
Bihar Chunav Phase 2: बंपर वोटिंग से गदगद तेजस्वी, बोले- बिहार ने कमाल कर दिया, ये कदम थमे नहीं
संक्षेप: बिहार चुनाव के दूसरे चरण की 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। जिससे तेजस्वी यादव भी गदगद है। उन्होने एक्स पर लिखा कि मेरे बिहार ने कमाल कर दिया। मन गदगद है। हर जगह से बम्पर वोटिंग की खबर आ रही है। ये कदम थमें नहीं।
बिहार चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक के जो आंकडे हैं वे उत्साह बढ़ाने वाले हैं। अब तक 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है। जिस पर नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर से राजद प्रत्याशी तेजस्वी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मेरे बिहार ने कमाल कर दिया। मन गदगद है। अब तक सेकंड फेज में सबसे ज्यादा 61.99% पश्चिमी चंपारण में वोटिंग हुई है।

तेजस्वी ने एक्स हैंडल पर लिखा कि हर जगह से बम्पर वोटिंग की खबर आ रही है। बुजुर्ग, महिलाएं, युवा, व्यापारी, किसान, हर जाति, हर वर्ग बढ़-चढ़ कर लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। ये क्रम रुके नहीं, ये कदम थमें नहीं। मैं करबद्ध होकर सभी बिहारवासियों से अपील करता हूं कि मतदान स्थल पर जाकर जरूर अपने मत का प्रयोग करें, आपकी उंगली की नीली स्याही आपके भविष्य को स्वर्णिम बनाने का कार्य करेगी।
आपका दबाया हुआ एक बटन अगले पांच सालों की आपकी शक्ति, सुरक्षा, समृद्धि, शांति और भविष्य को तय करेगा। इसलिए निकलिए घर से, वोट डालिये अपने बिहार के लिए, एक सही सरकार के लिए। जय हिन्द, जय बिहार।
आपको बता दोपहर 3 बजे तक कुल 60.40% हुआ है। सबसे ज्यादा पश्चिमी चंपारण में 61.99 फीसदी, पूर्वी चंपारण में 61.93 फीसदी रहा है। इसके अलावा शिवहर- 61.85, सीतामढ़ी- 58.32, मधुबनी- 55.53, सुपौल- 62.06, अररिया- 59.80, किशनगंज- 66.10, पूर्णिया- 64.22, कटिहार- 63.80, भागलपुर- 58.37, बांका- 63.03, कैमूर (भभुआ)- 62.26, रोहतास- 55.92, अरवल- 58.26, जहानाबाद- 58.72, औरंगाबाद- 60.59, गया- 62.74, नवादा- 53.17, जमुई- 63.33 फीसदी रहा है।





