
Bihar Election Exit Poll LIVE: टूडेज चाणक्या के Exit Poll में भारी बहुमत से NDA सरकार, MGB को 77 सीटें
Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE: एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के बाद टूडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में भी भारी बहुत से एनडीए सरकार बनने के आसार बताए हैं। एनडीए को 160, महागठबंधन को 77 सीटें मिलने की संभावना है।
Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE: बिहार चुनाव के दोनों चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई। दोनों फेज में बंपर मतदान हुआ। बिहार में वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गए। कुल 66.90% मतदान हुआ। अब 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। और पता चल जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार आ रही है। इस बीच तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल्स भी आने शुरू हो गए हैं। जिसमें एनडीए की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने का दावा किया जा रहा है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार बनती बताई जा रही है। एनडीए को 121- 141 सीटें, जबकि महागठबंधन को 98-118 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं टूडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में एनडीए की भारी बहुमत से सरकार बनती दिखाई गई है। जिसमें एनडीए को 160 और महागठबंधन को 77 सीटें मिलने के आसार हैं।

वहीं मैटराइज-IANS, पीपुल पल्स, पीपुल्स इनसाइट. चाणक्य, पोलस्ट्रेट. जेवीसी पोल्स और दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में एनडीए को 145 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं महागठबंधन को 91 और अन्य के खाते में 5 सीटें जाती दिख रही हैं। सिर्फ Journo Mirror के एग्जिट पोल में महागठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि ये सभी आंकडे हैं। असली नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस बीच मतगणना की तैयारियां भी तेज कर दी गई है।
बिहार चुनाव 2025 की मतगणना, एग्जिट पोल और रिजल्ट से जुड़े सभी अपडेट्स यहां देखें-
7:23 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE- टूडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में एनडीए को भारी बहुमत
टूडेज चाणक्या के एक्जिट पोल में एनडीए की भारी बहुमत के साथ सरकार बनती दिख रही है। एनडीए को 160, महागठबंधन को 77 और अन्य को 6 सीटें मिलती दिख रही हैं।
टूजेड चाणक्या का एग्जिट पोल
BJP+ 160 ± 12 Seats
RJD+ 77 ± 12 Seats
Others 6 ± 3 Seats
7:04 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE- पवन सिंह की पत्नी ज्योति के खिलाफ केस
काराकाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। निर्वाची पदाधिकारी काराकाट सह एसडीएम प्रभात कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उक्त जानकारी एसडीपीओ बिक्रमगंज द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिसमें बताया गया है कि 11 नवंबर की मध्यरात्रि 12:25 बजे विंध्यावासिनी होटल में जांच के दौरान कई प्रचारकों के ठहरने का मामला प्रकाश में आया था। जांच में मामला सामने आया कि निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह के 18-20 प्रचारक चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति के बाद भी होटल में रूके थे। बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि एसडीएम के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
6:26 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE- एक्सिस के एग्जिट पोल में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। राजद को 67-76 सीटें मिलने के आसार हैं।
महागठबंधन
आरजेडी- 67-76
कांग्रेस- 17-21
लेफ्ट दल-10-14
वीआईपी- 3-5
आईआईपी- 0-1
6:23 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE- एक्सिस के एग्जिट पोल मे बीजेपी से आगे जेडीयू
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को 121-141 सीटें मिलती दिख रही हैं। सीटों के मामले में बीजेपी से जेडीयू आगे बताई जा रही है।
एनडीए
बीजेपी- 50-56
जेडीयू- 56-62
एलजेपी-आर- 11-16
रालोमो- 2-4
हम- 2-3
