बिहार की बंद चीनी मिलें जल्द खुलेंगी, सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान; इन जिलों की बल्ले-बल्ले

Feb 14, 2026 02:46 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में जो भी बंद चीनी मिले हैं, उनकी जल्द से जल्द शुरूआत करायें।

बिहार की बंद चीनी मिलें जल्द खुलेंगी, सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान; इन जिलों की बल्ले-बल्ले

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की सभी बंद चीनी मिलों को शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में 7 निश्चय पार्ट-3 के तहत समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार योजना का क्रियान्वयन ठीक ढंग से और तेजी से पूर्ण करें।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में जो भी बंद चीनी मिले हैं, उनकी जल्द से जल्द शुरूआत करायें। पश्चिम चम्पारण जिले के चनपटिया, पूर्वी चम्पारण जिले के बाराचकिया एवं मोतिहारी, गोपालगंज जिले के सासामूसा, सारण जिले के मढ़ौरा, मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर, समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर एवं दरभंगा जिले के सकरी एवं रैयाम चीनी मिल बंद हैं। यह अच्छी बात है कि सासामूसा चीनी मिल जल्द शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि बाकी बंद पड़ी चीनी मिलों को भी जल्द से जल्द शुरू करायें।

सरकार की ओर से कहा गया है कि बंद पड़ी चीनी मिलों के चालू करने से इलाके के किसानों की आमदनी बढ़ जाएगी। गन्ना का बेहतर दाम दिया जाएगा जिससे खेती किसानी की ओर नई पीढ़ी का आकर्षण बढ़ेगा। इन मिलों के चालू हो जाने से अप्रत्यक्ष तौर पर भी हजारों लोगों को रोजगार का साधन भी मिलेगा।

इधर केंद्र सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के लिए पंद्रहवीं वित्त आयोग की दूसरी किस्त जारी कर दी। इसके तहत बिहार को कुल 802 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि मिली। इसके साथ ही 3 पंचायत समिति और 7 ग्राम पंचायतों के लिए पहली किश्त में रोकी गई एक करोड़ 39 लाख की अतिरिक्त राशि भी जारी कर दी है। यानी कुल 803 करोड़ 79 लाख रुपए की राशि मिली है। इस राशि से पंचायत समिति और जिला परिषदों के विकास कार्य को गति मिलेगी।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Board 10th Result 2026 Live, बिहार न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।