नीतीश ही CM या कोई खेल होगा? BJP और JDU की बराबर सीटों पर सवाल उठाने लगा विपक्ष

नीतीश ही CM या कोई खेल होगा? BJP और JDU की बराबर सीटों पर सवाल उठाने लगा विपक्ष

संक्षेप:

Bihar Election 2025: बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे में बीजेपी और जदयू के 101-101 सीटों लड़ने को लेकर राजद और कांग्रेस चुनाव के बाद नीतीश के ही सीएम रहने पर सवाल उठा रहे हैं।

Oct 13, 2025 12:08 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

Bihar Election 2025: बिहार एनडीए के सीट बंटवारे में बीजेपी और जेडीयू के 101-101 बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर राजद और कांग्रेस चुनाव के बाद नीतीश कुमार के ही सीएम रहने पर सवाल उठाने लगे हैं। एनडीए में चिराग की लोजपा-आर को 29, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो को 6-6 सीटें मिली हैं। बिहार में पहली बार होगा कि बीजेपी और जदयू एक समान सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। विपक्ष के नेताओं का आगे नीतीश के सीएम होने पर सवाल उठाना पिछड़े और अति पिछड़े वोटरों को कन्फ्यूज करने की रणनीति का हिस्सा दिखता है। भाजपा के कई नेता कई बार कह चुके हैं कि आगे भी नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजद सांसद मनोझ झा ने कहा है कि वो इस सीट बंटवारे को 142 और 101 की तरह देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे बीजेपी प्लस 142 और जेडीयू 101 कहना चाहिए। एक तरफ बीजेपी, चिराग, मांझी और कुशवाहा हैं और दूसरी तरफ नीतीश हैं। राजद प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश के बडे़ भाई की भूमिका बहुत सलीके से उन्हीं के लोगों द्वारा नेस्तनाबूद कर दी गई है।

कांग्रेस नेता और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी सीट बंटवारे के फौरन बाद ट्वीट करके इसे 142-101 का बंटवारा बताया था। पप्पू यादव ने आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी के हनुमान और बीजेपी के पिछलग्गू जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भाजपा के साथ हैं। उन्होंने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष का नाम लेकर कहा था कि संजय झा का मिशन पूरा हो गया है।

आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि एनडीए के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी, जेडीयू को खत्म कर देगी। अब तक जेडीयू बड़े भाई की भूमिका में थी, लेकिन अब उसे बराबरी पर ला दिया गया है।

अब बड़े-छोटे नहीं, जुड़वा हैं: केसी त्यागी

लोकसभा चुनाव में जेडीयू 16 जबकि बीजेपी 17 सीटों पर लड़ी थी। चुनाव में दोनों ने 12-12 सीटें जीतीं, जबकि लोजपा-आर ने 5 और हम ने 1 सीट जीती थी। छोटा-बड़ा भाई बहस पर जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा, “अब हम बड़े और छोटे भाई नहीं, बल्कि जुड़वा हैं। हमारा चेहरा नीतीश हैं और नतीजे के बाद भी वही मुख्यमंत्री रहेंगे।”

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।