Bihar Chunav Phase 2: पूर्णिया में बंपर वोटिंग, पिछले चुनावों के टूटे रिकॉर्ड, अब तक 64.22 % मतदान

Bihar Chunav Phase 2: पूर्णिया में बंपर वोटिंग, पिछले चुनावों के टूटे रिकॉर्ड, अब तक 64.22 % मतदान

संक्षेप:

पूर्णिया में वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। दोपहर 3 बजे तक 64.22 फीसदी मतदान हो चुका था। हर बार की तरह कसबा विधानसभा क्षेत्र में अब तक सबसे अधिक 66.98 प्रतिशतद मतदान हुआ है। अमौर में 62. 70, बायसी में 65.08, बनमनखी में 61.04 फीसदी हुआ।

Nov 11, 2025 04:51 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 20 सीटों पर 60.40% मतदान हुआ है। पूर्णिया में बंपर वोटिंग ने पिछले सारे चुनाव में मतदान के रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया है। मतदान को लेकर जागरूक मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर नजर आये। सुबह के दो घंटे में 15 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। दोपहर तीन बजे तक पूर्णिया जिला में 64.22 फीसदी मतदान हो चुका था। जो अब तक किसी भी चुनाव में हुए मतदान से ज्यादा है, जबकि तीन घंटे अभी मतदान का दौर और चलना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मतदान केंद्रों पर मां, बहन, भाई, बुजुर्गों की कतार अभी भी लगी हुई है। पूर्णिया में मतदान का प्रतिशत 80 फीसदी के पार भी जा सकता है जो कि एक रिकार्ड होगा। इक्के-दुक्के बूथ पर इवीएम में खराबी के कारण कुछ देरी से चुनाव शुरू हुआ। जिले में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की अभी तक शिकायत नहीं है।

हर बार की तरह कसबा में बंपर वोटिंग

पूर्णिया जिला के सात विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे तक 64. 22 प्रतिशत मतदान हो चुका था। हर बार की तरह कसबा विधानसभा क्षेत्र में अब तक सबसे अधिक 66.98 प्रतिशतद मतदान हुआ है। अमौर में 62. 70, बायसी में 65.08, बनमनखी में 61.04, रूपौली में 63.62, धमदाहा में 64.66 एवं पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में 65.74 प्रतिशत मतदान हो चुका था। बता दें कि पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी सबसे अधिक मतदान कसबा में ही हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
Bihar Chunav Phase 2: बंपर वोटिंग से गदगद तेजस्वी, बोले- बिहार ने कमाल कर दिया
खराब मौसम में घर से नहीं निकले, अब हार के बहाने; तेजस्वी के तेवर पर JDU हमलावर

वहीं पूर्णिया के केनगर प्रखंड के कसबा विधानसभा-58 में पड़ने वाले झुन्नीइस्तम्ब्रार पंचायत के देवी नगर गांव निवासी आदिवासी समुदाय के लोगों ने कहा रोड नहीं तो वोट नहीं। रोड की मांग को लेकर लोगों ने सामूहिक रूप से वोट का बहिष्कार कर दिया। बकायदा पोस्टर-बैनर के साथ उन्होंने वोट का बहिष्कार किया। जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक पहल की गयी। केनगर सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोड बनाने का भरोसा दिया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय देवीनगर मतदान केंद्र पर एक बजे मतदान शुरू हुआ।

डीएम-सांसद-विधायक ने भी किया मतदान

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 60 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया l धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी प्रत्याशी लेशी सिंह ने अपनी बेटी के साथ धमदाहा में मतदान किया। सांसद पप्पू यादव ने जनता चौक स्थित मतदान केंद्र पर मताधिकार का प्रयोग किया।

पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका में भी मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व सांसद व धमदाहा से राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने पूर्णिया के रामबाग में मतदान किया। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी गयी। हिंदू व अल्पसंख्यक बहुल दोनों इलाके में मताधिकार के प्रयोग करने में महिलाएं आगे रहीं। युवा व बुजुर्गों की भी काफी भीड़ रही।