Hindi NewsBihar NewsBihar considers Lalu Yadav a thief Samrat Chaudhary lashes out at Tejashwi claims calling him a painted jackal
लालू यादव को बिहार चोर ही समझता है; तेजस्वी के दावों पर भड़के सम्राट चौधरी, बताया रंगा सियार

लालू यादव को बिहार चोर ही समझता है; तेजस्वी के दावों पर भड़के सम्राट चौधरी, बताया रंगा सियार

संक्षेप:

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी को घेरते हुए कहा कि 'लालू यादव का परिवार भ्रष्टाचार और चोरी के लिए जाना जाता है। इसीलिए मैंने कहा कि लालू जी को बिहार चोर ही समझता हैं। उपमुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा।

Sun, 26 Oct 2025 06:00 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव को लेकर सियासी दलों का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। वहीं नेता जुबानी तीर भी छोड़ रहे हैं। इस बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि, 'लालू यादव का परिवार भ्रष्टाचार और चोरी के लिए जाना जाता है। इसीलिए मैंने कहा कि लालू जी को बिहार चोर ही समझता हैं। जब वे देश के रेल मंत्री बने तो उन्होंने नौकरी के बदले जमीन लेना शुरू कर दिया। बिहार ने लालू के परिवार को 15 साल तक सत्ता दी, लेकिन सिर्फ 94,000 लोगों को सरकारी नौकरी मिली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं नीतीश कुमार के शासनकाल में 18.5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली।इसलिए बिहार की जनता जानती है कि एक तरफ काम करने वाली सरकार है, विकास करने वाली सरकार है, अच्छी सड़कें बनाने वाली सरकार है। वहीं दूसरी तरफ झूठे वादे करने वाले हैं। डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ सिर्फ घोषणा और चुनाव जीतना मकसद है, ये रंगा सियार है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि 2 करोड़ 70 लाख लोगों को नौकरी देने के लिए 12 लाख करोड़ रुपए चाहिए। जबकि बिहार का बजट 3 लाख 70 हजार करोड़ है। जिसमें भी 2 लाख करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार का है, मात्र 70 हजार करोड़ का अपना संसाधन है। अभी सरकार 85 हजार करोड़ रुपए वेतन के तौर पर देते हैं। 22 लाख लोगों को तनख्वाह दे रहे हैं।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला दिन, लालू, तेजस्वी पर सम्राट चौधरी भड़के
ये भी पढ़ें:बिहार की इन 51 सीटों पर बीजेपी और राजद की सीधी लड़ाई, सम्राट और तेजस्वी भी शामिल
ये भी पढ़ें:आई एम ए डांसर, उनके ग्रुप के लोग आसाराम बापू के शिष्य; सम्राट को खेसारी का जवाब

ऐसे में 2 करोड़ लोगों को सपना दिखाना ही रंगा सियार है। वे (तेजस्वी यादव) रोज घोषणाएं कर रहे हैं। ये घोषणापत्र से तय होता है कि लोगों को क्या चाहिए, इसका बजट क्या होगा और कैसे प्रावधान होंगे। सिर्फ़ बोलने से बिहार की जनता नहीं समझेगी। बिहार की जनता समझ गई है कि लालू प्रसाद का परिवार लूटने और अपराध करने के लिए है।