6:19 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE- एक्सिस के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए के सरकार बनती दिख रही है। एनडीए को 121-141 सीटें, महागठबंधन को 98-118 सीटें मिलने के आसार हैं।
4:52 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE-
बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, 'मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता। हम नहीं कह सकते कि 14 नवंबर को क्या होगा। देखते हैं क्या होता है। उन्होने कहा कि मैं महुआ सीट से जीत रहा हूं। हम जश्न की तैयारी नहीं, हम काम की तैयारी करते हैं।
4:29 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE-
पूर्णिया जिला के सात विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को लिखित रूप से सूचित किया गया है कि वे अपने प्रतिनिधियों को पोल्ड ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए नियुक्त कर सकते हैं। उन्हें सुरक्षा के आंतरिक परिधि क्षेत्र से बाहर रहने की अनुमति दी गयी है। स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी डिस्प्ले भी अभ्यर्थियों एवं प्रतिनिधियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। मतगणना 14 नवंबर को पोल्ड इवीएम स्ट्रांग रूम को अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं केन्द्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए खोला जाएगा और मतगणना का कार्य किया जाएगा।
4:08 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE- दावे से कुछ नहीं होता, जनता का जनादेश मानना पड़ेगा, बोले विजय सिन्हा
डिप्टी सीएम और लखीसराय से बीजेपी प्रत्याशी विजय सिन्हा ने कहा कि वो (विपक्ष) लोकसभा चुनाव में भी सरकार बना रहे थे और विधानसभा चुनाव में भी सरकार बना रहे हैं। कुछ भी दावा कर देंगे और बिना सोचे समझे कुछ भी बयान दे देंगे। लेकिन मालिक जनता है। जनता ने जो जनादेश दिया है उसको स्वीकारना चाहिए। देर सबेर स्वीकारेंगे ही।
3:40 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE- आज शाम 5:30 PM एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल
बिहार चुनाव को लेकर एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल आज शाम 5.30 बजे आएगा। इससे पहले अबतक 11 एग्जिट पोल आए। जिनमें एनडीए की सरकार बनती दिखाई गई है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स 130 से 170 सीटें दे रहे हैं। वही महागठबंधन को 70 से 100 सीटें देते दिख रहे हैं।
13:28 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE- आज शाम 7 बजे टुडे चाणक्य का एग्जिट पोल
बिहार चुनाव को लेकर टुडे चाणक्य का एग्जिट पोल आज शाम 7 बजे आएगा। जिसमें शुरुआत में कास्ट एनालिसिस, 7 बजकर 10 मिनट पर वोटर प्रोजेक्शन और 7 बजकर 20 मिनट पर सीट प्रोजेशन बताया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को 7-9 एग्जिट पोल आए। जिनमें एनडीए की सरकार बनती दिखाई गई है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स 130 से 170 सीटें दे रहे हैं। वही महागठबंधन को 70 से 100 सीटें देते दिख रहे हैं।
13:28 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE- बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की मतगणना के बाद विभिन्न एजेंसियों के जारी एग्जिट पोल के आंकड़ों को विकासशील इंसान पार्टी ने सिरे से नकार दिया है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने दावा करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम इससे कोसों दूर होगा। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल सिर्फ कुछ लोगों का सर्वे मात्र है। यह जमीनी हकीकत से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सारे एग्जिट पोल फेल साबित हुए थे।
वीआईपी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि इस बार भी उसी कहानी को दोहराता यह एग्जिट पोल दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया और विभिन्न इलाकों से जो रिपोर्ट आ रही है उससे साफ है कि लोग इस चुनाव में बदलाव को लेकर मतदान किया है और वर्तमान सरकार को हटाने के लिए वोट डाला है।
12:02 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE- रिजल्ट से पहले ही अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारी शुरू
