Hindi NewsBihar NewsBihar Election MGB eases NDA victory making Tejashwi CM face BJP leader explains
Bihar Election: तेजस्वी को CM फेस बना MGB ने NDA की राह आसान कर दी, BJP नेता बता रहे वजह

Bihar Election: तेजस्वी को CM फेस बना MGB ने NDA की राह आसान कर दी, BJP नेता बता रहे वजह

संक्षेप:

नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव लालू यादव के जंगलराज के प्रतीक हैं। वे भ्रष्टाचार, आतंक और अपराध के पार्याय हैं। उनका चेहरा आगे करके महाबठबंधन वालों ने एनडीए की राह आसान कर दिया है।

Oct 25, 2025 10:00 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Election: तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार बन गए हैं। काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने इस पर सहमति की मुहर लगाई। बीजेपी का कहना है इससे एनडीए को लाभ होगा। भाजपा नेता नीरज कुमार ने कहा है कि बिहार में जंगलराज 2.0 की वापसी अब नहीं होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव लालू यादव के जंगलराज के प्रतीक हैं। वे भ्रष्टाचार, आतंक और अपराध के पार्याय हैं। उनका चेहरा आगे करके महाबठबंधन वालों ने एनडीए की राह आसान कर दिया है। जंगलराज की याद आते ही बिहार के लोगों की आत्मा कांप जाती है। बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए सुसाशन का राज जरूरी है। इसे लोग बखूबी समझते हैं। इसलिए उनकी वापसी कभी नहीं होगी। लालू और तेजस्वी यादव में कोई फर्क नहीं है क्योंकि जीन तो एक ही है।

ये भी पढ़ें:मोदी-शाह का आरजेडी पर डबल अटैक, कांग्रेस पर भी बरसे; तेजस्वी ने बीजेपी को घेरा

नीरज ने बयान जारी करके कहा है कि राजद धमकी भरे गानों के साथ चुनाव प्रचार रहा है। बता रहे हैं कि उनका फ्यूचर प्लान किया है। बिहार ज्ञान और बुद्ध की धरती है। गोली और गाली की संस्कृति अब नहीं चलेगी। राज्य विकास की राह पर आगे बढ़ चुका है। लोग उनकी धमकी और झांसे में आने वाले नहीं हैं। डरा कर वोट लेने का फार्मूला नहीं चलेगा क्योंकि जंगलराज को डबल इंजन की सरकार ने समाप्त कर दिया है।

ये भी पढ़ें:उम्र कच्ची पर जुबान पक्की, चाचा को BJP ने हाईजैक कर लिया: तेजस्वी यादव

पीएम मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर की रैली में इस प्रचार प्रणाली पर सवाल उठाया था। पीएम ने कहा था कि गोली, छर्रा, दोनाली की बात अभी से करने लगे हैं। यह बताता है कि ये लोग क्या करने वाले हैं। इन्हें जनता यह मौका नहीं देगी। ये लालटेन वाले अपने परिवार की भलाई के लिए जनता का हक लूट रहे हैं। खजाना खाली करके अपना घर भर लिया। कोर्ट से जमानत पर बाहर हैं नहीं तो जेल के अंदर होते।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।