CM Samrat Choudhary Highlights: सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, दो डिप्टी सीएम के साथ आज शपथ लेंगे

CM Samrat Choudhary Highlights: बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बनेंगे। एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। बुधवार को सम्राट के साथ जदयू से दो डिप्टी सीएम शपथ लेंगे।

CM Samrat Choudhary Highlights: सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, दो डिप्टी सीएम के साथ आज शपथ लेंगे

सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

Ritesh Verma| लाइव हिन्दुस्तान,पटना |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

CM Samrat Choudhary Highlights: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे। तमाम अटकलों को सही साबित करते हुए भाजपा विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दोबारा विधायक दल का नेता चुना लिया गया। दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में एनडीए के विधायकों की संयुक्त बैठक में भाजपा के नेता सम्राट चौधरी के नाम का अनुमोदन किया गया। वहां भी उन्हें नेता चुन लिया गया। फिर सम्राट ने राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सम्राट चौधरी की अगुवाई में नई सरकार बुधवार की सुबह 11 बजे लोक भवन (राजभवन) में शपथ लेगी। राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा कल शाम ही शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्था को लेकर सम्राट से मिलने उनके आवास गए थे। कल शपथग्रहण समारोह छोटा होगा। बताया जा रहा है कि जदयू से दो नेता बिजेंद्र यादव एवं विजय चौधरी डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे, वे भी कल सम्राट के साथ शपथ लेंगे। नीतीश के कुमार बेटे निशांत कुमार फिलहाल सरकार में शामिल नहीं होंगे।

मंगलवार दोपहर को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लगभग सवा 3 बजे राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा। इससे पहले उन्होंने अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट की बैठक की। एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद नया नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बुधवार सुबह 11 बजे लोक भवन (राजभवन) में बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें सीमित संख्या में पांच घटक दलों के मंत्री शपथ लेंगे। समारोह में दिल्ली से भाजपा और एनडीए दलों के बड़े नेता आ सकते हैं।

Samrat Choudhary LIVE: कल छोटा शपथ ग्रहण समारोह, कैबिनेट विस्तार बाद में

Samrat Choudhary LIVE: कल होने वाला शपथ ग्रहण समारोह छोटा ही होगा। लोकभवन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन, सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। उनके साथ जेडीयू से दो डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को शपथ दिलाई जाएगी। फिर कुछ दिनों के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव होने के बाद अगले महीने बिहार कैबिनेट का विस्तार होगा। तब तक सम्राट चौधरी विधानसभा में बहुमत भी हासिल कर लेंगे।

पूरी खबर पढ़ें

Share

Samrat Choudhary LIVE: जदयू से दो होंगे दो डिप्टी सीएम, निशांत कुमार नहीं

Samrat Choudhary LIVE: सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार में जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। हालांकि, नीतीश कुमार के बेटे निशांत उपमुख्यमंत्री नहीं होंगे। जदयू से डिप्टी सीएम बनने वालों में वरीय नेता बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी हैं। दोनों कल सम्राट चौधरी के साथ ही शपथ लेंगे।

Share

Samrat Choudhary LIVE: चिराग पासवान बोले- नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा बिहार

Samrat Choudhary LIVE: सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने के बाद लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार अब नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है। सत्ता में हमारी पार्टी का भी हिस्सा होने के कारण हम सब पर भी बड़ी जिम्मेदारी है। उम्मीद है कि नई सोच के बिहार में हमारे कार्यकर्ता भी नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए चिराग ने ये बातें कहीं।

Share

Samrat Choudhary LIVE: संतोष सुमन ने सम्राट चौधरी को बताया दूरदर्शी नेता

Samrat Choudhary LIVE: हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने सम्राट चौधरी को एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सुमन ने कहा कि सम्राट चौधरी एक ऊर्जावान, अनुभवी एवं दूरदर्शी नेता हैं, जिनके साथ हमलोगों ने लंबे समय तक मिलकर कार्य किया है। विश्वास है कि उनके नेतृत्व में एनडीए और अधिक सशक्त होगा तथा बिहार में सुशासन, स्थिरता और विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने नीतीश कुमार के प्रति विशेष सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल बिहार के विकास, सुशासन और सामाजिक परिवर्तन का एक स्वर्णिम अध्याय रहा है। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, संवेदनशील सोच और अटूट प्रतिबद्धता से राज्य को नई पहचान दी है।

Share

Samrat Choudhary LIVE: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मुंगेर में जश्न

