Hindi NewsBihar Newsbihar election first phase rjd congress and jan suraaj candidates withdraw names
बिहार चुनाव: पहले चरण के लिए सजा अखाड़ा, इस सीट पर सबसे ज्यादा प्रत्याशी; कइयों ने छोड़ा मैदान

बिहार चुनाव: पहले चरण के लिए सजा अखाड़ा, इस सीट पर सबसे ज्यादा प्रत्याशी; कइयों ने छोड़ा मैदान

संक्षेप:

दानापुर में निर्दलीय टिंकु कुमार यादव ने अपने भाई रीतलाल राय, डुमरांव में निर्दलीय करतार सिंह यादव ने अपने पिता ददन सिंह यादव और पटना साहिब में निर्दलीय शिशिर कुमार और डॉ. अजय प्रकाश ने भाजपा उम्मीदवार रत्नेश कुशवाहा के समर्थन में मैदान से हटे।

Wed, 22 Oct 2025 05:42 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का अखाड़ा योद्धाओं से सज गया है। नामांकन वापसी की समय सीमा (20 अक्तूबर) समाप्त होने के बाद अब 18 जिलों की 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार बच गए हैं। इनके बीच छह नवंबर को मुकाबला होगा। निर्वाचन विभाग के अनुसार, इन सीटों पर कुल 1690 उम्मीदवारों ने 2496 सेट में नामांकन दाखिल किया था। इनमें 315 नामांकन संवीक्षा के दौरान रद्द हुए, जबकि 61 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नामांकन वापसी के बाद मुजफ्फरपुर और कुढ़नी सीट पर सबसे अधिक 20-20 उम्मीदवार बचे हैं। इनके अलावा महनार में 18, डुमरांव में 16 और सिमरी बख्तियारपुर, महुआ, उजियारपुर, जमालपुर, तरारी और बक्सर में 15-15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हैं। भोरे, परबत्ता और अलौली में सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार हैं।

ये भी पढ़ें:महागठबंधन में इन 13 सीटों पर आपस में ही लड़ाई, बिहार चुनाव में 256 उम्मीदवार
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

सोनवर्षा, दरौली, रोसड़ा और मटिहानी से छह-छह, जबकि बिहारीगंज, औराई, बैकुंठपुर, कुचायकोट, रघुनाथपुर, दरौंदा और दानापुर में सात-सात उम्मीदवारों के बीच टक्कर होगी। मालूम हो कि पहले चरण के लिए 10 से 17 अक्तूबर तक नामांकन की तिथि निर्धारित थी। 18 को इनकी संवीक्षा की गयी।

20 अक्तूबर नाम वापसी का अंतिम दिन था। नाम वापस लेने वालों में लालगंज से कांग्रेस के आदित्य कुमार और तारापुर से वीआईपी प्रत्याशी सकलदेव बिंद शामिल हैं। आदित्य ने महागठबंधन से राजद उम्मीदवार शिवानी शुक्ला, जबकि सकलदेव बिंद ने भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया।

रीतलाल के समर्थन में भाई ने नाम वापस लिया

दानापुर में निर्दलीय टिंकु कुमार यादव ने अपने भाई रीतलाल राय, डुमरांव में निर्दलीय करतार सिंह यादव ने अपने पिता ददन सिंह यादव और पटना साहिब में निर्दलीय शिशिर कुमार और डॉ. अजय प्रकाश ने भाजपा उम्मीदवार रत्नेश कुशवाहा के समर्थन में मैदान से हटे।

नामांकन वापस लेने वाले अन्य उम्मीदवारों में बरौली से पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय, खगड़िया से रालोजपा उम्मीदवार रहीं पूर्व विधायक पूनम देवी यादव, बक्सर से निर्दलीय अमरेंद्र पांडेय, गोपालगंज से जनसुराज के शशिशेखर सिन्हा, ब्रह्मपुर से जनसुराज के सत्यप्रकाश तिवारी, रघुनाथपुर से बसपा के अवधेश भगत, बछवाड़ा से बसपा के दिलीप कुमार और सिंहेश्वर से आप के नंदन कुमार शामिल रहे।

वहीं दानापुर से जनसुराज के प्रत्याशी ने नामांकन ही नहीं किया। इधर, दूसरे चरण की 122 सीटों पर 11 नवंबर हो होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की समय सीमा 20 अक्तूबर को समाप्त हो चुकी है। उम्मीदवार 23 तक नाम वापस ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में 14 पूर्व सांसद विधायक बनने के लिए उतरे, इस दल में सबसे ज्यादा
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।