Hindi NewsBihar NewsBihar Election 2025 Tejashwi Yadav vows jobs dignity and inclusive governance ahead target prashant kishor tej pratap
प्रशांत किशोर नेता नहीं कंसल्टेंट; तेजस्वी का तीखा प्रहार, तेज प्रताप के खिलाफ क्यों लाए उम्मीदवार

प्रशांत किशोर नेता नहीं कंसल्टेंट; तेजस्वी का तीखा प्रहार, तेज प्रताप के खिलाफ क्यों लाए उम्मीदवार

संक्षेप:

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने हर घर में सरकारी नौकरी, महिलाओं को भत्ता और विकास करने के अपने वादे को अपने हालिया इंटरव्यू में दोहराया है। इस दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर पर भी तल्ख टिप्पणी की है।

Oct 28, 2025 02:37 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Election 2025: बिहार के सियासी माहौल में गर्मी बढ़ चुकी है और महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे तेजस्वी यादव ने एक बार फिर रोजगार देने वाले अपने वादे की चर्चा छेड़ दी है। आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले, उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने विजन, विपक्षी हमलों और विकास के मॉडल पर खुलकर बात की। इसके अलावा उन्होंने जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर पर भी जमकर हमला बोला है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी ने कहा कि बिहार को राजनीति नहीं, रोजगार की जरूरत है। उन्होंने अपने पुराने वादे, हर परिवार को एक सरकारी नौकरी को दोहराते हुए कहा, “हम रोजगार को खर्च नहीं, निवेश मानते हैं। इससे अर्थव्यवस्था में जान आएगी और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में गुणात्मक सुधार होगा।”

तेजस्वी ने विपक्ष द्वारा मुफ्तखोरी कहे जाने पर पलटवार करते हुए कहा, “लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी करना रेवड़ी बांटना नहीं, मानव गरिमा का हिस्सा है। जब तक ढांचा और रोजगार नहीं बनता, तब तक राहत जरूरी है।” उन्होंने एनडीए के महिला वोटरों के लिए 10000 रुपये की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा, “हमने ‘माई बहन मान योजना’ के तहत हर महिला को 2,500 देने की योजना बनाई है, यह कम नहीं, स्थायी राहत।”

प्रशांत किशोर पर किया तीखा प्रहार

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए तेजस्वी बोले, “वो नेता नहीं, कंसल्टेंट हैं। जनता के बीच कभी नहीं रहे। असली राजनीति जमीनी जुड़ाव से बनती है, मीडिया साउंडबाइट्स से नहीं।”

रोजगार और केवल रोजगार हमारा मंत्र: तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने दोहराया कि रोजगार ही उनकी राजनीति का केंद्र है। उन्होंने कहा, “2020 में 10 लाख नौकरियों के वादे पर जनता ने भरोसा किया था। जब मैं डिप्टी सीएम था, तब 5 लाख नौकरियां दी भी गईं।”

तेज प्रताप के खिलाफ उम्मीदवार पर बोले- लोकतंत्र में विकल्प जरूरी

अपने भाई तेज प्रताप यादव के खिलाफ उम्मीदवार उतारने को लेकर उन्होंने कहा, “हर व्यक्ति को अपनी राय और चुनाव लड़ने का अधिकार है। लोकतंत्र में विविधता ही ताकत है।”

डिग्री नहीं, समझ और काम जरूरी

अपने शैक्षणिक पृष्ठभूमि पर उठे सवालों पर उन्होंने कहा, “मैंने क्रिकेट के लिए पढ़ाई छोड़ी, लेकिन राजनीति में आने के बाद निरंतर सीखता रहा। काम और नीयत ही असली योग्यता है।”

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।