Hindi NewsBihar NewsBihar Election Ahead of results Festive atmosphere at Anant Singh residence with preparations pandal to a feast
Bihar Elections: अनंत सिंह का ओवर कॉन्फिडेंस; रिजल्ट से पहले बंगले पर जश्न की तैयारी हो गई शुरू

Bihar Elections: अनंत सिंह का ओवर कॉन्फिडेंस; रिजल्ट से पहले बंगले पर जश्न की तैयारी हो गई शुरू

संक्षेप:

बिहार चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे। लेकिन उससे पहले ही मोकामा से जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली अनंत सिंह के आवास पर जश्न का माहौल है। और पड़ाल से भोज की तैयारी शुरू हो हई। लगता है कि अनंत सिंह अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।

Nov 10, 2025 07:41 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

भले ही अभी बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बाकी है। 14 नवंबर को मतगणना होगी। लेकिन मोकामा से जदयू के प्रत्याशी और बाहुबली अनंत सिंह के आवास पर जीत के जश्न जैसा माहौल हो गया है। जश्न की तैयारी शुरू कर दी गई है। टेंट से लेकर पंडाल लगाया जा रहा है। भोज की तैयारी भी चल रही है। अनंत सिंह के आवास पर बांस-बल्लियों से पंडाल लगाए जा रहे हैं, मैदान को बराबर किया जा रहा है और बड़ी संख्या में खाना पकाने और मुंह मीठा कराने की तैयारी चल रही है। लगता है अनंत सिंह मोकामा सीट से जीत को लेकर पूरी निश्चिंत हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यही नहीं समर्थकों और शुभचिंतकों को न्यौता भी भेजा जा रहा है। अनंत सिंह की फेसबुक से एक पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा है कि मोकामा विधानसभा के समस्त एनडीए कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों के लिए आमंत्रण 14 नवंबर 2025, जगह- 1 माल रोड, पटना आप सभी सादर आमंत्रित है। 25 से 30 फिर से नीतीश।

ये भी पढ़ें:अनंत सिंह, आनंद मोहन, राज बल्लभ सब साधु लगते हैं क्या; मोदी पर तेजस्वी का तंज
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह को जेल में ना सेवादार, ना विशेष सुविधा; ब्लड प्रेशर कैसा है

आपको बता दें दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह बेऊर की जेल में बंद हैं। इस दौरान उनके चुनाव प्रचार की कमान केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से सांसद ललन सिंह ने संभाल रखी थी। 6 नवंबर को पहले चरण में मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न हुआ था। 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है।

बिहार की हॉट सीटों में एक मोकामा है। जहां से जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह का मुकाबला राजद कैंडिडेट और बाहुबल सूरजभान की पत्नी वीणा देवी से है। और जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी भी चुनावी मैदान में है। तीनों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। नतीजों का ऐलान होना बाकी हो, लेकिन अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारियां पूरी हो गई है। मोकामा से अनंत सिंह चार बार विधायक रह चुके हैं।