बिहार में मतगणना के लिए कहां-कहां बने केंद्र, 2 घंटे के बाद आने लगेंगे रुझान; काउंटिंग के लिए एक बदलाव भी

बिहार में मतगणना के लिए कहां-कहां बने केंद्र, 2 घंटे के बाद आने लगेंगे रुझान; काउंटिंग के लिए एक बदलाव भी

संक्षेप:

Bihar Election Result: चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में 67.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बार की मतगणना में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है, जिसके तहत अंतिम दो चरणों की गिनती के पहले सर्विस वोटों की गिनती की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Nov 13, 2025 07:54 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share

Bihar Election Result: बिहार में दो चरणों में संपन्न विधानसभा चुनाव के बाद 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। गिनती शुरू होने के दो घंटे के बाद ही चुनाव परिणाम के रुझान सामने आने लगेंगे। चुनाव आयोग ने राज्य में वोटों की गिनती को लेकर 46 मतगणना केंद्रों का गठन किया है। वहीं, सभी 243 सीटों के लिए मतगणना प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। राज्य की सभी 243 सीटों के वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले सर्विस वोटों (पोस्टल बैलेट) की गिनती शुरू होगी। इसके बाद सुबह 8.30 बजे से ही ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में 67.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बार की मतगणना में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है, जिसके तहत अंतिम दो चरणों की गिनती के पहले सर्विस वोटों की गिनती की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। मतगणना का आधिकारिक परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट और बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) की वेबसाइट पर दोपहर से ही आना शुरू हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
बिहार में NDA या महागठबंधन की सरकार, काउंटिंग कल; सबके अपने-अपने दावे

अंतिम चुनाव परिणाम देर शाम तक मिलने की संभावना है। इसे कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर अपलोड कर पूरे राज्य, किसी क्षेत्र या विशेष सीट को लेकर अद्यतन परिणाम कभी लाइव देख सकता है। इसे चुनाव आयोग के वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी लाइव देखा जा सकता है।

14 टेबल के साथ एक अतिरिक्त टेबल गिनती वाले हॉल में लगाया जाएगा

ईवीएम के वोटों की गिनती के लिए हर मतगणना हॉल में 14+1 टेबल की व्यवस्था होगी। 14 टेबल पर ईवीएम के वोटों की गिनती होगी और एक टेबल सहायक निर्वाची पदाधिकारी संचालित करेंगे। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो प्रेक्षक होंगे।

सभी उम्मीदवार टेबल की संख्या के आधार पर गणना अभिकर्ता (काउंटिंग एजेंट) की नियुक्ति कर सकते हैं। निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, मतगणना प्रेक्षक, उम्मीदवार और उनके मतगणना अभिकर्ता की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम (वज्रगृह) खोला जाएगा। वहां से ईवीएम मतगणना टेबल पर लायी जाएगी।

मीडिया सेंटर बनाए गए

मतगणना केंद्रों पर डिस्प्ले और माइकिंग से चुनाव परिणाम का प्रसारण किया जाएगा। इसके माध्यम से मतगणना की अद्यतन जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इसके लिए जिलास्तर पर इंतजाम किए गए हैं। मीडिया सेंटर भी वहां बनाए गए हैं, जहां चुनाव आयोग की ओर से प्रसारित सूचनाओं का प्रसारण किया जाएगा।

मतगणना केंद्र के सौ मीटर के दायरे में जिला सशस्त्र बल तैनात

मतगणना स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पहले स्तर के सुरक्षा घेरे में जिला सशस्त्र पुलिस द्वारा सुरक्षा दी जाएगी। जो मतगणना केंद्र की 100 मीटर की परिधि में होगा। इसमें सिर्फ अधिकृत पास पर प्रवेश की अनुमति होगी। दूसरे घेरे के अंदर बी-सैप द्वारा सुरक्षा दी जाएगी। बी-सैप जवान मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की जांच करेंगे।

इस क्रम में कोई भी मोबाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्टील और वीडियो कैमरा अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। तीसरे स्तर पर केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल (सीएपीएफ) के सशस्त्र जवान 1/4 की संख्या में तैनात रहेंगे। मतगणना प्रक्रिया के दौरान उपयोग के लिए गणना अभिकर्ता अपने साथ मतदान समाप्ति के समय पीठासी पदाधिकारी की ओर से दिये गए फॉर्म 17सी की छायाप्रति और आवश्यक सादा कागज, नोटपैड, पेन, पेंसिल आदि ले जाने की अनुमति होगी।

जिला मतगणना स्थल

शेखपुरा जवाहर नवोदय विद्यालय, शेखपुरा

नालंदा नालंदा कॉलेज, बिहारशरीफ, नालंदा

पटना एएन कॉलेज, बोरिंग रोड, पटना

भोजपुर बाजार समिति, गोदाम, आरा, भोजपुर

बक्सर स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन गोदाम, बक्सर

कैमूर कृषि उत्पादन बाजार समिति, भभुआ, कैमूर

रोहतास कृषि उत्पादन बाजार समिति, सासाराम,

रोहतास

अरवल फतेहपुर संदा कॉलेज, फतेहपुर संदा, अरवल

जहानाबाद एसएस कॉलेज, जहानाबाद

औरंगाबाद एस सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद

गया जी गया कॉलेज, गया

बाजार समिति, चंदौती, गया

नवादा कन्हैया लाल साहू कॉलेज, नवादा

जिला मतगणना स्थल

पशिचम चंपारण मार्केटिंग यार्ड, बेतिया

पूर्वी चंपारण डॉयट कॉलेज, छतौनी, मोतिहारी

एमएस कॉलेज, मोतिहारी

शिवहर महात्मा गांधी नगर भवन

सीतामढी सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, डुमरा, सीतामढ़ी

मधुबनी आरके कॉलेज, मधुबनी

सुपौल बीएसएस कॉलेज, सुपौल

किशनगंज बाजार समिति, किशनगंज

सहरसा जिला बालक उच्च विद्यालय, सहरसा

जिला बालिका उच्च विद्यालय, सहरसा

दरभंगा बाजार समिति, शिवधारा, दरभंगा

मुजफ्फरपुर बाजार समिति, अहियापुर, मुजफ्फरपुर

समस्तीपुर समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर

read moreये भी पढ़ें:
बिहार में NDA या महागठबंधन की सरकार, काउंटिंग कल; सबके अपने-अपने दावे
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।