Samrat Choudhary LIVE: सम्राट चौधरी के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर उनके गृह जिले मुंगेर में जश्न का माहौल है। सम्राट के समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में विजय जुलूस निकाला। साथ ही पटाखे फोड़कर एवं मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की ताप पर थिरकते हुए दिखाई दिए। सम्राट मुंगेर जिले के तारापुर से भाजपा के विधायक हैं।

Share

Samrat Choudhary LIVE: नितिन नवीन से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary LIVE: बिहार के नए मुख्यमंत्री चुने गए सम्राट चौधरी पटना स्थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे। नितिन ने मिठाई खिलाकर सम्राट का अभिनंदन किया। बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर नितिन आज सुबह ही पटना पहुंचे थे। राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद सम्राट ने उनसे मुलाकात की।

Share

Samrat Choudhary LIVE: अनंत सिंह बोले- निशांत डिप्टी सीएम बनाए जाएं

Samrat Choudhary LIVE: मोकामा से जदयू के विधायक एवं बाहुबली अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत को डिप्टी सीएम बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निशांत डिप्टी सीएम बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी। नई सरकार में खुद के मंत्री बनाए जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने इनकार कर दिया।

Share

Samrat Choudhary LIVE: सम्राट चौधरी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, शपथ कल

Samrat Choudhary LIVE: सम्राट चौधरी ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन को बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। उनका शपथ ग्रहण कल होगा। लोकभवन की ओर से शपथ ग्रहण समारोह की सूचना जल्द जारी कर दी जाएगी। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट को नया नेता चुना गया था।

Share

Samrat Choudhary LIVE: सरकार बनाने का दावा पेश करने राज्यपाल के पास पहुंचे सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary LIVE: सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए एनडीए नेताओं के साथ सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, हम के संस्थापक जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन पहुंचे। एनडीए में शामिल घटक दलों के नेता अलग-अलग समर्थन पत्र लेकर पहुंच रहे हैं।

Share

Samrat Choudhary LIVE: राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary LIVE: एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी अब राज्यपाल सैयद अता हसनैन के पास जाकर बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद लोकभवन की ओर से नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का समय तय किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कल सुबह 11 बजे पटना स्थित लोकभवन में सम्राट को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

Share

Samrat Choudhary LIVE: सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Samrat Choudhary LIVE: बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित एनडीए की बैठक में सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। नीतीश ने सम्राट को माला पहनाकर स्वागत किया और एनडीए विधायक दल का नेता घोषित किया।

Share

Samrat Choudhary LIVE: एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary LIVE: सम्राट चौधरी एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए हैं। बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित बैठक में नीतीश कुमार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी विधायकों ने अपनी सहमति दे दी। सम्राट बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे।

Share

Samrat Choudhary LIVE: एनडीए विधायक दल की बैठक शुरू, नीतीश कुमार पहुंचे

Samrat Choudhary LIVE: विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। नीतीश कुमार इस बैठक में पहुंचे हैं। इस बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता बनाए गए सम्राट चौधरी का नाम नए सीएम के तौर पर रखा जाएगा। सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगा दी जाएगी।

Share

Samrat Choudhary LIVE: सम्राट चौधरी बोले- बिहार को समृद्ध राज्य बनाएंगे

Samrat Choudhary LIVE: भाजपा विधान मंडल दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि हम बिहार को समृद्ध राज्य बनाएंगे। देश को विकसित बनाने में बिहार का अहम योगदान होगा। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार भी जताया।

Share

Samrat Choudhary LIVE: शिवराज सिंह चौहान ने कर दिया ऐलान, सम्राट चौधरी को मिली बिहार की कमान

Samrat Choudhary LIVE: बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी को फिर से नेता चुने जाने का ऐलान कर दिया है। सम्राट इस समय भी विधायक दल के नेता की हैसियत से डिप्टी सीएम हैं। फिर से विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद अब वो एनडीए विधायक दल का नेता बनेंगे और फिर कल राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल लेंगे।

Share

Samrat Choudhary LIVE: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, प्रस्ताव पर विधायकों का समर्थन

Samrat Choudhary LIVE: सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया। इसका समर्थन सभी विधायक कर रहे हैं। थोड़ी देर में औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

Share

Samrat Choudhary LIVE: विजय सिन्हा ने रखा सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव

Samrat Choudhary LIVE: भाजपा विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भाजपा के नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने सम्राट चौधरी को नया सीएम बनाने का प्रस्ताव रखा।

