
Bihar Election 2025 LIVE: नीतीश कुमार ने 84 चुनावी सभाएं की; तेजस्वी का बर्थडे, सहनी की सभा रद्द
संक्षेप: Bihar Election 2025: नीतीश कुमार ने 84 जनसभाएं की। मुकेश सहनी ने मोतिहारी के मधुबन में होने वाली जनसभा रद्द कर दिया है। दूसरे चरण के चुनाव के प्रचार का शोर आज शाम थम जाएगा। अं तेजस्वी यादव अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।
Bihar Election 2025 LIVE: बिहार चुनाव में नीतीश कुमार ने 84 जनसभाएं की। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अमित शाह ने सासाराम में जनसभा की। तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर बहन रोहिणी आचार्या ने बधाई दी है। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है। शाम को चुनावी भोंपु का शोर थम जाएगा। अंतिम दिन एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और तेजस्वी यादव समेत कांग्रेस के नेता जनसभाएं कर रहे हैं। आज तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। 37वें जन्मदिन पर राजद कार्यालय में 37 पाउंड का केक कटेगा। बिहार चुनाव को लेकर क्या क्या घट रहा है पल पल की खबरों के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

17:01 PM- Bihar Election 2025 LIVE: राहुल गांधी को शाहनवाज ने चेताया
Bihar Election 2025 LIVE: भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस सांसद सह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चेतावनी दी है। कहा है कि राहुल गांधी जुबान संभालकर बात करें। कांग्रेस नफरती पार्टी है और राहुल गांधी बीजेपी पर आरोप लगाते हैं। बिहार चुनाव के बारे में कहा कि एनडीए की सरकार बनने वाली है क्योंकि जनता ने महागठबंधन को नकार दिया है।
15:21 PM- Bihar Election 2025 LIVE: मनोज तिवारी ने बांका में रोड शो किया
Bihar Election 2025 LIVE: भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने रविवार को बांका में एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार रामनारायण मंडल के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो की शुरुआत समुखिया मोड़ से हुई, जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक, शिवाजी चौक सहित अन्य चौक-चौराहों तक पहुंचा। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ मनोज तिवारी एवं उम्मीदवार का स्वागत किया। रोड शो के दौरान मनोज तिवारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार ने विकास की नई धारा को मजबूती दी है।
15:03 PM- Bihar Election 2025 LIVE: नीतीश ने 84 जनसभाएं की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव में पूरे राज्य में कुल 84 जनसभाएं की हैं, जिनमें से 11 सड़क मार्ग से और 73 हवाई मार्ग से संपन्न हुई हैं। न केवल सभाओं में शामिल हुए, बल्कि लगभग 1,000 किलोमीटर की सड़क यात्रा भी की, जिसमें उन्होंने 8 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।
14:59 PM- Bihar Election 2025 LIVE: देश के विकास में बिहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा: नीतीश
देश के विकास में बिहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्र सरकार भी बिहार के विकास में खूब आर्थिक मदद कर रही है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आते हैं तो समस्या देखते हैं। दुबारा आकर समस्या दूर करते हैं। यह बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही। वह चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के हाटा हाई स्कूल के मैदान में रविवार को चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाढ़, सुखाढ़, पुल, स्वास्थ्य, हवाई अड्डा, रेल आदि पर केंद्र सरकार पैसा खर्च कर रहा है। बिहार को विशेष पैकेज भी दिया। खेलो इंडिया का आयोजन कराया।
14:14 PM- Bihar Election 2025 LIVE: लालू की पार्टी का सूपड़ा साफ: अमित शाह
Bihar Election 2025 LIVE अमित शाह ने कहा- पहले चरण के परिणाम में लालू की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। एनडीए की सरकार बननी है। कहा कि सासाराम वालों जरा सी भी गलती हुई तो जंगल राज आ जाएगा। जंगल राज को घूमने मत देना। नहीं तो तहस नहस हो जाएगा। राहुल तेजस्वी ने घुसपैठियों को बचाने में लगे हैं। घुसपैठिये की जगह होनी चाहिए क्या? बिहार और देश से एक एक घुसपैठिये को चुन चुन कर निकालेंगे।
14:08 PM- Bihar Election 2025 LIVE: मोदी आ नीतीश के जोड़ियां हिट होई