बिहार चुनाव की वोटिंग दो चरणों में संपन्न हो गई है। 14 नवंबर को मतगणना होगी। लेकिन परिणामों से पहले ही पटना में जदयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह के आवास पर टेंट लगाए जा रहे हैं, कुर्सियां लाई जा रही हैं और जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुलारचंद यादव हत्या मामले में अनंत सिंह बेऊर जेल में बंद हैं। मोकामा से अनंत सिंह कैंडिडेट हैं।
12:02 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE- अधिकारियों पर मानसिक दबाव डालने के लिए एग्जिट पोल, बोले तेजस्वी
पटना में बुधवार को अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि हमें बहुत ही सकारात्मक सूचना मिली है। 1995 से भी बेहतर फीडबैक मिला है। सबने भारी मतदान किया। लोगों ने इस सरकार के खिलाफ वोट किया है। इस बार बदलाव होने जा रहा है। 14 को परिणाम और 18 को शपथ ग्रहण होगा। भाजपा, एनडीए के लोग बौखलाहट में हैं।उन्होने कहा कि मतदान समाप्त होने के पहले ही एग्जिट पोल आने लगा। यह मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश है। अधिकारियों पर दबाव बनाने को ऐसा सर्वे किया गया। सर्वे दिखाने वाले वही लोग हैं जो पाकिस्तान के शहरों पर कब्जा कर लिया था। प्रोपगंडा किया जा रहा है। सैम्पल सर्वे कोई नहीं बता रहा है। इसका मानक क्या है। पीएमओ जो तय करते हैं, वहीं दिखाया जाता है।
12:02 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE- बिहार चुनाव के परिणाम से पहले सीएम नीतीश ने महावीर मंदिर में की पूजा
बिहार चुनाव के परिणामों से पहले सीएम नीतीश कुमा ने पटना के महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहे। 14 नवंबर को रिजल्ट घोषित होगा। इस चुनाव में मतदान के सारे रिकॉर्ड टूट गए। 67.90 फीसदी मतदान हुआ।
11:51 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE- एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें एनडीए को मिलेंगी, बोले नित्यानंद राय
बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद नित्यानंद राय ने कहा, कि जनता की आवाज और NDA सरकार के लिए मुहर वही एग्जिट पोल में दिखाया जा रहा है। उससे भी ज्यादा NDA के पक्ष में सीटें आएंगी। NDA सरकार बनाएगी। ख्यमंत्री नीतीश कुमार की जो सुशासन की लहर है वह चुनाव में मतदान के रूप में देखा जा रहा है। एनडीए की सरकार भारी बहुमत के साथ बनेगी।
11:04 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE- बिहार का जनाधार एनडीए के साथ , एग्जिट पोल पर बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मैं बिहार, जो लोकतंत्र की जननी है, हर नागरिक का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार को विकास की रफ्तार बढ़ाने का अवसर दिया है।
11:00 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE: नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार, एग्जिट पोल पर बोली जेडीयू
बिहार चुनाव के एग्जिट पोल्स पर जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि एग्जिट पोल को इग्जैक्ट पोल कहकर कोई दावा नहीं कर सकता है। लेकिन मतदाताओं का रुझान ये स्पष्ट करता है कि बिहार में फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनेगी। महिलाओं का मत प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा और महिलाएं सबसे ज्यादा नीतीश कुमार को ही आशीर्वाद देती हैं। विपक्ष राजनीतिक रूप से दिव्यांग होने वाला है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लगातार पराजय हो रही है। यही हाल 2019 के लोकसभा चुनाव में रहा, 2020 का विधानसभा चुनाव में रहा और 2024 के चुनाव में भी रहा। नीतीश कुमार का काम बोल रहा है लेकिन ऐसे लोग आरोप लगा रहे हैं जिन पर 4-4 राज्यों में मामला दर्ज हैं।
10:34 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE: एग्जिट पोल्स पर नहीं भरोसा, महागठबंधन 200 के पार; बोली आरजेडी
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल्स पर कहा कि एग्जिट पोल तो कई बार कई चुनाव में गलत साबित हुए हैं। कल जो एग्जिट पोल आया है इसे हम सिरे से खारिज करते हैं और जो 'इग्जैक्ट पोल' है जनता का, जहां जनता ने बिहार के भविष्य और बिहार में बदलाव के लिए मतदान किया है, वह 14 नवंबर को दिखेगा। इस एग्जिट पोल पर किसी को भरोसा नहीं है। ऐसा किसके इशारे पर दिखाया जाता है यह भी सब जानते हैं। महागठबंधन 200 के पार जा रहा है।
