
Bihar Elections: वोटिंग के दिन महिलाओं के खाते में 10000 भेजने पर कांग्रेस की आपत्ति, EC से गुहार
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत वोटिंग वाले दिन 6 नवंबर को महिलाओं के खाते में पैसे भेजने के निर्णय पर आपत्ति जताई। साथ ही कहा कि चुनाव आयोग को यह सब देखना चाहिए। पहले ऐसे मामले पर रोक लगाई जाती थी।
बिहार चुनाव के पहले चरण के प्रचार खत्म हो गया है। मंगलवार को पटना में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत वोटिंग वाले दिन 6 नवंबर को महिलाओं के खाते में पैसे भेजने के निर्णय पर आपत्ति जताई। साथ ही कहा कि चुनाव आयोग को यह सब देखना चाहिए। पहले ऐसे मामले पर रोक लगाई जाती थी।

वोटिंग के दिन महिलाओं के खाते में पैसा भेजने पर कांग्रेस की आपत्ति
आपको बता दें आदर्श आचार संहिता के कारण मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10000 रुपये देने के लिए किसी समारोह का आयोजन नहीं हो रहा है। लेकिन, पहले से चल रही योजना अब जारी है। सीएम नीतीश कुमार ने एक करोड़ 21 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये का भुगतान किया था। इस योजना के तहत एक करोड़ 51 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये जमा करा दिए गए हैं। बाकी महिलाओं के खाते में भी दिसंबर तक यह राशि चली जाएगी। जिस पर विपक्ष सवाल खड़े रहा है।
एक महागठबंधन को मौका दें- अशोक गहलोत
अशोक गहलोत ने महागठबंधन को एक मौका देने की बात कही। उन्होंने कहा कि 20 साल से आपने नीतीश कुमार को देख लिया, अब तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाइएगा तो उन्हें वादा पूरा करने की चिंता रहेगी। अगर एक नौजवान आएगा तो उनका भविष्य की चिंता रहेगी। महागठबंधन की पूरी पार्टियों ने जो बिहार की जनता के लिए सपना देखा है, उसे पूरा करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होने कहा कि पहले चरण के चुनाव प्रचार में महाठबंधन सकारात्मक रहा, जबकि एनडीए का प्रचार नकारात्मक रहा।
चुनाव बाद बिगड़ जाएंगे बीजेपी-जेडीयू के रिश्ते
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के बाद भाजपा और जदयू का रिश्ता क्या रहेगा इसकी बस आप लोग इंतजार कीजिए। यह तानाशाही प्रवृत्ति की सरकार है जिसका कोई यकीन नहीं है। नीतीश बाबू लाचार हैं। साथ ही उन्होने दावा किया कि चुनाव बाद भाजपा-जदयू के रिश्ते ठीक नहीं रहेंगे।





