दुनिया में छाए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से आया बधाई लेटर

Dec 05, 2025 01:46 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

लंदन स्थित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए पत्र लिखा है। उन्हें10वीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी गई है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। नीतीश 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेने वाले देश के पहले व्यक्ति हैं।

दुनिया में छाए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से आया बधाई लेटर

10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने वाले नीतीश कुमार दुनिया भर में छा गए हैं। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन से उनके लिए बधाई पत्र आया है। 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले वे भारत के पहले व्यक्ति हैं। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स नीतीश से कहा कि यह देश के लिए गौरव की बात है कि साल 1947 से लेकर 2025 तक, वह भारत के पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। यह भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक अद्वितीय उपलब्धि है। यह असाधारण उपलब्धि आपके अटूट समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और बिहार की जनता का उन पर विश्वास और प्रशंसा को दर्शाती है।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने पत्र के माध्यम से कहा है कि लगातार 10 बार राज्य का नेतृत्व करना लोकतांत्रिक इतिहास में एक दुर्लभ उपलब्धि है। यह न केवल एक उल्लेखनीय व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण भी है। शासन, विकास, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक स्थिरता के प्रति आपका यह निरंतर प्रयास लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

पत्र में कहा गया कि इस अनुकरणीय और ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में औपचारिक रूप से नीतीश कुमार का नाम अपनी प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल कर उन्हें आधिकारिक प्रमाण पत्र समर्पित करने पर खुद को गौरवान्वित महसूस करेगा।

नीतीश ने कब-कब ली मुख्यमंत्री पद की शपथ-

  • 3 मार्च 2000
  • 24 नवंबर 2005
  • 26 नवंबर 2010
  • 22 फरवरी 2015
  • 20 नवंबर 2015
  • 27 जुलाई 2017
  • 16 नवंबर 2020
  • 10 अगस्त 2022
  • 28 जनवरी 2024
  • 20 नवंबर 2025

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।

और पढ़ें
;;;