Hindi NewsBihar NewsBihar CM Nitish Kumar hijab controversy How Pakistan reacted to this
नीतीश कुमार के हिजाब खींचने पर पाकिस्तान क्या बोला, दूसरे देश में विवाद पर चर्चा

नीतीश कुमार के हिजाब खींचने पर पाकिस्तान क्या बोला, दूसरे देश में विवाद पर चर्चा

संक्षेप:

Nitish Kumar News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजू नैयर ने गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक स्थानीय अदालत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Dec 19, 2025 09:36 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर वायरल हो रहे नकाब हटाने के वीडियो पर पाकिस्तान ने भी प्रतिक्रिया दी है। पड़ोसी मुल्क ने इसे 'बेहद परेशान करने वाला' बताया है। इधर, भारत में सीएम कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना सोमवार को आयुष डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र वितरण के समय की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां साप्ताहिक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने भारत में सभी हितधारकों से इस घटना की गंभीरता को समझने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, 'एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता द्वारा एक मुस्लिम महिला का हिजाब जबरन हटाना और उसके बाद इस कृत्य का सार्वजनिक रूप से उपहास करना बेहद परेशान करने वाला है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।' उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य से भारत में 'मुस्लिम महिलाओं के अपमान को आम घटना बनाने का खतरा' है।

कांग्रेस नेता ने की शिकायत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजू नैयर ने गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक स्थानीय अदालत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा महिला चिकित्सक के चेहरे से नकाब हटाए जाने की घटना के जरिए 'मुस्लिम महिलाओं की धार्मिक भावनाओं को आहत' किया गया। अपनी शिकायत में कांग्रेस नेता ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। अदालत इस मामले की सुनवाई 18 जनवरी, 2026 को करेगी।

क्या था मामला

महिला का नकाब हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसने एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। पीटीआई भाषा के अनुसार, यह घटना मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई, जहां कुमार आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दे रहे थे। जब महिला अपना नियुक्ति पत्र लेने आई, तो नीतीश कुमार ने उसका नकाब देखा और पूछा, 'यह क्या है?' इसके बाद उन्होंने नकाब हटा दिया।

नौकरी पर क्या हुआ फैसला?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि नकाब हटाए जाने के बाद उस चिकित्सक ने सरकारी नौकरी में शामिल होने से मना कर दिया है। हालांकि, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को कहा कि उन्हें ऐसी किसी भी खबर की जानकारी नहीं है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।