Bihar Election 2025 LIVE: बेतिया के रामपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी समृद्ध वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मंगलवार को एनडीए के पक्ष में बंपर वोटिंग करें।अपने संबोधन के दौरान, उन्होंने "मोदी नीतीश के जोड़िया हिट होई "गाना भी गाया और कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार का हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।
14:05 PM- Bihar Election 2025 LIVE: सोनाचूर चावल को मिले जीआई टैग, शाह बोले
Bihar Election 2025 LIVE: अमित शाह ने कहा कि मोदी यहां के सोनाचूर चावल को जीआई टैग दिलाएंगे। सोन नदी की मछली की मार्केटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
14:03 PM - Bihar Election 2025 LIVE: राजद-कांग्रेस ने घुसपैठियो को वोट बैंक बनाया
Bihar Election 2025 LIVE: अमित शाह ने सासाराम की सभा में कहा कि राजद और कांग्रेस वाले घुसपैठियों को वोट बैंक बनाना चाहते हैं। वे घुसपैठिया कोरिडोर बनाना चाहते हैं। लेकिन एक एक घुसपैठियों निकालकर दम लेंगे।
13:56 PM - Bihar Election 2025 LIVE: अमित शाह पहुंचे सासाराम
Bihar Election 2025 LIVE: केंद्रीय मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार में सासाराम पहुंच गए हैं। आज चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। यह उनकी 37वीं जनसभा है। अमित शाह ने कहा कि पहले चरण में ही एनडीए की सरकार का रास्ता साफ हो गया है।
13:34 PM - Bihar Election 2025 LIVE: इंडो नेपाल बॉर्डर 72 घंटे के लिए सील
Bihar Election 2025 LIVE: मंगलवार को होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में एसएसबी के जवान और अधिकारी भी पूरी तरह से तत्पर दिख रहे हैं। इंडो नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी के द्वारा कड़ी चौकसी की जा रही है।44 वीं और 47 वीं बटालियन के द्वारा इंडो नेपाल बार्डर को कंप्लीट सील कर दिया गया है एसएसबी 47 वीं बटालियन में इनरवा में तैनात अस्सिटेंट दिनकर त्रिपाठी ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार के शाम सात बजे से लेकर मंगलवार यानि 11 नवंबर की शाम 6:00 बजे तक इंडो नेपाल बॉर्डर कंप्लीट सील रहेगा।
13:32 PM - Bihar Election 2025 LIVE: मुकेश सहनी की जनसभा कैंसिल
Bihar Election 2025 LIVE: मोतिहारी के मधुबन जितौरा में होने वालीं वीआईपी के मुकेश सहनी की जनसभा रद्द कर दी गयी है। मधुबन विधानसभा सीट से आरजेडी के संतोष कुशवाहा उम्मीदवार हैं। सहनी का कार्यक्रम तय था।
12:36 PM - Bihar Election 2025 LIVE: बेहतर शासन के लिए जनसुराज ही विकल्प: अरविंद
Bihar Election 2025 LIVE: जन सुराज पार्टी बिहार में बेहतर शासन के लिए विकल्प बनकर उभरी है। एनडीए और महागठबंधन से ऊब चुकी जनता की आशाओं का केंद्र जनसुराज की बचा है। प्रथम चरण के मतदान में यह साफ हो गया है कि मतदाता इस पार्टी को पसंद कर रहे हैं। यह बातें जन सुराज पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कही। वह शनिवार की शाम शहर के एक होटल में आयोजित एक प्रेसवार्ता में बोल रहे थे ।
12:31 PM - Bihar Election 2025 LIVE: तेजस्वी के जन्मदिन पर बहन रोहिणी की स्पेशल ग्रीटिंग्स
Bihar Election 2025 LIVE: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। तेजस्वी यादव ने परिवार जनों के साथ रात में केक काटकर जन्मदिन मनाया। सुबह से उनके आवास के बाहर का नजारा खूबसूरत है। इस बीच उनकी बड़ी बहन रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया से जन्मदिन की बधाई दी है। कहा है कि बिहार के नौजवानों के साथ-साथ तमाम बिहारवासियों के सपनों को हकीकत में बदलो और तुम्हारा जीवन सदैव खुशियों से भरा हो।
11:28 AM - Bihar Election 2025 LIVE: राजद नगर अध्यक्ष पुत्र की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत
Bihar Election 2025 LIVE: नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के ढाब गांव में सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के राजद अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के 17 वर्षीय पुत्र प्रीतम यादव की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गया। परिजन के अनुसार सुबह के तीन बने शौचालय करने बाथरूम गया था और बाथरूम में ही गिर गया। सुबह में परिजन जब बाथरूम में गिरे देखे तो आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में लाया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, पुलिस इंस्पेक्टर मो शुजाउद्दीन, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार अस्पताल पहुंच जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया । घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ ने कहा कि मृतक के शरीर में कही भी कोई निशान नहीं मिला है । पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
