बिहार के 97.84 लाख लोगों के चेहरे खिले, सीएम सम्राट चौधरी ने डीबीटी से भेजा 11-11 सौ की सौगात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिहार के 97 लाख 84 लोगों के खाते में शुक्रवार को 11-11 सौ की राशि डीबीटी के माध्यम से भेज दी गई। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा क सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर महीने की 10 तारीख को यह पेंशन राशि लाभुकों के खाते में अनिवार्य रूप से जाए।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 97 लाख 84 हजार लोगों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 11-11 सौ रुपए रिमोट का बटन दबाकर डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया। शुक्रवार को लोक सेवक आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज पेंशन दिवस है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर महीने की 10 तारीख को यह पेंशन राशि लाभुकों के खाते में अनिवार्य रूप से जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभ से जो छूट गए हैं, एक-एक को चिन्हित कर उन्हें इसका लाभ दिलाएं।

बिहार में दिव्यांग, विधवा और 60 साल की उम्र वाले बुजुर्गों को प्रति माह 400 रुपए बतौर सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिए जाते थे। लेकिन, 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार ने इसे बढ़ाकर 11 सौ रुपए प्रति माह कर दिया गया। बाद में इसकी तारीख तय कर दी गई। सरकार ने हर महीने की 10 तारीख को लाभूकों के खाते में पेेंशन की 11 सौ की राशि भेज दी जाती है। इसी के तहत शुक्रवार को लोकसेवक आवास के संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने राज्य के 97 लाख 84 हजार लोगों को यह सौगात दी।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि राज्य की सुख सुविधा सरकार की जिम्मेदारी है। बुजुर्ग जनों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। पेंशन की राशि से वे अपनी सामान्य जरूरतों के पूरा कर पाते हैं। यह उनका अधिकार भी है। सभी अधिकारियों को सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पेंशन की राशि हर हाल में समय से उनके खाते में चली जाए।

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का सपना देखा है। राज्य के एक एक व्यक्ति के जीवन में खुशियां लाना है। इसी मकसद से आज 1423 करोड़ की रकम 97 लाख 84 हजार लोगों के खाते में भेजकर उनके जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास किया गया है। यह काम सरकार अनवरत करती रहेगी। इसके लि संसाधनों की व्यवस्था सरकार करेगी। हर महीने की 10 तारीख को पेंशन अनिवार्य रूप से लाभूकों के खातों में भेज दिया जाएगा।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार के 97.84 लाख लोगों के चेहरे खिले, सीएम सम्राट ने डीबीटी से भेजा 11-11 सौ