सीटों पर आगे चल रही। इस बीच, जेडीयू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पू्र्व में ट्विटर) पर एक ऐसा ट्वीट कर दिया, जो चर्चा में आ गया। दरअसल, जेडीयू ने लिखा कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री थे और आगे भी रहेंगे। हालांकि, कुछ देर में इसे पार्टी ने डिलीट कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जेडीयू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''न भूतो, न भविष्यति... नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे।'' पार्टी ने यह पोस्ट करने के बाद कुछ देर बाद ही इसे हटा भी दिया, जिससे तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। उल्लेखनीय है कि बिहार में एनडीए ने नीतीश कुमार के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा था। एनडीए के नेता ये कहते रहे कि सीएम पद के लिए जगह नहीं खाली है, लेकिन कभी भी खुलकर नीतीश कुमार ही सीएम रहेंगे, यह बात नहीं कही। पिछले चुनाव में भाजपा के मुकाबले जेडीयू को काफी कम सीटें आई थीं, लेकिन फिर भी भाजपा ने नीतीश कुमार को ही सीएम बनाया। इस बार भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनते हुए एनडीए गठबंधन में ही बड़े भाई की भूमिका में हो गई है।

प्रचंड जीत की ओर एनडीए

बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर बढ़त हासिल करते हुए प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है। भाजपा नंबर एक पार्टी बनी हुई है, जबकि दूसरे नंबर पर जेडीयू है। इसके अलावा, चिराग पासवान की पार्टी भी 21 सीटों पर आगे चल रही है। हम , आरएलएम चार-चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, महागठबंधन को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। आरजेडी महज 28 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस छह, वाम दलों को पांच सीटों पर बढ़त है। भाजपा का यह प्रदर्शन उसे राजनीतिक रूप से और मजबूत करेगा और पिछले साल के लोकसभा चुनाव में मिले झटके की बहुत हद तक भरपाई करेगा। दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा के लगातार शानदार प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में बिहार विधानसभा चुनाव के यह रुझान सामने आए हैं।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।