11:08 AM - Bihar Election 2025 LIVE: पहले चरण में महागठबंधन को 75 सीटें मिलेंगी, कांग्रेस का दावा
Bihar Election 2025 LIVE: महागठबंधन को पहले चरण के चुनाव में 75 सीटों पर जीत मिलेगी। यह दावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पू्र्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया है। कहा है कि कांग्रेस पार्टी इस बार अच्छा परफॉर्म करेगी।
10:19 AM - Bihar Election 2025 LIVE: तेजवी यादव काराकाट विधान सभा क्षेत्र के संझौली पहुंचे
Bihar Election 2025 LIVE: तेजस्वी प्रसाद यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार आएगी तो सभी महिलाओं के खाते में मकरसंक्रांति के अवसर पर एक मुश्त तीस हजार राशि खाते में जाएगा। सभी युवाओं को नौकरी देने का काम करेगी हमारी सरकार। इसलिए सभी मतदाता इंडिया गठबंधन को वोट कर जिताएं।
10:16 AM - Bihar Election 2025 LIVE: तेजस्वी ने देर रात परिवार संग काटा केक
Bihar Election 2025 LIVE: तेजस्वी यादव ने अपने जन्मदिन पर देर रात परिवार के साथ केक काटा। बड़ी बहन मीसा भारती ने इसका फोटो शेयर किया है। मां राबड़ी देवी, पत्नी राजश्री संग परिवार के कई लोग मौजूद थे। तेजस्वी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए राजद कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ राबड़ी आवास पर पहुंचकर दुआएं दे रहे हैं।
9:47 AM - Bihar Election 2025 LIVE: अंतिम दिन तेजस्वी यादव फॉर्म में
Bihar Election 2025 LIVE: तेजस्वी यादव इस चुनाव में पूरे फॉर्म में हैं। आज अंतिम दिन अरवल, रोहतास, औरंगाबाद औऱ जहानाबाद में रैलियां करेंगे। हेलीकॉप्टर से वे एक दिन में 17-18 रैलियां करते हैं। उन्होंने कहा था कि हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बना देंगे। तेजस्वी की सभाओं में हेलीकॉप्टर देखने के लिए हैलीपैड के चारों ओर भीड़ लग जाती है। कई बार उनके समर्थक तमाम सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच जाते हैं।
9:44 AM - Bihar Election 2025 LIVE: यूपी सीएम योगी की तीन रैलियां
Bihar Election 2025 LIVE: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार चुनाव में एनडीए के स्टार प्रचारक हैंं। बीजेपी के हिंदू चेहरा योगी आज सीतामढ़ी, समस्तीपुर और चंपारण में रैलियां करेंगे। शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी के डुमरा में चुनावी रैली को संबोधित किया था। योगी दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीवान में जनसभा कर चुके हैं। दरभंगा की रैली में उन्होंने महागठबंधन के तीन बंदर पप्पू, टप्पू और अप्पू का जिक्र किया था।
9:40 AM - Bihar Election 2025 LIVE: सासाराम में अमित शाह की रैली
Bihar Election 2025 LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में हैं। सासाराम में चुनावी रैली में जनता को संबोधित करेंगे। इस चुनाव में अमित शाह ने बिहार में काफी समय दिया। वे 160 सीटों के साथ बिहार में एनडीए सरकार बनाने का दावा करते हैं। शनिवार को भी उन्होंने कई रैलियों को संबोधित किया। आम तौर पर लालू यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव शाह के निशाने पर रहते हैं।
9:37 AM - Bihar Election 2025 LIVE: अंतिम दिन नीतीश दिखाएंगे दम
Bihar Election 2025 LIVE: बिहार चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार अभियान का आज अंतिम दिन है। शाम छह बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर जिलों में जनसभाएं करेंगे। नीतीश कुमार ने शनिवार को भी कई रैलियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भी सीतामढ़ी और बेतिया में रैली की। बेतिया से मोदी की रैली का समापन हो गया।
9:34 AM - Bihar Election 2025 LIVE: तेजस्वी का हैप्पी बर्थडे
Bihar Election 2025 LIVE: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। राबड़ी आवास पर खुशनुमा माहौल है। बाजे गाजे के साथ राजद समर्थक अपने नेता को बधाई देने पहुंच रहे हैं। राजद कार्यालय में 36 पाउंड का केक काटा जाएगा।





