Hindi NewsBihar Newsbihar election 2025 lakhisarai election clash deputy cm vijay sinha vs rjd mlc ajay singh false alcohol allegation
दारू पीकर गुंडई करोगे; राजद MLC से बोल भिड़े थे डिप्टी CM विजय सिन्हा, शराब टेस्ट निकला निगेटिव

दारू पीकर गुंडई करोगे; राजद MLC से बोल भिड़े थे डिप्टी CM विजय सिन्हा, शराब टेस्ट निकला निगेटिव

संक्षेप:

bihar election 2025: लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और आरजेडी एमएलसी अजय सिंह आमने-सामने हो गए थे। सिन्हा ने अजय सिंह पर शराब पीकर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया लेकिन टेस्ट निगेटिव आया।

Nov 07, 2025 11:19 am ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच लखीसराय में ऐसा सियासी ड्रामा देखने को मिला, जिसने पूरे प्रदेश का ध्यान खींच लिया। यहां डिप्टी सीएम और एनडीए प्रत्याशी विजय सिन्हा और आरजेडी के एमएलसी अजय सिंह आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं के बीच सड़क पर ही कैमरे के सामने तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप हुए। विजय सिन्हा ने अजय सिंह पर शराब पीकर कर गुंडा गर्दी करने का आरोप लगाया। बात में जब अजय सिंह का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया तो इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल, विजय सिन्हा को सूचना मिली थी कि खोरियारी गांव में मतदाताओं को घर से निकलने नहीं दिया जा रहा और बूथ पर राजद कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया है। इस पर वे अपने काफिले के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से मतदान करने की अपील की। लेकिन कथित तौर पर भीड़ ने विरोध में उनके काफिले पर गोबर और चप्पलें फेंक दीं। सिन्हा ने बाद में आरोप लगाया कि राजद समर्थकों ने पथराव भी किया और उन्हें निशाना बनाया।

ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट आया निगेटिव

इसी बीच आरजेडी एमएलसी अजय सिंह वहां पहुंच गए और दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। विजय सिन्हा ने अजय सिंह पर शराब पीकर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया, जिसमें अजय सिंह के ऊपर शराब पीने का आरोप झूठा साबित हुआ। टेस्ट रिपोर्ट में किसी भी तरह की अल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई।

अजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, “विजय सिन्हा बौखला गए हैं। वो चुनाव हार चुके हैं, इसलिए इस तरह के ड्रामा कर रहे हैं। उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी की। अब उनका चैप्टर बंद हो चुका है।”

वहीं विजय सिन्हा ने मीडिया से कहा कि “राजद गुंडागर्दी पर उतर आई है, लेकिन जनता सब देख रही है। 14 तारीख (मतगणना के दिन) को सबका हिसाब मिलेगा।” लखीसराय का यह सियासी झगड़ा अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां दोनों नेताओं के ऑन-कैमरा टकराव की वीडियो क्लिप्स जमकर शेयर हो रही हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।