Hindi NewsBihar NewsBihar Education Minister Sunil Kumar reacts on teacher recruitment tri 4 bpsc librarian vacancy
बिहार में साढ़े पांच हजार लाइब्रेरियन की भर्ती, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने टीआई-4 पर भी दी अपडेट

बिहार में साढ़े पांच हजार लाइब्रेरियन की भर्ती, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने टीआई-4 पर भी दी अपडेट

संक्षेप:

शिक्षकों के पढ़ाने के बदले रिल्स बनाने के सवाल पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि गलत गतिविधि में शामिल शिक्षकों और अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। भ्रष्टाचार के मामले में कई बेतिया और किशनगंज के डीईओ पर कार्रवाई की गई है।

Dec 29, 2025 02:12 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

बिहार में नए साल में नौकरी का सपना संजोए अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि स्कूलों में टीआरई 4 के तहत शिक्षक बहाली के लिए रिक्ति 15 जनवरी तक बीपीएससी को भेज दी जाएगी। पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए 5.5 हजार रिक्ति की संभावना है। दिव्यांग बच्चों के लिए 7 हजार शिक्षकों की बहाली होगी। विश्वविद्यालयों से शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। सोमवार को वे सूचना भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिक्षकों के पढ़ाने के बदले रिल्स बनाने के सवाल पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि गलत गतिविधि में शामिल शिक्षकों और अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। भ्रष्टाचार के मामले में कई बेतिया और किशनगंज के डीईओ पर कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें:बिहार में ट्रेन हादसा; आज कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द और किनका रूट बदला; देखें लिस्ट

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सहायक प्रोफेसर के लिए अशोक चौधरी (मंत्री) की अनुशंसा शिक्षा विभाग को मिली थी। लेकिन इसमें कुछ कमी पाई गई थी। इस कारण पुनः बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से मनतव्य मांगी गई है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।