Hindi NewsBihar NewsBihar cold attack Chpara schools closed Patna classes timings changed
छपरा में 21 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टी, पटना-बक्सर में बदली टाइमिंग; बिहार में कोल्डअटैक

छपरा में 21 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टी, पटना-बक्सर में बदली टाइमिंग; बिहार में कोल्डअटैक

संक्षेप:

बिहार में ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी शुरू हो गई है। छपरा में सभी निजी और प्राइवेट स्कूलों को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। पटना और बक्सर में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

Dec 19, 2025 09:42 am ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना/छपरा
share Share
Follow Us on

बिहार में ठंड और घने कोहरे की प्रकोप का असर बच्चों की पढ़ाई पर होने लगा है। छपरा (सारण) में 21 दिसबंर तक स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, पटना में भी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। अगले दो-तीन दिनों तक राज्य भर में ठंड बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पटना, सारण समेत कई जिलों में शुक्रवार को घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार, शीतलहर को देखते हुए सारण के सभी निजी एवं सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 21 दिसंबर तक बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों में दोपहर 12 से 2 बजे तक बच्चों को गर्म मिड डे मील उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है।

हालांकि, मिशन दक्ष और बोर्ड परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों को इस आदेश से अलग रखा गया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की पढ़ाई को लेकर एहतियात बरतते हुए उनकी क्लास सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच संचालित की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें:अब दिन में भी रात जैसी ठंड, पटना 6 डिग्री गिरा पारा; कैसा रहेगा बिहार का मौसम

दूसरी ओर, पटना जिले में अत्यधिक ठंड की स्थिति को देखते हिए डीएम ने सभी निजी, सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में सुबह 9 बजे से पहले शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। कक्षाओं का संचालन सुबह 9 बजे से शाम 4.30 बजे के बीच ही किया जा सकेगा। यह आदेश 19 से 25 दिसंबर तक लागू रहेगा।

बक्सर में भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए सुबह 9 बजे से पहले स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिलाधिकारी साहिल ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया। इसके मुताबिक 25 दिसंबर तक पूर्वाह्न 9 बजे से पहले और अपराह्न 4:30 बजे के बाद स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश प्री स्कूल और आंगनबाड़ी केंदों पर भी लागू होगा। हालांकि प्री बोर्ड और बोर्ड की परीक्षाओं से संबंधित विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रखा गया है। फिलहाल जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर और घने कुहासे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।