10:30 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE: 2010 से बेहतर होगा 2025 में NDA का प्रदर्शन, एग्जिट पोल पर बोले अशोक चौधरी
बिहार चुनाव के एग्जिट पोल्स पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी ने कहा कि एग्जिट पोल तो वही बताएगा जो जनता का रुझान है। हम भी कई विधानसभाओं का दौरा कर रहे थे और बता रहे थे कि चौंकाने वाले नतीजे आएंगे। 2010 का जो स्ट्राइक रेट रहा था उससे भी बेहतर प्रदर्शन NDA का रहेगा।
10:21 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE: एक्सिस माई इंडिया और टुडे चाणक्या का एग्जिट पोल आज
बिहार चुनाव की भविष्यवाणी करने वाली दो बड़ी एजेंसियों के एग्जिट पोल आज आएंगे। जिसमें एक्सिस माई इंडिया और टुडे चाणक्या शामिल है। इससे पहले P-Marq, Peoples Pulse, DV Research, Matrize IANS, Chanakya, Poll Diary और Praja Poll Analytics के एग्जिट पोल आ चुके हैं।
10:14 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE: एग्जिट पोल्स में प्रशांत किशोर फ्लॉप, कई में खाता नहीं खुला
बिहार चुनाव के लेकर सामने आए 7 एग्जिट पोल्स में प्रशांत किशोर की जन सुराज फ्लॉप साबित हुई है। पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में जन सुराज को 0-5 सीटें मिलती दिख रही है। बाकी किसी भी एजेंसी के Exit Poll में कोई सीट मिलती नहीं दिख रही है।
10:03 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE: AI Politics के एग्जिट में NDA-MGB के बीच कांटे की टक्कर
AI Politics के एग्जिट पोल में महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर बताई गई है। आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। एनडीए को 121 मिलती दिखाई गई हैं। जबकि महागठबंधन को 119 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य को 3-5 सीटें।
AI Politics Exit Poll
NDA- 121 +/- 6
BJP- 86-93
JDU- 25-31
LJP-R- 2-4
HAM- 0-1
MAHAGATHBANDHAN- 119 +/- 6
RJD- 89-97
CONG- 14-21
VIP- 2-3
CPIML- 2-5
CPI- 1-2
CPM-1-2
OTH- 3 +/- 2
3-5
09:56 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE: बिहार चुनाव के दो एग्जिट पोल्स तेजस्वी के लिए खुशखबरी लाए हैं। Journo Mirror के एग्जिट पोल में महागठबंन को 130 से 140 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं एनडीए को 110-110 सीटें दी हैं।
Journomirror Exit Poll
NDA- 100-110
MAHAGATHBANDHAN- 130-140
AIMIM-3-4
OTH-03
09:45 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE: P-Marq, Peoples Pulse, DV Research, Matrize IANS, Chanakya, Poll Diary और Praja Poll Analytics के एग्जिट पोल में NDA को 130 से 209 सीटों तक का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 32 से 108 सीटें।
Matrize IANS
NDA- 147–167
MGB- 70–90
OTH-2–6
Chanakya
NDA- 130–138
MGB- 100–108
OTH-3–5
Poll Diary
NDA-184–209
MGB- 32–49
OTH-1–5
Praja Poll Analytics
NDA-186
MGB- 50
OTH- 7
Polstrat
NDA-133–148
MGB- 87–102
OTH- 3–5
TIF Research
NDA-145–163
MGB- 76–95
OTH- 0–1
JVC
NDA-135–150
MGB- 88–103
OTH- 3–6
Peoples Insight
NDA-133–148
MGB- 87–102
OTH- 3–6
Peoples Pulse
NDA- 133–159
MGB- 75–101
OTH- 2–13
P-Marq
NDA-142–162
MGB- 80–98
OTH- 1–7
09:38 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE: Journo Mirror के एग्जिट पोल में महागठबंधन को 130 से 140 सीटें
Journo Mirror के अनुसार, महागठबंधन को इस बार 130 से 140 सीटें मिल सकती हैं, जबकि NDA को सिर्फ 100 से 110 सीटों तक सीमित बताया गया है. यह अनुमान बाकी सभी सर्वे से बिल्कुल उलटा है. इस सर्वे में दावा किया गया है कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है और राज्य में एक नया समीकरण बन सकता है
09:35 PM Bihar Election Counting Results Exit Poll Latest Update LIVE: एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल आज
बिहार चुनाव को लेकर तमाम एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया जा है। जिसमें एनडीए को 130 से 170 तक सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल आज आएगा।



