बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान, सीएम सम्राट चौधरी खाते में भेजेंगे सात-सात हजार रुपये

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चंपारण और अन्य जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, नदियों के जलस्तर तथा सारण जिले के मकेर प्रखंड में टूटे हुए तटबंध का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पीड़ितों को बड़ी राहत का ऐलान किया है। 

Samrat Choudhary
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत देंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। बता दें कि बिहार में एक बार कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और सीएम सम्राट चौधरी ने खुद इन इलाकों का हवाई सर्वे किया है। इसके बाद यह ऐलान किया गया है कि बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों के खाते में नौ अक्तूबर को सात-सात हजार रुपये हस्तांतरित किये जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी डीबीटी के माध्यम से राशि भेजेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ऐसे परिवारों को चिन्हित कर अनुग्रह सहायता राशि उपलब्ध कराने तथा प्रभावित लोगों तक पर्याप्त मात्रा में सूखा राशन एवं अन्य राहत सामग्री, पशुओं के लिए समुचित चारा एवं आश्रय की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को पश्चिम चंपारण और अन्य जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, नदियों के जलस्तर तथा सारण जिले के मकेर प्रखंड में टूटे हुए तटबंध का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड के बथना स्थित पीएम प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में संचालित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। इधर, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक में बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि के वितरण की तैयारियों की समीक्षा की। इससे पहले 15 सितंबर को आठ लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि भेजी गई थी।

बाढ़ का स्थायी समाधान होगा- सम्राट चौधऱी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नेपाल की तराई से पानी आने के कारण बिहार मे बाढ़ की विकट स्थिति उत्पन्न हुई है। कोसी एवं महानंदा नदी का सर्वे कराया जा रहा है, ताकि बाढ़ की समस्या का समग्र अध्ययन कर स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जा सके।मुख्यमंत्री ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के बाद समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने के लिए हर स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। अगले दो-तीन दिनों में पानी निकलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित आबादी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में सामुदायिक रसोई का संचालन लोगों के घरों में वापस लौटने तथा स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक करें। पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड के बथना स्थितजिला स्तरीय कंट्रोल रूम में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक की। वहीं, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने नदियों के जलस्तर एवं तटबंधों की स्थिति की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि इस बार नेपाल की ओर से अब तक सबसे अधिक पानी आया है। बगहा, रेवा घाट, लालगंज एवं गोपालगंज में उच्चतम जलस्तर रिकॉर्ड किया गया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित थे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार : बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान, सीएम खाते में भेजेंगे सात-सात हजार रुपये