Share

Samrat Choudhary LIVE: नीतीश के कामों को सम्राट चौधरी आगे ले जाएंगे, उपेंद्र कुशवाहा का बयान

Samrat Choudhary LIVE: रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के कामों को आगे ले जाएंगे। इससे संकेत मिल गए हैं कि बिहार में सम्राट चौधरी का युग शुरू होने जा रहा है। थोड़ी देर में औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

Share

Samrat Choudhary LIVE: बैठक में सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव लाया गया

Samrat Choudhary LIVE: टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुनने के नाम का प्रस्ताव लाया गया है। सम्राट को फिर से विधायक दल का नेता चुना जा रहा है। वही बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। औपचारिक ऐलान बाकी है।

Share

Samrat Choudhary LIVE: सम्राट चौधरी के समर्थन में नारेबाजी

Samrat Choudhary LIVE: सम्राट चौधरी जैसे ही विधायक दल की बैठक में शामिल होने भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां पर उनके समर्थन में नारे लगाए गए। उनका सीएम बनना तय माना जा रहा है।

Share

Samrat Choudhary LIVE: भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू

Samrat Choudhary LIVE: भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। इसमें नए सीएम के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। सम्राट चौधरी का नाम नए मुख्यमंत्री के रूप में माना जा रहा है।

Share

Samrat Choudhary LIVE: नए सीएम के रूप में सम्राट चौधरी का नाम तय, ऐलान बाकी

Samrat Choudhary LIVE: बिहार के नए सीएम के रूप में सम्राट चौधरी का नाम तय माना जा रहा है। थोड़ी देर में औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

Share

Samrat Choudhary LIVE: भाजपा कार्यालय पहुंचे सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary LIVE: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच गए हैं। यहां पर भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित हो रही है। बैठक में शामिल होने पार्टी के सभी विधायक, मंत्री एवं अन्य वरीय नेता पहले ही पहुंच चुके हैं।

Share

Samrat Choudhary LIVE: सम्राट चौधरी भाजपा कार्यालय पहुंच रहे

Samrat Choudhary LIVE: नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी सीएम आवास से निकल गए हैं। वह भाजपा कार्यालय जा रहे हैं। यहां भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है। नए सीएम के नाम का ऐलान थोड़ी देर में होगा।

Share

Samrat Choudhary LIVE: भाजपा कार्यालय पहुंचे शिवराज सिंह चौहान

Samrat Choudhary LIVE: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं। यहां भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। थोड़ी देर में सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता भी यहां पहुंचने वाले हैं, जिसके बाद बैठक शुरू हो जाएगी। इसी बैठक में नए सीएम के नाम का ऐलान होने वाला है। शिवराज बिहार में नए सीएम के चयन को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षक हैं।

Share

Samrat Choudhary LIVE: नीतीश वापस सीएम आवास लौटे

Samrat Choudhary LIVE: नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वापस सीएम आवास लौट गए हैं। वह त्याग पत्र देने के लिए थोड़ी देर पहले लोकभवन पहुंचे थे। उन्होंने राज्यपाल सैयद अता हसनैन को इस्तीफा सौंपा था, जिसे मंजूर कर लिया गया।

Share

Samrat Choudhary LIVE: नए मुख्यमंत्री के शपथ तक नीतीश रहेंगे कार्यकारी

Samrat Choudhary LIVE: बिहार में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होने तक नीतीश कुमार कार्यकारी सीएम के रूप में काम करते रहेंगे। राज्यपाल ने नीतीश का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने नीतीश से कहा कि नई व्यवस्था होने तक उन्हें कार्यकारी व्यवस्था के तहत सीएम बने रहने को कहा।

Share

Samrat Choudhary LIVE: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

Samrat Choudhary LIVE: नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकभवन पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल को त्याग पत्र सौंपा। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। अब भाजपा के सीएम के चयन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

Share

Samrat Choudhary LIVE: राज्यपाल के पास पहुंचे नीतीश कुमार

Samrat Choudhary LIVE: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा देने लोकभवन पहुंच गए हैं। उनके साथ गाड़ी में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जेडीयू नेता विजय चौधरी समेत अन्य नेता मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश इस्तीफा लेकर गए हैं, जिसे राज्यपाल को सौंप रहे हैं।

Share

Samrat Choudhary LIVE: इस्तीफा देने लोकभवन जाएंगे नीतीश

Samrat Choudhary LIVE: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के एक अणे मार्ग स्थित आवास से निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि वे लोकभवन जा रहे हैं। राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मिलकर वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

Share

Samrat Choudhary LIVE: नित्यानंद राय पहु्ंचे भाजपा कार्यालय

Samrat Choudhary LIVE: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पटना स्थित भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं। नए सीएम के ऐलान के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक यहां होने जा रही है। नित्यानंद का नाम भी नए सीएम की रेस में चल रहा है।

Share

Samrat Choudhary LIVE: विनोद तावड़े भाजपा कार्यालय पहुंचे

Samrat Choudhary LIVE: भाजपा विधायक दल की बैठक किसी भी समय शुरू हो सकती है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े पटना स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, मंत्री मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, रेणु देवी समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं।

Share

Samrat Choudhary LIVE: नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary LIVE: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में नीतीश अपने पद से इस्तीफा देने लोकभवन जा सकते हैं। साथ ही, भाजपा विधायक दल की बैठक भी होनी है, जिसमें नए सीएम के नाम का ऐलान होगा।

Share

Samrat Choudhary LIVE: गिरिराज सिंह, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाप पार्टी दफ्तर पहुंचे

Samrat Choudhary LIVE: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राज्य के मंत्री मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, रेणु देवी समेत कई वरिष्ठ नेता भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच चुके हैं। पार्टी के विधायकों के आने का क्रम जारी है।

Share

Samrat Choudhary LIVE: भाजपा विधायक दल की बैठक 3 बजे से, नया सीएम चुनने पहुंचने लगे बीजेपी के विधायक और नेता

Samrat Choudhary LIVE: भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक और नेता पहुंचने लगे हैं। शाम 3 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी नया सीएम चुन लेगी। भाजपा विधायक दल के नेता के नाम का शाम 4 बजे एनडीए के विधायक दल में अनुमोदन होगा, जिसके बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

Share

Samrat Choudhary LIVE: नीतीश कुमार 3 बजे राजभवन जाएंगे, सीएम पद से राज्यपाल को इस्तीफा सौंप देंगे

Samrat Choudhary LIVE: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब 3 बजे राजभवन जाएंगे। राजभवन में नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलकर सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंप देंगे। स्थापित परंपरा के तहत राज्यपाल उन्हें नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने कहेंगे।

Share

Samrat Choudhary LIVE: नीतीश ने कैबिनेट भंग करने की सिफारिश राज्यपाल को भेज दी

Samrat Choudhary LIVE: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को कैबिनेट भंग करने की सिफारिश भेज दी है।

Share

Samrat Choudhary LIVE: जेडीयू के विधायक दल की बैठक टली, निशांत कुमार को मनाने की कोशिश में पार्टी के नेता

Samrat Choudhary LIVE: जेडीयू के विधायक दल की बैठक टल गई है। इसके 2 बजे होने की खबर थी, लेकिन अब यह नहीं होगी। जेडीयू के विधायक सीधे एनडीए के विधायक दल की बैठक में शामिल होकर भाजपा के विधायक दल के नेता को ही अपना नेता यानी मुख्यमंत्री मान लेंगे। सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार तुरंत सरकार में शामिल होने के लिए राजी नहीं हैं। पार्टी के नेता उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। जदयू विधायक दल का नेता परंपरा के मुताबिक डिप्टी सीएम बनेगा। निशांत को लेकर उलझन में फंसी पार्टी ने विधायक दल की बैठक को टालकर इस सवाल को भी फिलहाल के लिए टाल दिया है।

पूरी खबर पढ़ें- निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनने को तैयार नहीं? जेडीयू विधायक दल की बैठक नहीं होगी

Share

Samrat Choudhary LIVE: नीतीश का बतौर मुख्यमंत्री आखिरी सार्वजनिक कार्यक्रम- आबंडेकर जयंती पर राजकीय समारोह

Samrat Choudhary LIVE: नीतीश ने मुख्यमंत्री के तौर पर अंतिम सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले लिया है। वो पटना में आबंडेकर जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में हिस्सा लेने गए थे।

Share

Samrat Choudhary LIVE: कांग्रेस ने नीतीश कुमार से आज इस्तीफा नहीं देने की अपील की

Samrat Choudhary LIVE: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने नीतीश कुमार से अपील की है कि वो कम से कम आंबेडकर जयंती के दिन इस्तीफा ना दें।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsबिहारCM Samrat Choudhary Highlights: सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, दो डिप्टी सीएम के साथ आज शपथ लेंगे